प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में पिछले चार दिनों जारी शराबबंदी के आंदोलन ने आज उग्र रुप ले लिया। वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र आदित्यनगर इलाके में महिलाओं, युवा और बच्चों ने शराब दूकानों की दूकानों में जमकर तोड़फोड़ की। वहीं लोहता के मंगलपुर में महिलाओं ने शराब के ठेके में आग लगा दी।
विज्ञापन
2 of 6
anti liquor campaign in varanasi
- फोटो : विनित
उन्होंने शराब की बोतलें तोड़ दी जिससे लाखों का नुकसान हुआ है। जनता के उग्र प्रदर्शन को देख वहां मौजूद सिपाही भाग खड़े हुए। सूचना के करीब दो घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ के नारे लगा रहे थे।
विज्ञापन
3 of 6
anti liquor campaign in varanasi
- फोटो : विनित
इस बीच महिलाओं के साथ प्रदर्शन में शनिवार को छात्र भी शामिल हो गए। वहीं महिलाओं ने आज जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर भी प्रदर्शन किया। इससे पहले शुक्रवार को भी शहर से लेकर गांव तक महिलाओं ने दूकानें बंद कराकर हंगामा किया। महिलाओं के डर से सेल्समैन दूकानें छोड़कर भाग निकले।
4 of 6
anti liquor campaign in varanasi
- फोटो : विनित
कुछ सेल्समैनों की पिटाई भी की गई। राजातालाब में महिलाओं ने रैली निकालने के बाद एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। रोहनिया थाना के लठिया गांव में महिलाओं ने देशी शराब की दूकान बंद करा दिया। महिलाएं हाथ में झाड़ू और डंडा लेकर पहुंची थी।
विज्ञापन
5 of 6
anti liquor campaign in varanasi
- फोटो : विनित
सेल्समैन अजय जायसवाल वहां से जान बचाकर भाग निकला। महिलाओं का कहना था कि शराब के कारण उनके परिवार के बच्चे बिगड़ रहे है। यहां आए दिन मारपीट होती रहती है। सीओ पीयूष राय एवं रोहनिया प्रभारी ने पहुंचकर महिलाओं को शांत कराया।
कैंट थाना क्षेत्र के फुलवरिया के पहलू का पुरा में महिलाएं देशी शराब की दूकान पहुंची। इसकी भनक लगने पर सेल्समैन पहले ही दूकान बंद कर भाग गया। करीब आधे घंटे तक घेराव चला। वहीं, लोहता के खेवशीपुर और कोरौत में भी महिलाओं ने धावा बोलकर शराब की दूकानें बंद कराईं।