Avinash Das
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
जैसा कि सीरीज का नाम है और जो चार एपिसोड इसकी रिलीज से पहले अमर उजाला को देखने को मिले, उसके हिसाब से ये एक स्त्री की यात्रा है, आपका क्या नजरिया है इसे लेकर?
इस सीरीज का हर छोटा बड़ा कलाकार अपने अभिनय से दर्शकों को चौंकाने वाला है। ये मुंबई पुलिस की एक सिपाही भूमि की कहानी है। जैसा कि आप इसके चार एपिसोड में देख ही चुके हैं, ये भूमि के जरिए ये बताने की कोशिश है कि स्त्री जब खुद को पहचानती है तभी वह कुछ बड़ा काम दुनिया में कर पाती है। इसके लिए उसे किसी के सहारे की जरूरत नहीं है। स्वतंत्र और आत्मनिर्भर स्त्री में बहुत शक्ति होती है, इसी शक्ति की तलाश में भूमि की ये यात्रा है। सीरीज में ये किरदार अदिति पोहनकर कर रही हैं, उनकी अभिनय क्षमता देखकर लोग काफी चौंकने वाले हैं।