फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#londonattack: शहीद पुलिसकर्मी के किस्से हर जुबान पर, लोगों ने किया सलाम

Fri, 24 Mar 2017 03:18 PM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
1 of 6
पीसी केथ पालमेर - फोटो : daily mail
ब्रिटिश संसद के बाहर हुए आतंकी हमले ने दुनिया को एक बार फिर हिला दिया है। बुधवार को हुए इस हमले में जिन 5 लोगों की मौत हुई, उनमें एक पुलिसकर्मी भी शामिल था। इनका नाम पीसी पालमेर है, जिनकी दो बेटियां भी हैं। पालमेर, वो पुलिसवाले थे, जिन्होंने आतंकी को संसद में घुसने से रोका। आतंकी ने पालमेर के पेट में चाकू घोंप कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन

2 of 6
इस घटना में पालमेर की मौत हो गई हो, लेकिन उनकी बहादुरी के किस्से हर जुबान पर हैं। लोग उन्हें बहादुर इंसान बता रहे है्ं। उनसे जुड़े लोग, रिश्तेदार, साथ काम करने वाले उनके प्रति क्या भावना रखते हैं, वे इसे बयां कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 6
डेली मेल की खबर के अनुसार पालमेर के साथ काम कर चुकीं, एक महिला पुलिसकर्मी ने कहा, 'वो एक बेहतरीन इंसान थे।' नीना नाम की महिला पुलिसकर्मी ने रेडियो स्टेशन एलबीसी को बताया कि पालमेर वो इंसान थे, जिन्होंने कार हादसे में कभी मेरी जिंदगी बचाई थी। 

4 of 6
सासंद जेम्स क्लेवर्ली ने कहा, 'मैं पालमेर को करीब 25 साल से जानता हूं, वे बहुत बढ़िया इंसान थे। उनकी मौत एक दर्दनाक खबर हैं।'
विज्ञापन

5 of 6
स्कॉटलैंड यार्ड के टॉप एंटी-टेरर अफसर मार्क रॉवलि ने कहा, वो हम सब के बीच के ही एक पुलिसकर्मी थे, जो शिफ्ट खत्म होने के बाद घर जाने की सोच रहे थे, और ऐसा हर कोई सोचता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
​एक महिला ने कहा कि वो नौकरी, सैलरी पाने के लिए नहीं करते थे, उन्हें लोगों की चिंता थी और इसलिए उन्होंने अपनी जान गंवाई। बता दें कि ब्रिटिश संसद के बाहर हुए हमले की दुनिया भर से इस हमले की निंदा की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें