महरौली में स्थित कुतुब मीनार वैश्विक धरोहर है। इसके आस पास गहरी खुदाई करके बिना अनुमति के निर्माण कार्य करना संभव नहीं है, लेकिन भूमाफियाओं के लिए यह बाएं हाथ का खेल है। दिन में शांति और रात में नियमों को धता बताकर खुदाई और निर्माण कार्य आम बात है।
विज्ञापन
2 of 5
construction work
योग माया मंदिर के समीप और कुतुब मीनार के ठीक पास में किला होटल स्थित है। किला होटल के ठीक पीछे रात में जेसीबी से नियमित जमीन खुदाई होती है। रातों रात ट्रक से मलबा भी हटा दिया जाता है।
विज्ञापन
3 of 5
construction work
इतना ही नहीं जगमगाती दुनिया रोशनी में दर्जनों मजदूर निर्माण कार्य में लग जाते हैं। सुबह होते ही यहां सन्नाटा पसर जाता है। मजे की बात यह कि सबकुछ नियम को ताक पर रखकर होता है।
4 of 5
construction work
चौंकाने वाला तथ्य यहीं खत्म नहीं होता। इस जगह के सामने ही कुतुब मीनार है। कुतुब मीनार वैश्विक धरोहर है। इस पुरातात्विक इमारत के इर्द गिर्द डीडीए तथा पुरातत्व विभाग के अफसरो का आना जाना लगा रहता है।
आस पास के लोग बताते हैं कि पता सबको है, लेकिन सबका हिस्सा बधा है। इसलिए कोई रोक टोक नहीं होती। सूत्र बताते हैं कि कुछ दिन पहले एक जांच दल आया था। इसके बाद थोड़े दिन काम बंद रहा, लेकिन। फिर निर्माण कार्य शुरू हो गया।