फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Year Ender 2020: देश की वो 10 हस्तियां जो इस साल सुर्खियों में बनी रहीं

Tue, 22 Dec 2020 08:17 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
year ender 2020
साल 2020 कोरोना वायरस की भेंट जरूर चढ़ गया लेकिन इस साल देश की कई हस्तियां सुर्खियों में बनी रहीं। इन लोगों ने विभिन्न क्षेत्रों में और अलग-अलग कारणों से लोगों का ध्यान आकर्षित किया। हम आपको बताने जा रहे हैं राजनीति से लेकर फिल्म उद्योग तक की ऐसी 10 हस्तियों के बारे में जो चर्चा का विषय बनी रहीं...
विज्ञापन

2 of 11
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
नरेंद्र मोदी
देश की सबसे चर्चित हस्तियों की बात की जाए तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम सबसे ऊपर आता है। कोविड-19 महामारी, गिरती अर्थव्यवस्था और किसानों के आंदोलन के बीच मोदी देश के सबसे लोकप्रिय नेता बने रहे। विपक्षी दलों ने कई मुद्दों को लेकर मोदी पर निशाना साधने की कोशिश की लेकिन बिहार में हुए विधानसभा चुनावों के परिणाम ने बता दिया कि जनता के बीच पीएम मोदी की लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है। 
विज्ञापन

3 of 11
सुशांत सिंह राजपूत-रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram
सुशात सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या ने पूरे फिल्म उद्योग को हिला कर रख दिया था। मीडिया के एक वर्ग ने उनकी प्रेमिका रिया चक्रवर्ती को घेरने की कोशिश की कि रिया ने सुशांत की हत्या की साजिश रची। लेकिन, ये आरोप जांच में निराधार साबित हुए। सुशांत की आत्महत्या ने बॉलीवुड में चल रहे नेपोटिज्म की पोल खोली तो ड्रग्स का मामला भी सामने आया, जिसके बाद बॉलीवुड की कई हस्तियों से केंद्रीय जांच एजेंसियों ने पूछताछ की।

4 of 11
राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
राहुल गांधी
एक समय नेता के तौर पर लगभग नकार दिए गए राहुल गांधी ने इस साल अपनी अलग ही छवि प्रस्तुत की। वह अर्थव्यवस्था, महामारी प्रबंधन और भारत-चीन विवाद समेत अलग-अलग मुद्दों पर लगातार मोदी सरकार को घेरते रहे। उन्हीं की पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं द्वारा उनके और उनकी मां सोनिया गांधी के खिलाफ किए गए विद्रोह ने भी सुर्खियां बटोरीं। दिल्ली और बिहार के चुनावों में कांग्रेस का खराब प्रदर्शन भी चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन

5 of 11
अर्नब गोस्वामी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
अर्नब गोस्वामी
ऐसा बहुत कम ही होता है कि मीडिया की कोई शख्सियत ही मीडिया में सुर्खियां बन जाए। इस साल यह काम किया अर्नब गोस्वामी ने। एक तरीके से साल 2020 में वह भारत के सबसे लोकप्रिय पत्रकार रहे। सुशांत की आत्महत्या के बाद उन्होंने बॉलीवुड की बड़ी हस्तियों और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे तक को निशाने पर लिया। साल 2018 के एक आत्महत्या मामले में महाराष्ट्र पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार किया जाना भी सोशल मीडिया पर बड़ी घटना रहा।
विज्ञापन

6 of 11
कंगना रणौत - फोटो : twitter.com/KanganaTeam
कंगना रणौत
फायरब्रांड अभिनेत्री कंगना रणौत 'जस्टिस फॉर सुशांत' अभियान की अगुवा रहीं। उन्होंने 'बॉलीवुड माफिया' के खिलाफ भी आवाज उठाई। महाराष्ट्र सरकार के साथ उनके विवाद के बाद उनके मुंबई स्थित कार्यालय को ध्वस्त किए जाने की घटना ने पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींचा। कंगना ने बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों पर नशीने पदार्थों का सेवन करने का आरोप लगाया। इसके साथ ही किसान आंदोलन में एक वृद्धा को किराये का प्रदर्शनकारी बताने पर उनकी खासी आलोचना भी हुई। 
विज्ञापन

7 of 11
विराट कोहली - फोटो : ट्विटर @RCBTweets
विराट कोहली
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली लॉकडाउन के दौरान सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो पोस्ट करके चर्चा में रहे। इन वीडियोज में वह और उनती अभिनेत्री पत्नी अनुष्का शर्मा थीं। अनुष्का के गर्भवती होने के समाचार ने भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। वहीं, आईपीएल जीतने का कोहली की टीम का सपना एक बार फिर अधूरा रह गया। विराट की अगुवाई में ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर गई टीम इंडिया ने वनडे सीरीज में हार के बाद टी-20 सीरीज में जबरदस्त वापसी की थी।

8 of 11
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : पीटीआई (फाइल)
नीतीश कुमार
सुशासन बाबू यानी नीतीश कुमार एक बार फिर बिहार के मुख्यमंत्री बने। लॉकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूरों के प्रबंधन के लिए नीतीश कुमार को खासी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान विपक्षी नेता तेजस्वी यादव के खिलाफ उनकी आक्रामक बयानबाजी ने राजनीतिक पंडितों को एक तरीके से चकित कर दिया था।

9 of 11
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : पीटीआई
निर्मला सीतारमण
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को महामारी और लॉकडाउन के दौरान गिरती अर्थव्यवस्था के लिए खूब आलोचना का सामना करना पड़ा। विपक्षी नेताओं और राजनीतिक विश्लेषकों ने तो वित्त मंत्री के पद के लिए उनकी क्षमताओं पर ही सवाल उठा दिए। हालांकि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हाथ उनके सिर पर बना रहा और आत्मनिर्भर भारत योजना के तहत उन्होंने कई योजनाओं और पैकेज की शुरुआत की। 

10 of 11
सोनू सूद - फोटो : इंस्टाग्राम
सोनू सूद
इस साल अगर कोई व्यक्ति केवल सकारात्मक कारणों से चर्चा में रहा तो वह हैं सोनू सूद। अभिनेता सोनू सूद ने लॉकडाउन के दौरान देश के विभिन्न इलाकों में फंसे प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने की जो मुहिम शुरू की, उसने पूरे देश का दिल जीत लिया। सोनू सूद की लोकप्रियता इस कदर बढ़ी कि दक्षिण भारतीय फिल्मों के कई अभिनेताओं ने स्क्रीन पर उनको पीटने से ही इनकार कर दिया। 
विज्ञापन

11 of 11
फारूक अब्दुल्ला - फोटो : बासित जरगर
फारूक अब्दुल्ला
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने सत्ताधारी भाजपा के खिलाफ कई बार बयान दिए। वह जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने का भी विरोध करते रहे। उन्होंने दावा किया कि कश्मीरी अब भारतीय नागरिक की तरह महसूस नहीं करते हैं और अब वह चीन के शासन में रहना पसंद करेंगे। अब्दुल्ला के इन बयानों ने राजनीतिक हलकों में हलचल बनाए रखी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें