एक डेकेयर सेंटर में चार साल की बच्ची के साथ बदसलूकी हुई है। डेकेयर सेंटर के वर्कर ने बच्ची को उठाकर जमीन पर बुरी तरह पटका। बच्ची का मुंह जमीन पर लगने से उसके खून निकल आया और वो बुरी तरह घायल हो गई।
अंतिम स्लाइड में देखें खबर से जुड़ा वीडियो...
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : KHOU
घटना अमेरिका के टेक्सास की है, जहां से आरोपी ग्रीगोरी डिगलिन को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही उसे 2 लाख डॉलर का बॉन्ड का जुर्माना भी लगा है।
विज्ञापन
3 of 5
बच्ची के साथ हुई इस वारदात का खुलासा सीसीटीवी में कैद होने की वजह से हुआ है। बच्ची के होठों और दातों पर चोट के निशान देखने के बाद मां ने सेंटर से इस बारे में पूछा। लेकिन जब सीसीटीवी फुटेज देखा गया तो वहां मौजूद हर शख्स दंग रह गया।
4 of 5
- फोटो : KHOU
बच्ची जमीन से उठने की मना कर रही थी और डिगलिन बार-बार उठने की कह रहा था। डिगलि बच्ची के पास आया और उसे जोर से उठाकर जमीन पर पटक दिया। इसके बाद जब बच्ची के मुंह से खून आने लगा, तो डिगलिन उसे अपने साथ ले गया और मुंह साफ करने लगा।
परिवार के अटॉर्नी जेफ कैंप ने कहा कि बच्ची काफी स्मार्ट है, उसने अपने साथ क्या हुआ ये सब घर पर बता दिया। डेली मेल की खबर के मुताबिक बच्ची ने डिलगिन के चिल्लाने का जिक्र भी किया।