आज भाई दूज पर बहनों ने अपने भाइयों के तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र की कामना की। यहां पर जब बहनें अपने भाइयों के तिलक लगा रही थीं तो उनकी आंखें भर आईं। उनके भाई पिछले करीब 20 दिन से जिंदा समाधि लेकर गड्ढे में बैठें हैं।
विज्ञापन
सरकार का ध्यान दिलाने के लिए ले रखी है जिंदा समाधि
2 of 5
nindar, jaipur, rajasthan
- फोटो : Amar Ujala
मामला राजस्थान की राजधानी जयपुर के नजदीक नींदड़ गांव का है। यहां पर जयपुर विकास प्राधिकरण आवासीय योजना के लिए किसानों की जमीन अवाप्त कर रहा है। इसका ग्रामीण विरोध कर रहे हैं। पर्याप्त मुआवजा नहीं मिलने और खेती की जमीन छीनने की बात कही जा रही है। विरोध प्रदर्शन का अनोखा तरीका अपनाते हुए किसानों और उनके परिवार के सदस्य यहां गड्ढे खोदकर उसमें बैठें हैं।
विज्ञापन
बहनों को यूं देखा तो भाई भी रो पड़े
3 of 5
nindar, jaipur, rajasthan
- फोटो : Amar Ujala
यहां पर जिंदा सामधि के लिए गड्ढे में बैठनें वालों में कई महिलाएं भी हैं। इनके भाई प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे और तिलक लगवाया। बहनों ने उनका मुंह मीठा कर लंबी उम्र की कामना की। इस दौरान भाइयों की आखों में भी आंसू भर आए। भाइयों ने भी जमीन बचाने के लिए बहनों को हर संभव सहयोग का वचन दिया।
समाधि स्थल पर ही गोवर्धन पूजा
4 of 5
सुबह महिलाओं ने गोवर्धन पूजा की
- फोटो : Amar Ujala
भूमि अवाप्ति से प्रभावित परिवारों ने गोवर्धन पूजा भी प्रदर्शन स्थल पर ही की थी। यहां महिलाएं समूह में समाधि स्थल पर पहुंची और जमीन बचाने के लिए भगवान गोवर्धन से प्रार्थना की।
जमीन अवाप्ति के विरोध में ये आंदोलन करीब 20 दिन से चल रहा है। इस दौरान सरकार से बातचीत भी हुई, लेकिन बेनतीजा रही। इसके चलते धनतेरस, रूपचौदस और यहां तक कि दिवाली का पर्व भी इन किसानों ने प्रदर्शन स्थल पर ही मनाया।