राजस्थान के बाड़मेर जिले के पचपदरा से प्रदेश के साथ-साथ देश में तेल उत्पादन को लेकर एक नया अध्याय शुरू होने जा रहा है। आज देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रिफाइनरी के कार्य शुभारंभ को रिमोट का बटन दबाकर श्रीगणेश किया। इस रिफाइनरी का कार्य पूरा होने के बाद देश में क्रूड आॅयल को रिफाइन करने की समस्या से काफी हद तक निजात मिल पाएगी और आयातित तेल पर निर्भरता कम होगी।
विज्ञापन
4 साल में पूरा होगा प्रोजेक्ट
2 of 6
barmer refinery
बाड़मेर रिफाइनरी का कार्य 4 साल में पूरा होगा जिसके निर्माण में करीब 43129 करोड़ रुपए की लागत आएगी और इसका निर्माण 4567.32 एकड़ भूमि में होगा। इस रिफाइनरी के निर्माण में युक्त होने वाली करीब 30 फीसदी मशीनें विदेश से मंगवाई गई है जबकि 70 फीसदी मशीने देश की भेल कंपनी उपलब्ध करवाएगी।
विज्ञापन
यूं चलेगा रिफाइनरी का काम
3 of 6
barmer refinery
इस प्रोजेक्ट में 15 हजार से ज्यादा कर्मचारी और इंजीनियर लगेंगे जिनके यहां रहने की व्यवस्था एक टाउनशिप का निर्माण कराके की गई है। यहां निर्माण कार्य के साथ साथ 1 साल बाद से ही रिफाइनरी के फेब्रिकेशन का काम भी तेजी से किया जाएगा।
बीएस-6 स्टैंडर्ड के पेट्रोल डीजल का होगा उत्पादन
4 of 6
barmer refinery
आपको बता दें कि बाड़मेर रिफाइनरी एचपीसीएल और राजस्थान सरकार के सहयोग से स्थापित की जा रही है जिसमें 74 फीसदी एचपीसीएल की हिस्सेदारी तय की गई है जबकि राज्य सरकार की इसमें 26 फीसदी हिस्सेदारी होगी। यहां बीएस 6 मानक स्तर के पेट्रोल डीजल का उत्पदान किया जाएगा।
विज्ञापन
यहां से आएगा क्रूड आॅयल जो बाड़मेर में होगा रिफाइन
5 of 6
barmer refinery
राजस्थान में क्रूड आॅयल नहीं है ऐसे में रिफाइनरी को क्रूड आॅयल एक पाइप लाइन के जरिए गुजरात से उपलब्ध कराया जाएगा। ये पाइपलाइन 2 से 3 फीट चौड़ी होगी जिसकी लंबाई करीब 650 किलोमीटर बताई गई है। केयर्न एनर्जी कंपनी ये क्रूड आॅयल उपलब्ध कराएगी।
रिफाइनरी को पानी प्रोजेक्ट से 60 किलोमीटर की दूरी पर स्थित नगाड़ा गांव के जलदाय विभाग के वॉटर स्टोरेज से होगी वहीं बिजली का निर्माण पास ही में स्थित पावरग्रिड से मिलेगी।