फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत की वजह बना जन्मदिन का जश्न, शराब ने ले ली जान

Sat, 26 Aug 2017 11:36 AM IST
amarujala.com, Presented by: देव कश्यप
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : the sun
एक छात्रा अपने 21 वें जन्मदिन का जश्न मनाने के दौरान चिकन खाने और व्हिस्की पीने की वजह से मौत का शिकार हो गई।

लंदन के एक विश्वविद्यालय के फैशन की छात्रा को अपने 21वें जन्मदिन मनाते समय चिकन का एक पीस खाने और बहुत ज्यादा शराब पीने के बाद दम घुटने से उसकी मृत्यु हो गई। आचानक छात्रा की मौत से उसके दोस्तों के बीच हड़कंप मच गया। 

मामला लंदन के सोहो का है जहां छात्रा रेस्तरां में अपने सात दोस्तों के साथ अपना 21वां जन्मदिन मना रही थी। उसने दोस्तों के साथ शराब शेयर की थी।
विज्ञापन

2 of 8
- फोटो : the sun
छात्रा नानीथोर्न अलेक्जेंडर को जश्न के दौरान टेनेसी व्हिस्की की आधा बोतल पीने के बाद सेंट्रल लंदन के एक रेस्तरां में एक बंद शौचालय में बेहोश पाया गया।

दोस्तों के पहुंचने के कई घंटे बाद वेस्टर्न यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्ट लंदन की छात्रा रेस्टोरेंट के एक बंद शौचालय में मिली। जहां उसके चेहरे पीले और होंठ नीले पड़ गए थे।  सेंट पैनक्रास कोरोनेर के कोर्ट में कहा कि चिकन का टुकड़ा उसके गले में फंस गया था और ऑक्सीजन उसके दिमाग तक पहुंच नहीं रहा था। उसकी मौत की वजह ब्रेन डैमेज को माना जा रहा है। 
 
विज्ञापन

3 of 8
- फोटो : the sun
एक मित्र ने जांच के दौरान बताया कि, उस दिन हम में से कोई भी पूरे दिन नहीं खाया था। हमने खाने का आर्डर दिया जो एक घंटे के आसपास लाया गया, इस बीच हमने कुछ ड्रिंक का भी आर्डर किया था और मेरे दोस्त रोज वाइन और कुछ अन्य वाइन और कोक पी रहे थे। शुरुआत में लड़की ने थोड़ी पी लेकिन धीरे-धीरे पूरा बोतल खत्म कर दी।
 

4 of 8
- फोटो : Instagram
उसके एक दोस्त ने जांच के बारे में बताया, वह अजीब थी और उसे हंसी पसंद था। हमने कुछ ड्रिंक साथ लिए थे वो मजेदार पल थे। वह एक बहुत अच्छी दोस्त थी, वह हमेशा सबको हंसाया करती थी। मुझे नहीं लगता था कि वह बहुत ज्यादा पीने वाली थी। 

जब खाना आया तो उसे खाने के लिए वह बैचेन थी लेकिन थोड़ी ही देर में वह परेशानी महसूस करने लगी। उसने मेरे कान में फुसफुसाकर बोला मैं शौचालय जा रही हूं मैं अभी वापस आउंगी। लेकिन वह बहुत देर तक नहीं आई। फिर थोड़ी देर बाद उसका प्रेमी नीचे आये और मुझे बताया कि नानीथोर्न बीमार हो गई और वह बाहर निकल चुकी है।
विज्ञापन

5 of 8
Narinthorn Alexander
जब मैं शौचालय में गया तो मैंने उसके फ्लोर पर बेहोश पड़े देखा। यह वास्तव में डरावना था उसका चेहरा पीला पड़ चुका था और होंठ नीले हो गए थे और उसकी आँखें खुली थीं।
विज्ञापन

6 of 8
Narinthorn Alexander
​कोरोनरी मैरी एलिज़ाबेथ हस्सेल ने कहा- उसके दोस्तों ने ध्यान नहीं दिया।  जब वह शौचालय में पड़ी मिली तब तक वह काफी नशे में थी। वह पहले से ही हाइपोक्सिक थी और उसके ब्रेन तक ब्लड सप्लाई के लिए ऑक्सीजन की कमी हो रही थी। जिसके कारण ब्रेन को क्षति पहुंच रही थी।
विज्ञापन

7 of 8
Narinthorn Alexander
नानीथोर्न अलेक्जेंडर बैंकाक, थाईलैंड में पैदा हुई थी, और विश्वविद्यालय में फैशन और टेक्सटाइल की छात्रा थी, जिसे शौचालय में पाया गया था। लेकिन दोस्तों ने बाद में एंबुलेंस बुलाकर उसे अस्पताल ले गए। लेकिन जबतक  पुलिस नहीं पहुंची उसे प्राइमरी ट्रीटमेंट नहीं मिला। जिस वजह से इलाज में देरी हो गई। 
विज्ञापन

8 of 8
Narinthorn Alexander
एम्बुलेंस में रहने वाले मैरीडियल जेडेन हेड ने कहा, हम आए और देखा कि रोगी रिकवरी की स्थिति में थी। लेकिन उस समय पुलिस वहां मौजूद नहीं थी। इसलिए कुछ नहीं किया जा सका। सुनवाई के दौरान बताया गया कि मृतका का ब्रेन डेड होने से पहले वह छह दिनों तक कौमा में रही। उसके बाद लाइफ स्पोर्ट मशीन ने काम करना बंद कर दिया। जिसके बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें