फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: दिल्ली में हल्की बारिश के बाद ठंड बरकरार, कश्मीर में रात का तापमान बढ़ा; जानें मौसम का हाल

Tue, 07 Jan 2025 12:29 AM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, नई दिल्ली

सार

मौसम विभाग ने मंगलवार को आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है। इसके साथ ही सुबह के समय उत्तर-पश्चिम दिशा से छह किलोमीटर प्रति घंटे से कम गति से हवा चलने की संभावना है। अधिकतर स्थानों पर धुंध और मध्यम कोहरा छाया रह सकता है। सुबह के समय कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
1 of 6
Weather Update - फोटो : PTI
देशभर में कड़ाके की ठंड का सितम जारी है। दिल्ली में सोमवार को ठंड ने अपने प्रचंड तेवर दिखाए। यहां कुछ हिस्सों में हल्की बारिश भी हुई। ऐसे ही रात भर हुई बर्फबारी के बाद कश्मीर में रात के तापमान में कुछ बढ़ोतरी हुई। हालांकि, घाटी में पारा हिमांक बिंदु से नीचे रहा। हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों और ऊंची पहाड़ियों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी हुई, जिससे पारा चार से सात डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। इसी तरह पंजाब और हरियाणा में सोमवार को भी ठिठुरन रही। दोनों राज्यों में कुछ स्थानों पर सुबह के समय कोहरा छाया रहा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
Weather Update - फोटो : PTI
दिल्ली का हाल
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम तापमान 16.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, राष्ट्रीय राजधानी में तीन दिनों के बाद कोहरा छंटा, जिससे सुबह दृश्यता में सुधार हुआ। आईएमडी के अनुसार, बीते दिन सुबह साढ़े पांच बजे से साढ़े आठ बजे के बीच नजफगढ़ में 2.5 मिलीमीटर, पीतमपुरा में दो मिमी, पालम में एक मिमी और पूसा में 0.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। दिल्ली के प्राथमिक मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला ने सोमवार को न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 16.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। सुबह साढ़े पांच बजे सफदरजंग और पालम में दृश्यता 300 मीटर थी।
विज्ञापन

3 of 6
Weather Update - फोटो : PTI
कैसा रहेगा आज का मौसम?
इस बीच मौसम विभाग ने मंगलवार को आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है। इसके साथ ही सुबह के समय उत्तर-पश्चिम दिशा से छह किलोमीटर प्रति घंटे से कम गति से हवा चलने की संभावना है। अधिकतर स्थानों पर धुंध और मध्यम कोहरा छाया रह सकता है। सुबह के समय कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं।

4 of 6
Weather Update - फोटो : PTI
कश्मीर में पारा शून्य डिग्री से नीचे
  • कश्मीर में रात भर हुई बर्फबारी के बाद रात के तापमान में कुछ बढ़ोतरी हुई, लेकिन पारा अब भी हिमांक बिंदु से नीचे है। 
  • श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात के शून्य से नीचे 2.5 डिग्री से दो डिग्री अधिक है। 
  • उत्तरी कश्मीर में 'स्कीइंग' गतिविधियों के लिए मशहूर पर्यटन स्थल गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
  • दक्षिण कश्मीर में वार्षिक अमरनाथ यात्रा के आधार शिविरों में से एक पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
  • कश्मीर के प्रवेश द्वार शहर काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस से भी नीचे दर्ज किया गया।
  • पंपोर शहर के कोनिबल में न्यूनतम तापमान शून्य से एक डिग्री नीचे दर्ज किया गया। 
  • उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में तापमान शून्य से 0.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। 
  • दक्षिण कश्मीर के कोकरनाग में तापमान शून्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
विज्ञापन

5 of 6
Weather Update - फोटो : PTI
पंजाब में बल्लोवाल सौंखरी सबसे ठंडा
ऐसे ही पंजाब के शहीद भगत सिंह नगर जिले का बल्लोवाल सौंखरी 6.6 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे ठंडा स्थान रहा। पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक था। लुधियाना में न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 8.4 डिग्री सेल्सियस, पठानकोट में 9.3 डिग्री सेल्सियस, बठिंडा में 7.4 डिग्री सेल्सियस और गुरदासपुर में आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Weather Update - फोटो : PTI
अंबाला में न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री
हरियाणा के अंबाला में न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस, हिसार में 9.4 डिग्री सेल्सियस, करनाल में 8.5 डिग्री सेल्सियस, नारनौल में 7.5 डिग्री सेल्सियस, भिवानी में 10 डिग्री सेल्सियस और सिरसा में 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें