फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा यहां क्यों करा रही है अपने ही नेताओं से गुप्त मतदान...

Thu, 28 Dec 2017 02:42 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
1 of 5
फाइल फोटो।
गुजरात में भारतीय जनता पार्टी ने भले ही सत्ता में वापसी कर ली है, लेकिन जीत के लिए पार्टी को काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। अब पार्टी आगामी चुनावों में एक सम्पूर्ण रणनीति के साथ उतरना चाहती है। ऐसा ही कुछ आज जयपुर में देखने को मिल रहा है।
 
विज्ञापन

अपनाई जा रही है चयन की नई प्रक्रिया

2 of 5
फाइल फोटो।
दरअसल राजस्थान में दो लोकसभा व एक विधानसभा सीट के लिए जल्द ही उपचुनाव होने है। इन उपचुनाव में भाजपा का प्रत्याशी कौन होगा उसके चयन के लिए नई प्रक्रिया अपनाई जा रही है। जयपुर के अलसीसर हवेली में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राजस्थान प्रभारी अविनाश राय खन्ना की उपस्थिति में उपचुनाव वाले क्षेत्रों के भाजपा नेताओं से गुप्त मतदान कराया जा रहा है। दरअसल मतदान उस प्रत्याशी के लिए कराया जा रहा है, जो सबंधित क्षेत्रों में स्थानीय नेताओं के अनुसार स्वीकार्य है। पार्टी से जुड़े जानकार इसे प्रत्याशी चयन का लोकतांत्रिक तरीका बता रहे है।
विज्ञापन

यूं खोली जाएंगी मतपेटियां, बहुमत होगा चयन का आधार

3 of 5
वसुंधरा राजे और अविनाश राय
गुप्त मतदान के बाद भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना, मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और राजस्थान भाजपा अध्यक्ष के सामने मतपेटियां खोली जाएंगी। इसके बाद बहुमत के आधार पर प्रत्याशी चयन की बात सामने आ रही है। हालांकि भाजपा के नेताओं का यह भी कहना ​है ​कि यह केवल प्रक्रिया है और अंतिम निर्णय राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व का होगा। 
 

जल्द चुनाव होने की संभावना

4 of 5
फाइल फोटो।
गौरतलब है कि राजस्थान में अलवर व अजमेर की लोकसभा व मांडलगढ़ की विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव होना है। उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने भी तैयारियां प्रारंभ कर दी है। कांग्रेस ने अलवर लोकसभा सीट के डॉ करण सिंह यादव को उम्मीदवार बनाया है। हालांकि स्थानीय भाजपा नेता दावा कर रहे है कि कांग्रेस के पास कोई मजबूत प्रत्याशी नहीं है इसलिए भाजपा के जीत की संभावनाएं प्रबल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन दोहराने की उम्मीद

5 of 5
फाइल फोटो।
वहीं राजस्थान में होने वाले उपचुनाव के नतीजे आगामी विधानसभा चुनाव में राजस्थान में भाजपा नेतृत्व पर भी असर डाल सकते है। इसी के चलते मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे उपचुनाव वाले क्षेत्र में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित कर रही है। हालांकि गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजों ने अवश्य ही भाजपा नेताओं के माथे पर चिंता की लकीरें उकेर दी हैं। फिर भी प्रदेश भाजपा को विश्वास है कि पार्टी इन चुनावों में वर्ष 2012 व 2014 के परिणामों को दोहराने में कामयाब रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें