रूस के मोस्को में एक लड़की ने ब्वॉयफ्रेंड के साथ झगड़ा होने के बाद खौफनाक सुसाइड का कदम उठाया। लड़की ने मोस्को की एक बिल्डिंग में 17वीं मंजिल यानी 180 फुट से छलांग लगाकर सुसाइड करने की कोशिश।
सूत्रों के अनुसार वह अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ वहां छुट्टियां मनाने आई थी लेकिन दोनों के बीच झगड़ा हो गया और लड़की ने गुस्से में बिल्डिंग से छलांग लगा ली।
विज्ञापन
2 of 5
girl suicide
- फोटो : daily mail
सुसाइड करने वाली लड़की की पहचान मरीना लेबेडिवा के रूप में हुई है और उसकी उम्र 19 साल है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच झगडे़ के दौरान फ्लैट से चींखने की आवाजे आ रही थी। इस बीच हालात इतने बिगड़ गए कि मरीना 17वीं मंजिल से कूद गई।
विज्ञापन
3 of 5
girl suicide
- फोटो : daily mail
डेली मेल की खबर के अनुसार 180 फुट से गिरी मरीना हवा में चिल्ली रही थी और यह आवाज एक पड़ोसी ने सुनने का दावा किया। चंद सेकेंडों में मरीना बिल्डिंग के नीचे खड़ी गाड़ी वीडब्लयू गोल्फ पर जा गिरी।
4 of 5
girl suicide
- फोटो : daily mail
हादसा इतना भयानक था कि मरीना जिस कार पर गिरी उस कार ही छत बुरी तरह से तहस-नहस हो गई। गाड़ी की हालत देखने के बाद वहां मौजूद लोगों की आंखे फटी की फटी रह गई। बुरी तरह घायल मरीना को तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक मरीना को काफी गंभीर चोटें आई हैं।
लिटोवचिन ह्यूमैनिटेरिअन इंस्टिट्यूट ऑफ टेलीविजन एंड ब्राडकॉस्टिंग से एम.ए कर रही मरीना ने होश आने पर अपने परिजनों से कहा कि उसे दूसरी लड़कियों की तरह आगे की जिंदगी जीना है।