फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल में हुई बेइज्जती बर्दाश्त नहीं कर पाया युवक, 6 लोगों को उतारा मौट के घाट

Tue, 01 Jan 2019 03:28 PM IST
प्रदीप पांडे भाषा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
डेमो - फोटो : डेमो
अपमानित होना शायद ही किसी को पसंद होगा और यदि यही अपमान ससुराल में हो तो बात बड़ी हो जाती है। यदि हम आपसे पूछें कि ससुराल में अपमान होने पर आप क्या कर सकते हैं तो आप शायद यही कहेंगे कि हम जिन्दगीभर ससुराल नहीं जाएंगे, लेकिन क्या आप यकीन कर सकते हैं कि ससुराल में अपमानित होने पर किसी ने 6 लोगों को मौत के घाट उतार दिया है।
विज्ञापन

2 of 4
gun suicide officer
जी हां, यही सच है कि ससुराल में अपमानित होने पर एक शख्स ने अपने बच्चे समेत 6 लोगों की हत्या कर दी है। यह घटना थाईलैंड की है जहां ससुराल में हुई बेइज्जती से नाराज एक व्यक्ति ने अपने 2 बच्चे समेत 6 लोगों को जान से मार दिया है।
विज्ञापन

3 of 4
डेमो - फोटो : डेंमो
खास बात यह है कि उसने नववर्ष की पार्टी में ही अपने दो बच्चों सहित परिवार के छह सदस्यों की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद को भी गोली मार ली। शख्स का नाम सुशीप र्सोसंग था। वह आधीरात को अपनी पत्नी के परिवार वालों के साथ नववर्ष के स्वागत का जश्न मनाने पहुंचा। सुशीप बहुत नशे में था जब उसने इस घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन

4 of 4
thailand police
फैटो पुलिस के लेफ्टिनेंट कर्नल लार्प कंपपन ने ‘एएफपी’ से कहा, ‘‘सभी पीड़ित उसके परिवार के सदस्य हैं। इसमें उसका नौ वर्षीय बेटा और छह वर्षीय बेटी भी शामिल हैं।’’ उन्होंने बताया कि आरोपी दामाद होने के बावजूद पत्नी के परिवार द्वारा उसका स्वागत ना करने से नाराज था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें