फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'विदेश में टेस्ट जीत पर मिलने चाहिए दोगुने अंक'

Wed, 09 Oct 2019 07:03 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
विराट कोहली - फोटो : social Media
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने बुधवार को कहा कि विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप में विदेश में जीत दर्ज करने पर दोगुने अंक मिलने चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि इस चैम्पियनशिप से पांच दिनी प्रारूप का स्तर बेहतर हुआ है।
 
विज्ञापन

2 of 4
प्रेस कॉन्फ्रेंस में विराट कोहली - फोटो : ट्विटर
फिलहाल सीरीज में 'क्लीन स्वीप' करने पर एक टीम को 120 अंक मिलते हैं चाहे वह दो मैचों की सीरीज हो या पांच मैचों की। विदेश में खेली गई हो या अपनी धरती पर। कोहली ने कहा, 'यदि आप मुझसे अंकतालिका बनाने को कहते तो मैं विदेश में जीत मिलने पर दुगुने अंक देता। मैं पहले सत्र के बाद यह बदलाव देखना चाहूंगा।'
विज्ञापन

3 of 4
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
भारत 160 अंक लेकर शीर्ष पर है। भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को 2.0 से हराकर 120 अंक लिए। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका पर पहले टेस्ट में 203 रन से मिली जीत के 40 अंक मिले हैं । कोहली ने खुशी जताई कि अब कोई टीम ड्रॉ के लिए खेलना नहीं चाहती। 
विज्ञापन

4 of 4
विराट कोहली - फोटो : social Media
उन्होंने कहा, 'हर मैच का महत्व बढ गया है। पहले तीन मैचों की श्रृंखला में आप ड्रॉ के लिए खेल सकते थे लेकिन अब टीमें जीतने के लिये खेल रही हैं ताकि अतिरिक्त अंक ले सकें। यह टेस्ट क्रिकेट के लिये अच्छा है।' भारतीय कप्तान ने कहा, 'मैच अब अधिक रोमांचक हो रहे हैं। हमें हर सत्र में पेशेवर प्रदर्शन करना होगा। खिलाड़ियों को अपने खेल का स्तर लगातार बेहतर करना होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें