यूरोपीय संघ के अधिकारी की बेटी घर लौटते समय किडनेप हो गई। किडनैपर ने रेप करने के बाद उसे अचेत अवस्था में नदी में फेंक दिया। डूबने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
2 of 6
- फोटो : the sun
19 साल की मारिया लादेनबर्गर अपने खाली समय में जर्मनी के प्राचीन विश्वविद्यालयों के शहर फ्रेईबर्ग में प्रवासियों और शरणार्थियों की मदद करती थी। आरोपी हुसैन खावरी भी एक प्रवासी शरणार्थी था। जब मारिया लादेनबर्गर पार्टी के बाद साइकिल से अपने घर जा रही थी उसी वक्त हुसैन ने उसपर अपनी सेक्स इच्छा को पूरा करने के लिए हमला किया। आरोपी ने पहले उसके साथ बलात्कार किया उसके बाद अचेत अवस्था में उसे नदी में फेंक दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
3 of 6
- फोटो : Facebook
हुसैन खावरी पर 19 साल की मारिया लादेनबर्गर की बलात्कार और हत्या का आरोप है। आरोपी का पता उसके डीएनए जांच से चला है। मारिया यूरोपीय संघ के अधिकारी की बेटी थी। जर्मन अधिकारियों को आरोपी के अतीत के बारे में कुछ भी पता नहीं था। इसलिए उसे शरणार्थी के रूप में रजिस्टर्ड कर देश में जाने दिया था।
4 of 6
- फोटो : Facebook
विडंबना यह है कि, मारिया के पिता ब्रसेल्स में यूरोपीय आयोग के वरिष्ठ कानूनी सलाहकार हैं, उसने अपने खाली समय में प्राचीन विश्वविद्यालयों के शहर फेइबर्ग में कई असाइलम और घरों में रहने वाले प्रवासियों की मदद करने का काम किया था।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : Facebook
लेकिन पिछले साल अक्टूबर में, जब मारिया एक पार्टी के बाद साइकिल चलाती हुई घर जा रही थी, तो एक शरणार्थी ने उस पर घात लगाकर हमला किया, बलात्कार किया और डूबने के लिए नदी में फेंक दिया। मारिया मेडिकल की छात्रा थी, उसकी डेड बॉडी छात्रवास से एक मील से भी कम दूरी पर स्थित ड्रेइज्म नदी में मिला था जहां वह रहती थी।
आरोपी खावरी अफगानिस्तान के गजनी में पैदा हुआ था और नवंबर 2015 में एक गैरकानूनी नाबालिग के रूप में अकेला जर्मनी आया था। घटनास्थल पर उसके खिलाफ पुलिस को कोई सबूत नहीं मिले लेकिन उसने पीड़िता के स्कार्फ पर अपने डीएनए और अन्य निशान छोड़ दिए थे।
उसने अपनी गिरफ्तारी के बाद पुलिस को एक शब्द नहीं कहा, पुलिस को भी यह स्पष्ट नहीं था कि वह फ्रेईबर्ग के जुवेनाइल कोर्ट में मुकदमें की सुनवाई के दौरान अपना अपराध कबूल करेगा। फिलहाल यह मामला कोर्ट में है।