तुर्की के एयरपोर्ट से लेडी पॉप सिंगर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हैरानीजनक बात ये है कि इसके पीछे की वजह पता चली तो वे हंसने लगीं। जानिए पूरा मामला... दरअसल, पॉप सिंगर को अपनी उम्र से कम दिखने पर गिरफ्तार किया गया। पॉप और रॉक बैंड लामा की सिंगर के पासपोर्ट पर उनकी उम्र 41 साल लिखी थी, मगर वो इतनी सुंदर थी कि देखने में 20 से साल की लग रही थीं, जिसके कारण एयरपोर्ट के पुलिस अधिकारियों ने उसको गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
2 of 4
घटना तुर्की के एयरपोर्ट की है। यहां यूक्रेनी सिंगर नतालिया डेंज़ेकिव को उसकी उम्र के कम दिखने पर गिरफ्तार किया गया। बताया जा रहा है पासपोर्ट की जांच के दौरान नतालिया की उम्र पासपोर्ट में लिखी उम्र से कहीं गुना कम लग रही थी। जिसके कारण एयरपोर्ट पुलिस प्रशासन को लगा कि नतालिया किसी और के पासपोर्ट से यात्रा कर रही हैं।
विज्ञापन
3 of 4
अंग्रेजी वेबसाइट द सन की खबर के अनुसार नतालिया को इस बात का बिल्कुल भी नहीं पता था कि पुलिस ने उसको क्यों गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है इस बात का खुलासा तब हुआ जब नतालिया चेक इन के दौरान अपना पासपोर्ट चेक करवा रहीं थीं।
2007 में यूक्रेन सिंगर एमटीवी यूरोप मियूजिक वार्ड जीत चुकी नतालिया को जब पता चला कि पुलिस ने उनको उनकी उम्र के शक में गिरफ्तार किया है तो वह बहुत तेज से हंसने लगी। सौभाग्य से पुलिस को जल्द ही उनकी पहचान हो गई, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया।