फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: डॉक्टर महरीन और IAS अतहर की Romantic तस्वीरें आईं सामने, बधाई का दौर जारी

Mon, 04 Jul 2022 01:44 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यूपीएससी टॉपर टीना डाबी के पूर्व पति अतहर आमिर खान एक बार फिर से शादी करने जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 9
अतहर आमिर और उनकी होने वाली दुल्हनिया डॉक्टर मेहरीन काजी - फोटो : Instagram @kkstudioz
यूपीएससी टॉपर टीना डाबी के पूर्व पति अतहर आमिर खान एक बार फिर से शादी करने जा रहे हैं। उन्होंने सगाई की तस्वीर को खुद इंस्टाग्राम पर शेयर कर इसकी घोषणा की। उनकी होने वाली दुल्हनिया डॉक्टर मेहरीन काजी पेशे से डॉक्टर हैं। उम्मीद है कि दोनों अक्तूबर तक शादी के बंधन में बंध जाएंगे। सगाई की घोषणा के बाद अब बधाई का दौर भी जारी है। अतहर और मेहरीन के दोस्त उनकी रोमांटिक तस्वीरें साझा कर बधाई दे रहे हैं। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि महरीन अतहर के कंधे पर हाथ रखी हुई हैं। फोटो महरीन के बैक साइड से लिया गया है। इस तस्वीर में अतहर अपनी मंगेतर महरीन की आंखों को प्यार से देख रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 9
अतहर आमिर और उनकी होने वाली दुल्हनिया डॉक्टर मेहरीन काजी - फोटो : Instagram @kkstudioz
डॉक्टर अतहर और डॉक्टर मेहरीन काजी की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें भी सामने आई हैं। जिसमें वे काफी रोमांटिक मूड में नजर आ रहे हैं। मेहंदी सेरेमनी में डॉ. महरीन ने क्रीम रंग का लहंगा पहना था, जिस पर फ्लोरल प्रिंट थे। लहंगे के साथ उन्होंने गुलाबी रंग का दुपट्टा कैरी किया हुआ था, जिस पर बेहद प्यारी डिजाइन बनी हुई हैं।
विज्ञापन

3 of 9
अतहर आमिर और उनकी होने वाली दुल्हनिया डॉक्टर मेहरीन काजी - फोटो : Instagram @kkstudioz
मेहरीन एक प्रतिष्ठित डॉक्टर हैं और अतहर के पैतृक स्थान कश्मीर से ताल्लुक रखती हैं। डॉ. मेहरीन काजी इन दिनों नई दिल्ली के राजीव गांधी कैंसर संस्थान और अनुसंधान केंद्र में कार्यरत हैं।

4 of 9
अतहर खान और डॉ. मेहरीन काजी - फोटो : Instagram@Dr Mehreen Qazi
वह चिकित्सा क्षेत्र के साथ फैशन इंडस्ट्री में भी एक्टिव रहती हैं। महिलाओं से जुड़े ब्रांड्स को बढ़ावा देती हैं। 
विज्ञापन

5 of 9
अतहर आमिर और उनकी होने वाली दुल्हनिया डॉक्टर मेहरीन काजी - फोटो : dr_mehreen/Instagram
इंस्टाग्राम पर डॉक्टर मेहरीन के दो लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वह खुद को 'सपने देखने वाली' और 'अचीवर' बताती हैं।
विज्ञापन

6 of 9
डॉक्टर मेहरीन - फोटो : Instagram @ dr mehreen
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डॉक्टर महरीन श्रीनगर के लाल बाजार की रहने वाली हैं।
विज्ञापन

7 of 9
डॉक्टर मेहरीन - फोटो : Social media
मेहरीन के पास मेडिसिन में एमडी है और कथित तौर पर वह काफी समय से अतहर को डेट कर रही है। 

8 of 9
डॉक्टर मेहरीन - फोटो : Social media
डॉ. मेहरीन ने यूके और जर्मनी से दवाओं में डिग्री हासिल की है। वह खुद को अनुशासित और आत्मविश्वासी चिकित्सक  के रूप में वर्णित करती हैं।
विज्ञापन

9 of 9
डॉक्टर मेहरीन काजी - फोटो : Social media
मीडिया रिपोर्ट की माने तो दोनों की सगाई मई के महीने में हुई थी और अब अक्तूबर तक वे निकाह कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें