फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विमान अपहरण की इन वारदातों ने दुनिया को दहलाया

Tue, 29 Mar 2016 06:23 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
मिश्र के विमान को अगुवा किए जाने से दुनियाभर में एक बार फिर दहशत फैल गई। हालांकि इस संकट को वक्त रहते सुलझा लिया गया और अपहर्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया लेकिन इस घटना ने हवाई सुरक्षा पर एकबार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। इसी सिलसिले में नजर डालते हैं भारत और दुनिया की ऐसी विमान हाइजैक की घटनाओं को जिन्होंने विश्व को हिला कर रख दिया था। सबसे पहले बात करते हैं दुनिया की बड़ी विमान हाइजैक घटनाओं की।
विज्ञापन

9 सितंबर 2011 को यूनाइटेड अमेरिकन एयरलाइंस हाइजैक कर वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हमला

2 of 7
- फोटो : reuters
9 सितंबर 2011 को आतंकवादियों ने अमेरिकन एयरलाइंस फ्लाइट 11 और फ्लाइट 77, यूनाइटेड एयरलाइंस फ्लाइट 175 और फ्लाइट 93 को हाइजैक कर
अमेरिका के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के ट्विन टॉवर पर हमला किया था यह हाइजैकिंग का सबसे बड़ा आंतकी हमला था। इस हमले में 3 हजार से ज्‍यादा लोग
मारे गए थे। इस हमले का सूत्रधार ओसामा बिन लादेन था।
विज्ञापन

इथियोपिया एयरलाइंस हाइजैकिंग

3 of 7
23 नवंबर 1996 को इथियोपिया एयरलाइंस फ्लाइट 961 को तीन इथियोपियंस ने हाइजैक किया था। उस दौरान प्लेन के कैप्टन ने इथियोपिया एयरलाइंस फ्लाइट 961 को कोमोरोस द्वीप पर उतारने का प्रयास किया लेकिन विमान क्रैश हो गया। विमान में उस वक्त 172 यात्री सवार थे, जिसमें से 122 यात्रियों की मौत हो गई थी। हाइजैक करने वाले इथियोपियंस ऑस्‍ट्रेलिया में राजनीतिक शरण की मांग कर रहे थे।

इराकी एयरवेज फलाइट 163 हाइजैकिंग

4 of 7
25 दिसंबर 1986 को इराकी एयरवेज फलाइट 163 को हिजबुल्‍लाह के चार सदस्‍यों ने हाइजैक किया था। विमान बगदाद से अम्‍मान जा रहा था। प्लेन में क्रू मेंबर्स समेत कुल 106 यात्री सवार थे। हाइजैक करने के बाद हिजबुल्‍लाह के सदस्‍यों ने यात्री केबिन और कॉकपिट में ग्रेनेड से विस्फोट किया जिससे 3 क्रू मेंबर समेत 60 यात्रियों की मौत हो गई।
विज्ञापन

मलेशिया एयरलाइंस फ्लाइट 653 हाइजैकिंग

5 of 7
4 दिसम्बर, 1977 को हुई मलेशिया एयरलाइंस फ्लाइट 653 हाइजैकिंग की घटना भी विमान अपहरण की बड़ी घटानाओं में से है। पेनांग से कुआलालंपुर के लिए उड़ान भरने वाली मलेशिया एयरलाइंस फ्लाइट 653 को ऐनवक्त पर हाइजैक कर लिया गया था। विमान के कैप्‍टन जीके गंजूर ने तब कंट्रोल रूम को सूचना दी थी कि एक अज्ञात हाइजैकर फ्लाइट में सवार था। विमान कम्‍पोंग लाडंग में क्रैश हो गया जिसमें 7 क्रू मेंबर्स और 93 यात्री मारे गए।
विज्ञापन

