कभी-कभी इंसान अपराध करने की सनक में इस कदर वहशी हो जाता है कि वह दरिंदगी की किसी भी हद तक चला जाता है। अमेरिका के फ्लोरिडा में इंसानियत को शर्मसार करने वाली वारदात को अंजाम दिया गया। 21 साल के लड़के ने चार बच्चों की मां का पहले कत्ल किया और फिर कथित तौर पर लाश का रेप भी किया।
वारदात इतनी हैवानियत भरी थी कि जांच में लगी पुलिस के पैरों के नीचे से भी जमीन खिसक गई। डेली मेल की खबर के अनुसार आरोपी का नाम क्रिसटोफर शोअस है।
पुलिस के सामने आरोपी ने कबूला कि उसने अपनी इच्छा पूरा करने के लिए वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने कहा कि वह यह जानना चाहता था कि एक शख्स को गोली मारकर और फिर लाश के साथ रेप करके कैसा महसूस होता है।
संबंध बनाने के लिए नहीं मानी तो चला दी गोली
क्रिसटोफर शोअ्स
पुलिस के मुताबिक क्रिसटॉफर ने अपनी गर्लफ्रेंड की कजिन यानि चचेरी बहन के साथ क्रूर हरकत की। पीड़िता जेनिफर (बदला हुआ नाम) के चार बच्चे हैं और वह अपनी कजिन के साथ अक्सर रहा करती थी।
दरअसल, वारदात के दिन आरोपी मौके का फायदा उठाकर जेनिफर के साथ जबरदस्ती करने लगा और जेनिफर से नाजायज संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा।
लेकिन अपनी बात न बनते हुए और ये काला सच सामने न आ जाए, इस वजह से हत्यारे क्रिसटोफर ने जेनिफर को खत्म करना ही बेहतर समझा। पुलिस के मुताबिक जांच में सामने आया कि सनकी हत्यारे ने गोली मारकर जेनिफर को मौत के घाट उतार दिया।
लाश से किचन में किया रेप
- फोटो : daily mail
इसके बाद वो लाश को खींच कर किचन में ले गया, जहां उसने कथित तौर पर मृत जेनिफर के साथ रेप किया। चौंका देने वाली बात यह है कि इस दौरान जेनिफर का दो साल का बच्चा घर में ही मौजूद था।
क्रिसटॉफर ने जेनिफर की लाश को ठिकाने लगाया और फरार हो गया।
कई दिनों तक नहीं मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी। जब जेनिफर का खून में सना हुआ फोन पुलिस ने बरामद किया तो केस की सारी परते खुलने लगीं। हालांकि, आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है और उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।