मौसम विभाग की गंभीर लू की चेतावनी के बाद बंगाल की खाड़ी में आए चक्रवाती तूफान रॉनू ने मौसम की चाल बदल दी है।
विज्ञापन
रॉनू ने बदली मौसम की चाल, तटीय राज्यों में तूफान और बारिश से तबाही
2 of 7
- फोटो : ANI
रॉनू के चलते तटीय राज्यों में रहने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
रॉनू ने बदली मौसम की चाल, तटीय राज्यों में तूफान और बारिश से तबाही
3 of 7
- फोटो : ANI
मौसम वैज्ञानिक आर विषेन कहते हैं कि चक्रवाती तूफान रॉनू की वजह से हवा का रुख बदल गया। पहले हवा पश्चिमी चल रही थी जो शुष्क थी। अब हवा पूर्वी चल रही है जो अपने साथ नमी ला रही है। ये हालात 24 मई तक रहने की संभावना है।
रॉनू ने बदली मौसम की चाल, तटीय राज्यों में तूफान और बारिश से तबाही
4 of 7
ranu
- फोटो : ANI
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है रॉनू तूफान जब तक मजबूत है, तब तक मैदानी इलाकों में का चढ़ता पारा थोड़ा काबू में रहेगा। गंभीर लू के हालात नहीं बनेंगे।
विज्ञापन
रॉनू ने बदली मौसम की चाल, तटीय राज्यों में तूफान और बारिश से तबाही
5 of 7
- फोटो : ANI
तटीय इलाकों में रॉनू के चलते भारी बारिश हो रही है जिस वजह से कई इलाकों में पानी भर गया है। आंधी तूफान के चलते लोगों का घर से निकलना भी मुश्किल है।
विज्ञापन
रॉनू ने बदली मौसम की चाल, तटीय राज्यों में तूफान और बारिश से तबाही
6 of 7
- फोटो : ANI
इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। मौसम विभाग के निदेशक बीपी यादव ने कहा कि चक्रवाती तूफान की वजह से अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिली है। जब तक ये तूफान मजबूत रहेगा, तापमान नीचे रहेगा।
रॉनू ने बदली मौसम की चाल, तटीय राज्यों में तूफान और बारिश से तबाही
7 of 7
- फोटो : ANI
चक्रवाती तूफान के प्रभाव से राजस्थान, पंजाब, हरियाणा व एनसीआर के कुछ हिस्सों के तापमान में गिरावट आएगी। दिल्ली-एनसीआर में 23-24 मई को हल्की बारिश हो सकती है तो उसके बाद तापमान में गिरावट के संकेत हैं।