फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी और चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग ममल्लापुरम में मिलेंगे, जानिए इसका ऐतिहासिक महत्व

Wed, 09 Oct 2019 07:04 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाबलीपुरम
विज्ञापन
1 of 6
पीएम मोदी की चीन यात्रा के दौरान शी जिनपिंग (फाइल) - फोटो : PTI
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग दो दिवसीय दौरे पर 11 अक्तूबर को भारत पहुंचे रहे हैं। जिनपिंग और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुलाकात चेन्नई में होगी। इसके बाद दोनों नेता महाबलिपुरम के तीन प्रसिद्ध स्मारकों और एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस महत्वपूर्ण द्विपक्षीय वार्ता के लिए आखिर ममल्लापुरम (महाबलीपुरम) को चुनने के पीछे कोई खास वजह होगी। 
विज्ञापन

2 of 6
ममल्लापुरम (महाबलीपुरम) के मंदिरों में शिल्प का नमूना - फोटो : PTI
ममल्लापुरम और चीन के बीच का संबंध काफी पुराना है। ममल्लापुरम बंदरगाह पर पल्लव वंश का अधिकार एक लंब अरसे तक था। जानकारों के मुताबिक द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने के लिए यहां से दूत चीन भेजे गए थे। 
विज्ञापन

3 of 6
mamallapuram, mahabalipuram - फोटो : PTI
ममल्लापुरम को खास तौर पर पत्थर की नक्काशी और पल्लव वंश के काल में पत्थरों से बने मंदिरों के लिए जाना जाता है। यह यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल की सूची में भी शामिल है। 

4 of 6
mamallapuram, mahabalipuram - फोटो : PTI
ममल्लापुरम के ज्यादातर स्मारकों को नरसिंह वर्मन प्रथम के शासन (630-670 ई.) के दौरान बनवाया गया। पुरातत्विदों की माने तो इसी काल के चीन के सिक्के भी तमिलनाडु में पाए गए थे। इससे इस बात के संकेत मिलते हैं कि प्राचीन काल में भी भारत और चीन के बीच व्यापारिक संबंध थे। 
विज्ञापन

5 of 6
mamallapuram, mahabalipuram - फोटो : PTI
प्रसिद्ध चीनी बौद्ध भिक्षु व्हेन सांग भी कांचीपुरम आए थे। माना जाता है कि वह ममल्लापुरम भी आए थे। इसके बाद उन्होंने शहर में मंदिरों के दर्शन करने शुरू किए थे। बौद्ध धर्म को और जानने के लिए वह कांचीपुरम गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
mamallapuram, mahabalipuram - फोटो : PTI
पूर्वी तमिलनाडु में पहली और दूसरी शताब्दी के मिट्टी के बर्तन यहां पाए गए थे। यह इस बात का प्रमाण है कि चीनी लोगों का यहां आना जाना था। इसी तरह से चीन में तमिल में लिखे पात्र मिलते हैं। 

प्रधानमंत्री मोदी से जिनपिंग की मुलाकात के दौरान इस भारत और चीन के इन ऐतिहासिक संबंधों पर भी रौशनी डाली जा सकती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें