पहले जान लीजिए हार के बाद क्या बोले धर्मेंद्र यादव?
नतीजे आने के तुरंत बाद स्थानीय मीडिया ने धर्मेंद्र यादव से हार का कारण पूछा। इसका जवाब देते हुए उन्होंने मुस्लिम वोटर्स की तरफ इशारा किया। उन्होंने कहा, 'हम लोग इतनी बात कह सकते हैं कि, हम लोग शायद अपने माइनॉरिटी (मुसलमान) भाइयों को समझाने में असफल हुए। प्रयास बहुत किया, लेकिन आज मुझे उम्मीद है कि इस परिणाम के बाद शायद हमारे माइनॉरिटी भाइयों और बहनों की जरूर आंख खुलेगी कि आखिर बहुजन समाज पार्टी जिन उम्मीदवारों के साथ जिस तरह से चुनाव लड़ रही थी, उसका कारण क्या था। कम से कम आज आखें खुल जाएं।'
राजनीतिक विश्लेषक प्रो. अजय कहते हैं, 'धर्मेंद्र यादव अपने इस बयान से इशारा कर रहे हैं कि आजमगढ़ में मुस्लिम वोटर्स ने उनकी बजाय बसपा के गुड्डू जमाली को वोट किया। इसके चलते वह हार गए। वह बसपा सुप्रीम मायावती पर तंज कसने के साथ-साथ मुस्लिम वोटर्स पर भी अपनी हार का ठीकरा फोड़ रहे हैं।'