फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIRAL: सोशल मीडिया पर मोदी के कंडक्टर जीजाजी की चर्चा

Thu, 16 Feb 2017 10:26 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 20
मुलायम सिंह यादव के परिवार में मचे सियासी घमासान के बीच सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई-बहनों की जानकारी से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को अभी तक 18 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो में एंकर बता रहा है कि किस तरह देश के सबसे ताकतवर शख्स का परिवार सामान्य जीवन बिता रहा है। वीडियो में पीएम मोदी के कंडक्टर जीजा जी से लेकर फिटरमैन से रिटायर उनके भाई तक का जिक्र किया गया है। वीडियो में मुलायम परिवार और गांधी फैमिली पर निशाना साधा गया है। 
विज्ञापन

VIRAL: मुलायम परिवार में 'जंग' के बीच मोदी के कंडक्टर जीजाजी की चर्चा

2 of 20
वीडियो फेसबुक पेज भारतीय जनता पार्टी से डाला गया है। जिसमें एंकर पीएम मोदी के परिवार के सभी सदस्यों के बारे में बताकर विपक्षी नेताओं और उनके परिवारों से तुलना करता है। वीडियों में बताया गया है कि किस प्रकार पीएम मोदी के परिवार के सभी सदस्य आम पेशों और ओहदों पर हैं। जबकि विपक्षी नेताओं के परिवारों में सभी सदस्य मालामाल है। एंकर कहता है कि इस देश में परिवार का एक बंदा पॉलिटिक्स में जाए तो परिवार के दूर के सदस्य भी मालामाल हो जाते हैं। 
विज्ञापन

VIRAL: मुलायम परिवार में 'जंग' के बीच मोदी के कंडक्टर जीजाजी की चर्चा

3 of 20
वीडियो के मुताबिक पीएम मोदी के बड़े भाई सोमभाई मोदी खुद को पीएम का भाई मानते हैं, लेकिन पीएम मोदी के लिए वह देश के सवा सौ करोड़ में से एक हैं।

VIRAL: मुलायम परिवार में 'जंग' के बीच मोदी के कंडक्टर जीजाजी की चर्चा

4 of 20
पीएम मोदी के छोटे भाई पंकजभाई मोदी गुजरात सरकार के मायकी विभाग में एक साधारण सी नौकरी करते हैं।
विज्ञापन

VIRAL: मुलायम परिवार में 'जंग' के बीच मोदी के कंडक्टर जीजाजी की चर्चा

5 of 20
दूसरे बड़े भाई अमृतभाई मोदी एक प्राईवेट कंपनी से एक फिटर के तौर पर रिटायर हुए हैं।
विज्ञापन

VIRAL: मुलायम परिवार में 'जंग' के बीच मोदी के कंडक्टर जीजाजी की चर्चा

6 of 20
पीएम मोदी के परिवार में से किसी ने एरोप्लेन अंदर से नहीं देखा है।
विज्ञापन

VIRAL: मुलायम परिवार में 'जंग' के बीच मोदी के कंडक्टर जीजाजी की चर्चा

7 of 20
दूसरे छोटे भाई प्रहलादभाई मोदी फेयर प्राइज की दुकान चलाते हैं।

VIRAL: मुलायम परिवार में 'जंग' के बीच मोदी के कंडक्टर जीजाजी की चर्चा

8 of 20
पीएम मोदी की 95 साल की माताजी नोटबंदी के बाद बैंक से पैसे निकालने के लिए खुद लाइन में खड़ी हुईं थीं। वीडियों में पीएम मोदी की बाइट भी लगी है, जिसमें वह अपने बचपन के दौरान माता जी के कामों के बारे में बता रहे हैं। वह भावुक होते हुए बताते हैं कि उनकी माता जी घर चलाने के लिए दूसरों के घरों में काम करती थीं।

VIRAL: मुलायम परिवार में 'जंग' के बीच मोदी के कंडक्टर जीजाजी की चर्चा

9 of 20
पीएम मोदी के चचेरे भाई अशोकभाई मोदी 8 वाई 4 फीट की किराए की दुकान में पतंग, पटाखे बेचते हैं। 
 
VIRAL: मुलायम परिवार में 'जंग' के बीच मोदी के कंडक्टर जीजाजी की चर्चा

10 of 20
बड़े चचेरे भाई भरतभाई मोदी एक पेट्रोल पंप पर अटेंडेंट हैं। और उनकी पत्नी रमीला बहन बडनगर में अपने से छोटे घर में ही खाने का सामान बेचती हैं। एक बार फिर पीएम मोदी वीडियो में यह कहते हुए दिखते हैं कि उन्होंने घर-परिवार सबकुछ देश के लिए छोड़ा है।

VIRAL: मुलायम परिवार में 'जंग' के बीच मोदी के कंडक्टर जीजाजी की चर्चा

11 of 20
तीसरे चचेरे भाई चंद्रकातभाई मोदी एक गौशाला में बतौर हेल्पर काम करते हैं। चौथे चचेरे भाई अरविंदभाई मोदी एक स्क्रैप डीलर हैं। पांचरे चचेरे भाई भोगीलाल परचूनी की दुकान चलाते हैं।

VIRAL: मुलायम परिवार में 'जंग' के बीच मोदी के कंडक्टर जीजाजी की चर्चा

12 of 20
चाचा कांति लाल और जयंति लाल रिटायर्ड टीचर्स हैं। जयंति लाल की बेटी लीना की शादी एक बस कंडक्टर से हुई है। मतलब कि देश के प्रधानमंत्री का जीजा एक बस कंडक्टर है। वीडियो में पीएम मोदी यह कहते हुए दिखाई देते हैं, ''अरे हम तो फकीर आदमी हैं, झोला लेके चल पड़ेंगे जी।'' 

VIRAL: मुलायम परिवार में 'जंग' के बीच मोदी के कंडक्टर जीजाजी की चर्चा

13 of 20
परिवार को मोदी जी पर बड़ा गर्व महसूस होता है। लेकिन इस बात का उन्होंने कभी गलत इस्तेमाल नहीं किया। 

VIRAL: मुलायम परिवार में 'जंग' के बीच मोदी के कंडक्टर जीजाजी की चर्चा

14 of 20
जरा सोचिये, दूसरी तरफ है मुलायम-अखिलेश परिवार जो सत्ता की खींचतान में अपने राज्य, अपने लोग, अपनी जिम्मेदारियां और अपना होश तक भूल चुके हैं।

VIRAL: मुलायम परिवार में 'जंग' के बीच मोदी के कंडक्टर जीजाजी की चर्चा

15 of 20
गांधी परिवार जिसने अपने परिवारवाद से कितना बड़ा पॉलिटिकल एम्पायर खड़ा किया।

VIRAL: मुलायम परिवार में 'जंग' के बीच मोदी के कंडक्टर जीजाजी की चर्चा

16 of 20
बिहार के लालू प्रसाद यादव भी अरबों-खरबों के घोटाले कर अपने खानदान को मालामाल करते आए हैं। 

VIRAL: मुलायम परिवार में 'जंग' के बीच मोदी के कंडक्टर जीजाजी की चर्चा

17 of 20
कश्मीर में भी लोगों का जो होना हो वो हो, लेकिन अब्दुल्ला परिवार के ऐशोआराम में कोई कमी नहीं आई हैं। 

VIRAL: मुलायम परिवार में 'जंग' के बीच मोदी के कंडक्टर जीजाजी की चर्चा

18 of 20
नरेंद्र मोदी ऐसे कैसे प्रधानमंत्री है जो इतने बड़े पद पर होने के बावजूद अपने परिवार के लिए कुछ नहीं करते हैं। क्यों? जवाब साफ है, 25-50 लोग ही नहीं, सवा सौ करोड़ भारतीय ही उनका परिवार हैं। 

VIRAL: मुलायम परिवार में 'जंग' के बीच मोदी के कंडक्टर जीजाजी की चर्चा

19 of 20
पीएम मोदी वीडियो में कहते हुए दिखाई देते हैं, ''सवा सौ करोड़ लोगों में एक मोदी होगा उससे ज्यादा कुछ नहीं, अपने आप को पूरी तरह खपा दूं, अर्पित कर दूं, इससे बड़ा जीवन का आनंद क्या होगा?''
विज्ञापन

VIRAL: मुलायम परिवार में 'जंग' के बीच मोदी के कंडक्टर जीजाजी की चर्चा

20 of 20
आखिर में एंकर फिर पूछता है कि क्या ऐसा निस्वार्थ प्रधानमंत्री देश को कभी मिला है या तो कभी मिलेगा? जरा सोचिये।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें