फ्री ई-पेपर, सभी विशेष आलेख और सीमित विज्ञापन जैसी प्रीमियम सुविधाएं भी पाए
2024 सिर्फ अन्य देशों के लिए ही नहीं, बल्कि, देश के लिए भी हादसों और दुर्घटनाओं की डरावनी यादों से भरा रहा। इस साल की शुरुआत टोक्यो में 7.8 तीव्रता की भूकंप के साथ हुई, जिसमें सैकड़ों लोगों की जान चली गई। भारत में भी कुछ ऐसी घटनाएं घटी, जिन्होंने दिल दहला दिया। जहां केरल के वायनाड में भूस्खलन से जानमाल का भारी नुकसान हुआ तो वहीं कंचनजंगा रेल हादसे ने एक बार फिर भारतीय रेलवे की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए। इस साल के बीच में कोलकाता के सरकारी मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या के मामले ने एक बार फिर देश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता खड़ी कर दी। जाते-जाते साल के अंत में मुंबई के पास नौसेना के पोत ने एक पर्यटक नाव को टक्कर मार दी, जिससे वजह डूब गई। इसके बाद जयपुर में गैस भरे ट्रक ने कई वाहनों को टक्कर मार दी, जिससे धमाका हुआ और देखते ही देखते आसपास का इलाका आग के गोले में तब्दील हो गया। आइए इस साल की इन दुर्घटनाओं के बारे में यहां विस्तार से जानेंगे।
विज्ञापन
2 of 10
Year Ender 2024
- फोटो : PTI
वायनाड भूस्खलन
केरल के वायनाड में 30 जुलाई को मेप्पाडी के पास विभिन्न पहाड़ी इलाकों में आए भूस्खलन ने भारी तबाही मचा दी थी। इस प्राकृतिक आपदा के कारण 300 से अधिक लोगों की मौत हो गई। राज्य के तीन जिलों के लोगों के लिए जीवन रेखा रही चलियार नदी भूस्खलन के बाद से विनाश का प्रतीक बन गई है। सीएम विजयन ने इसे अकल्पनीय और दर्दनाक आपदा करार दिया।
विज्ञापन
3 of 10
Year Ender 2024
- फोटो : Amar Ujala
कंचनजंगा रेल हादसा
पश्चिम बंगाल में दार्जिलिंग के जलपाईगुड़ी के पास भयानक रेल हादसा हुआ, जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में यात्री ट्रेन का गार्ड और मालगाड़ी का चालक भी शामिल था। हादसे में कंचनजंगा एक्सप्रेस से एक मालगाड़ी भिड़ गई। यह टक्कर इतना भयानक था कि इंजन पर बोगियां चढ़ गई। कई बोगियां पटरी से भी उतर गई थी। घटना की जानकारी पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल ले जाया गया था।
4 of 10
Year Ender 2024
- फोटो : PTI
हाथरस भगदड़
इस साल की सबसे बड़ी घटनाओं में हाथरस भगदड़ भी शामिल है। उत्तर प्रदेश के हाथरस में दो जुलाई को भोले बाबा के सत्संग में भगड़द मच गई। इसमें करीब 116 लोगों की मौत हो गई थी। मरने वालों में अधिकतर महिलाएं और बच्चे थे। इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी संज्ञान लिया था। इस सत्संग में राजस्थान, मध्यप्रदेश, हरियाणा सहित कई राज्यों के लोग आए थे। भीड़ का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वाहनों की संख्या तीन किलोमीटर तक फैली हुई थी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया था। उन्होंने तीन बार मौके का निरीक्षण किया था। हादसे की जांच के लिए तीन सदस्यीय न्यायिक आयोग भी बनाया गया था। अफसरों, आम जनता एवं प्रत्यक्षदर्शियों सहित 125 लोगों का बयान दर्ज किया। फोटोग्राफ, वीडियो फुटेज का भी संज्ञान लिया गया। एसआईटी ने चश्मदीद गवाहों व साक्ष्यों के आधार पर हादसे के लिए आयोजकों को जिम्मेदार ठहराया था। उन्होंने बताया कि आयोजकों ने तथ्यों को छिपाकर कार्यक्रम के आयोजन की अनुमति ली थी। स्थानीय प्रशासन की शर्तों का अनुपालन नहीं किया था। बिना पर्याप्त व्यवस्था तय संख्या से ज्यादा भीड़ आमंत्रित की गई थी।
विज्ञापन
5 of 10
Mumbai ferry capsize
- फोटो : Amar Ujala
मुंबई तट के समीप डूबी नौका
महाराष्ट्र में मुंबई तट के समीप 18 दिसंबर को नौसेना के एक पोत के एक नौका से टकराने के कारण 13 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 101 अन्य लोगों को बचा भी लिया गया। हादसे में जीवित बचे लोगों ने बताया कि उनके पास लाइफ जैकेट नहीं थी। मामले में नौसेना के नाव चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
प्रारंभिक जांच में पता चला कि बुधवार को मुंबई तट पर नौसेना की नाव से टकराने वाली निजी नौका पर सवार यात्रियों को लाइफ जैकेट नहीं दी गई थी। पुलिस ने मुंबई के साकीनाका निवासी नाथाराम चौधरी की शिकायत पर नौसेना की स्पीडबोट के चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। भारतीय नौसेना के एक बयान के मुताबिक, दुर्घटना तब हुई, जब समुद्र में इंजन परीक्षण के दौरान स्पीडबोट में खराबी के कारण नियंत्रण खो गया और वह नौका से जा टकराई।
विज्ञापन
6 of 10
Rajasthan Accident
- फोटो : Amar Ujala
राजस्थान में भीषण अग्निकांड
इस बीच 20 दिसंबर को जयपुर के पास एलपीजी टैंकर को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इस वजह से लगी आग ने 30 से अधिक वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया और इस दुर्घटना में 14 लोग जिंदा जल गए। आग ने 30 अन्य लोगों को भी अपनी चपेट में ले लिया। सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक, 14 लोगों की मौत हो चुकी है और आग में झुलसे लगभग 30 लोग अस्पताल में भर्ती हैं, जिनमें से कुछ वेंटिलेटर पर हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने हादसे के बारे में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से बात कर जानकारी ली। मुख्यमंत्री शर्मा, उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा व गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम घटनास्थल पहुंचे। मुख्यमंत्री ने कहा कि घटना की विस्तृत जांच करवाएंगे। घायलों के इलाज की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
7 of 10
Year Ender 2024
- फोटो : PTI
मुंबई होर्डिंग हादसा
महाराष्ट्र में मुंबई के घाटकोपर इलाके में 13 मई को एक पेट्रोल पंप पर आंधी-तूफान की वजह से 120 x 120 फीट का होर्डिंग गिर गया था। इस हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई थी। जबकि 84 अन्य घायल हो गए थे। इस होर्डिंग को जीआरपी की जमीन पर अवैध रूप से लगाया गया था। होर्डिंग गिरने के बाद ईगो मीडिया के मालिक और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दरअसल, जिस जमीन पर होर्डिंग लगाई गई थी, वह जमीन सेंट्रल रेलवे की नहीं बल्कि राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) की है। इस हादसे ने राज्य में अवैध बैनर और होर्डिंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी।
8 of 10
Year Ender 2024
- फोटो : Amar Ujala
मुंबई बेस्ट बस हादसा
बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) अंतर्गत बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति और परिवहन (बेस्ट) उपक्रम की एक बेकाबू बस ने सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे कुर्ला (पश्चिम) में एसजी बर्वे मार्ग पर पहले एक ऑटो को टक्कर मारी और फिर एक के बाद एक गाड़ियों को टक्कर मारती चली गई। कई पैदल यात्री और फेरीवाले भी बस की चपेट में आ गए। थोड़ी देर में ही सड़क पर लोगों की चीख-पुकार मच गई। हादसे सात लोगों की मौत हो गई और 42 अन्य लोग घायल हो गए थे।
9 of 10
Year Ender 2024
- फोटो : PTI
पेरंबूर ट्रेन हादसा
तमिलनाडु के पेरंबूर से चलने के 10 मिनट बाद ही 11 अक्तूबर को रात 8:50 बजे ट्रेन हादसे का शिकार हो गई। बागमती एक्सप्रेस के लोको पायलट ने बताया कि एक तेज झटका लगने के बाद ट्रेन लूप लाइन पर चली गई और वहां खड़ी मालगाड़ी से जा भिड़ी। टक्कर में ट्रेन की कई बोगियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। राहत और बचाव अभियान देर रात तक जारी था। आग पर काबू पा लिया गया था। हादसे की जांच की जा रही है।
आरजी कर दरिंदगी के तीन महीने पूरे, कोलकाता में जूनियर डॉक्टरों ने निकाली रैली
- फोटो : ANI
आरजी कर मेडिकल कॉलेज की महिला डॉक्टर से दुष्कर्म-हत्या
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में जूनियर डॉक्टर के साथ दरिंदगी की घटना नौ अगस्त की है। मृतक मेडिकल कॉलेज में चेस्ट मेडिसिन विभाग की स्नातकोत्तर द्वितीय वर्ष की छात्रा और प्रशिक्षु डॉक्टर थीं। आठ अगस्त को अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद रात के 12 बजे उसने अपने दोस्तों के साथ डिनर किया। इसके बाद से महिला डॉक्टर का कोई पता नहीं चला। घटना के दूसरे दिन सुबह उस वक्त मेडिकल कॉलेज में हड़कंप मच गया जब चौथी मंजिल के सेमिनार हॉल से अर्ध नग्न अवस्था में डॉक्टर का शव बरामद हुआ। घटनास्थल से मृतक का मोबाइल फोन और लैपटॉप बरामद किया गया। पोस्टमॉर्टम की शुरुआती रिपोर्ट से पता चला है कि महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी। जूनियर महिला डॉक्टर का शव गद्दे पर पड़ा हुआ था और गद्दे पर खून के धब्बे मिले। शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया है कि मृतक महिला डॉक्टर के मुंह और दोनों आंखों पर था। गुप्तांगों पर खून के निशान और चेहरे पर नाखून के निशान पाए गए। होठ, गर्दन, पेट, बाएं टखने और दाहिने हाथ की उंगली पर चोट के निशान थे।
पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष और ताला पुलिस स्टेशन के पूर्व ओसी अभिजीत मंडल को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन 13 दिसंबर को कोलकाता की एक अदालत ने उन्हें जमानत दे दी थी, क्योंकि सीबीआई 90 दिनों के बाद भी मामले में कोई पूरक आरोप पत्र दाखिल नहीं कर सकी थी।