इजिप्‍ट एयर फ्लाइट 648 हाइजैंकिग 

6 of 7
egipt - फोटो : egipt
यह घटना भी इतिहास में विमान अपहरण की कड़वी यादों में से एक है।23 नवंबर 1985 को इजिप्‍ट एयर फ्लाइट 648 के विमान को अबू निदाल संगठन के तीन फ‍िलिस्‍तीनी सदस्‍यों ने हाइजैक किया। विमान उस वक्त काहिरा से एथेंस की उड़ान भर रहा था। उस वक्त मिस्र के एक सुरक्षा सेवा के सदस्य ने एक आतंकवादी को मार दिया था। बाद में उसकी भी मौत हो गई । फिर दोनों ओर से फायरिंग शुरु हुई जिसके कारण प्‍लेन पंचर हो गया। विमान में ईंधन न होने के कारण उसे माल्टा में उतारा गया। बाद में हाईजै‍कर्स ने माल्‍टा  में 11 यात्रि‍यों और 2 घायल फ्लाइट मेंबर को छोड़ दिया। लेकिन उस दौरान माल्‍टीज प्रधानमंत्री कार्मेनु मिफसुद वोन्‍नि‍सी की वजह से मिस्र के कमांडोज ने प्‍लेन पर धावा बोल दिया और विमान में सवार 88 यात्रि‍यों को मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विमान अपहरण की इन 5 वारदातों से दहल गया था हिंदुस्तान

7 of 7
- फोटो : file photo
1-भारत में सबसे पहला विमान अपहरण 30 जनवरी 1969 को हुआ था। इंडियन एयरलाइंस का ये प्लेन श्रीनगर से जम्मू जा रहा था। इसे महज 16
साल के एक युवक हासिम कुरैशी नकली बंदूक के दम पर अगवाकर लाहौर ले गया था।

2- इंडियन एयरलाइंस की दिल्ली-जयपुर-मुंबई फ्लाइट (आईसी 491) को भी हाइजैक कर लाहौर ले जाया गया था। यह घटना 10 सितंबर 1976 की है।
इस हाइजैकिंग में पाकिस्तानी सरकार ने तत्परता दिखाते हुए अपहरणकर्ताओं से बातचीत के बाद अगले दिन ही यात्रियों और कर्मचारियों को भारत वापस
भेज दिया था।

3- 24 अगस्त 1984 को सात सिख दिल्ली से श्रीनगर जा रहे विमान को हाइजैक कर संयुक्त अरब अमीरात ले गए थे। यूएई के रक्षा मंत्री
रशिद अल-मखतूम ने बातचीत के जरिए सिख युवकों को यात्रियों को छोड़ने पर राजी कर लिया था।

4- भारतीय विमानन के इतिहास में सबसे बड़ी वारदात एयर इंडिया के कनिष्क विमान के साथ हुई। यह घटना 23 जून 1985 की है, जब लंदन के हीथ्रो
हवाई अड्डे पर उतरने से पहले उसमें बम धमाका हो गया। धमाके में विमान में सवार 329 यात्रियों की मौत हो गई थी। हाइजैकिंग को खालिस्तानी
समर्थकों ने अंजाम दिया था।

5- 24 अप्रैल 1993 में दिल्ली-श्रीनगर बोइंग विमान को हाइजैक कर लिया गया। इस विमान में 141 यात्री सवार थे। हाइजैकरों की मंशा थी कि इस
विमान को काबुल ले जाया जाए लेकिन इसे अमृतसर में ही उतार लिया गया। इसके बाद एनएसजी कमांडो ने दो हाइजैकरों को मार गिराया था।

6-24 दिसंबर 1999 का दिन भारतीय विमानन इतिहास में एक काले दिन के नाम से जाना जाता है। इस दिन एक बड़े प्लेन हाइजैक को अंजाम दिया
गया था जिसे 'कंधार हाइजैक' के नाम से जाना जाता है। नेपाल के काठमांडु से दिल्ली आ रही इंडियन एयरलाइंस के विमान को आतंकियों ने हाइजैक कर
लिया और उसे तालिबान के कंधार ले गए। करीब एक हफ्ते बाद मौलाना मसूद अजहर और अन्य आतंकियों की रिहाई के बाद प्लेन को छोड़ा गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें