फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुर्म की अनोखी सजाएं, अदालत ने जो अपराधियों के लिए सुनाई

Thu, 07 Apr 2016 06:57 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
नशाखोरों को दी गई ट्रैफिक संभालने की सजा - फोटो : डेक्कन क्रॉनिकल
अमूमन हम रोजाना ही जाने-अनजाने यातायात नियमों की धज्जियां बड़ी बेतकल्लुफी से उड़ाते हैं। लेकिन क्या आपने कभी ये सोचा है कि जो लोग हर मौसम में इन नियमों की रखवाली में मुस्तैद रहते हैं उन पर क्या गुजरती है। शायद इसी अहसास को भांपते हुए हैदराबाद के नामापल्ली कोर्ट ने उन लोगों को यातायात पुलिस के साथ खड़े रहकर उनका सहयोग करने की सजा सुनाई है जो शराब पीकर गाड़ी चलाते हुए पकड़े गए थे। डेक्कन क्रॉनिकल की खबर के मुताबिक अदालत ने 100 लोगों में से 35 को भीड़भाड़ वाली सड़कों पर पांच घंटे तक धूप में खड़े रहकर यातायात नियंत्रित करने की सजा सुनाई। आपको ये भले ही अजीब लगे लेकिन और अजीबो-गरीब सजाएं हैं जो अदालतें अपराधियों को देती रही हैं। यकीन नहीं आता तो आगे की स्लाइड में देखिए...
विज्ञापन

अजीबो-गरीब सजाएं

2 of 8
थुलथुले पुलिसकर्मियों ने पीठ पर दरोगा को लादकर लगाई दौड़ - फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस और सजा का आपस में गहरा नाता है, लेकिन इतना कि पुलिस अपराधी को दबोचती है और कानून उसे सजा देता है। लेकिन कुछ दिनों पर उत्तराखंड में पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के आदेश पर पुलिसकर्मियों को ही सजा का पात्र बनना पड़ा। सजा भी ऐसी कि हंसते-हंसते दम निकल जाए। उधमसिंह नगर के एसपी केवल खुराना के आदेश पर थुलथुले पुलिसकर्मियों को अपनी पीठ पर दरोगा को लादकर मैदान में दौड़ लगानी पड़ी। इस सजा के पात्र बने सिपाही मनोज ने बताया कि सजा भुगतते वक्त उन्हें काफी शर्मिंदगी महसूस हुई। इस मामले पर बाद में उच्चाधिकारियों ने जांच के भी आदेश दिए थे। लेकिन एक बात तो आप मानेंगे ही पुलिस वालों हरदम चुस्त और दुरुस्त होना ही चाहिए।
विज्ञापन

अजीबो-गरीब सजाएं

3 of 8
रणथंबोर के उस्ताद को मिली जिंदगी भर चिड़ियाघर में कैद रहने की सजा - फोटो : india.com
सुप्रीम कोर्ट से मिली इस सजा ने तो दुनियाभर का ध्यान अपनी ओर खींचा। सजायाफ्ता कोई इंसान नहीं, बल्कि एक बेजुबान जानवर था। राजस्थान के रणथंबोर के उस्ताद नाम के टाइगर को आदमखोर होने की सजा मिली। सर्वोच्च अदालत ने उस्ताद को जंगल से हटाकर उदयपुर के सज्जगढ़ स्थित चिड़ियाघर में उम्रकैद काटने की सजा सुनाई। उस्ताद को 4 लोगों की मौत के आरोप में सजा दी गई। वन और प्राणी संरक्षण से जुड़े के जानकारों ने उस्ताद की सजा पर आपत्ति जताई। अदालत में यहां तक दलील दी गई कि जिन लोगों के लाशों के पास उस्ताद को देखा गया उनकी मौत से उसका कोई वास्ता नहीं था। आखिरकार लंबी जिरह के बाद अदालत ने आजाद टाइगर को सीमित दायरे गुजर-बसर करने का आदेश सुना दिया।

अजीबो-गरीब सजाएं

4 of 8
जीसस की मूर्ति चुराई तो गधे के साथ घूमने की मिली सजा - फोटो : ऑडी
साल 2003 में अमेरिका के ओहायो के फ्लेयरपोर्ट हार्बर गांव में कोर्ट के आदेश पर एक अजीब वाकया घटा। अदालत ने जेसिका लेंज और ब्रायन पैट्रिक नाम के दो लड़कों को माफीनाम का पोस्टर लगे एक गधे के साथ गांव भर में घूमने की सजा सुनाई। 19 वर्षीय सजायाफ्ता लड़कों का जुर्म ये था कि दोनों ने एक समारोह के लिए तैयार की गई चाइल्ड जीसस की मूर्ती चुरा ली थी। सोर्स-ऑडी
विज्ञापन

अजीबो-गरीब सजाएं

5 of 8
इडियट बोर्ड के साथ खड़े होने की मिली सजा - फोटो : ऑडी
अमेरिका के क्लेवलेंट म्युनिसिपल कोर्ट ने एक महिला को यातायात नियम तोड़ने बेहद अजीब सजा सुनाई। आरोपी महिला शेना हार्डिन नाम की इस महिला से कहा गया कि भीड़ वाले समय में इडियिट लिखा एक बोर्ड थामकर सड़के के एक कोने पर खड़ी रहे। बोर्ड पर लिखा था 'ओनली एन इडियट वुड ड्राइव ऑन द साइडवॉक टू अवॉइड अ स्कूल बस।' ये केस अर्से तक अमेरिका में चर्चा की विषय बना रहा। सोर्स-ऑडी
विज्ञापन

अजीबो-गरीब सजाएं

6 of 8
घर छोड़कर नौकरी ढूंढ़ने की सजा - फोटो : ऑडी
स्पेन के एक पच्चीस वर्षीय युवक को अदालत ने घर छोड़कर नौकरी तलाशने की सजा सुनाई। दरअसल, माजरा ये था कि लड़का जेब खर्च न मिलने पर अपने माता-पिता को कोर्ट में घसीट लाया था। अदालत ने लड़के की एक न सुनी और माता-पिता की दलीलों को मद्देनजर रखते हुए लड़के को आदेश दिया कि 30 दिन के भीतर घर छोड़ दे और नौकरी की तलाश में निकल जाए। सोर्स-ऑडी
विज्ञापन

अजीबो-गरीब सजाएं

7 of 8
ट्रैफिक नियम तोड़ने पर कपास तोड़ने की सजा - फोटो : ऑडी
आप उज्बेकिस्तान में हैं और यातायात नियम तोड़ने की गलती करते हैं तो आपको खेत में कपास तोड़ना पड़ेगा। जी हां, यहां कि अदालत यातायात नियम तोड़ने वालों को हफ्ते भर के लिए ये सजा सुनाती है। इस सजा को काटने के बाद ही आपका लाइसेंस वापस मिल सकता है। यही नहीं कपास की खेती के सीजन में दुकनदारों से भी कहा जाता है कि सात बजे तक दुकानें बंद रखें। ताकि लोग इस सीजन में शॉपिंग और मनोरंजन से ध्यान हटाकर फसल पर ध्यान लगा सकें। सोर्स-ऑडी
विज्ञापन

अजीबो-गरीब सजाएं

8 of 8
20 घंटे तक शास्त्रीय संगीत सुनने की सजा - फोटो : ऑडी
अमेरिका के शैंपेन काउंटी में एक शख्स को अदालत ने 20 घंटे तक शास्त्रीय संगीत सुनने की सजा सुनाई। एंड्रीयू वेक्टर नाम के इस शख्स का जुर्म ये था कि वो कार में कानफोड़ू आवाज में रैप संगीत बजा रहा था। अदालत ने एंड्रीयू को 150 डॉलर यानी करीब 10 हजार रुपए का जुर्माना भरने की सजा दी। एक विकल्प और दिया कि अगर जुर्माने की रकम 35 डॉलर यानी करीब तेईस सौ रुपए भरी जाए तो एक आरोपी को 20 घंटे शास्त्रीय संगीत सुनना होगा। एंड्रीयू ने बहुत कोशिश की तो महज 15 मिनट ही शास्त्रीय संगीत सुन सका। सोर्स-ऑडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें