कोलकाता में पूर्वी सेना कमान मुख्यालय की ओर से 54वें विजय दिवस समारोह से पहले कार्यक्रम में सेना के जांबाजों ने हैरतअंगेज प्रदर्शन दिखाया। इस मौके पर पूर्वी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल आरसी तिवारी ने 1971 की वीर गाथा को साझा किया और वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
1 of 11
विजय दिवस की पूर्व संध्या पर जांबाजों ने दिखाए करतब
- फोटो : अमर उजाला
पूर्वी सेना कमान मुख्यालय की ओर से 54वें विजय दिवस समारोह के हिस्से के रूप में सोमवार को कोलकाता में आयोजित कार्यक्रम में सेना के जांबाजों ने हैरतअंगेज प्रदर्शन कर अपने शौर्य व क्षमता का परिचय दिया।
विज्ञापन
2 of 11
विजय दिवस की पूर्व संध्या पर जांबाजों ने दिखाए करतब
- फोटो : अमर उजाला
यहां रॉयल कलकत्ता टर्फ क्लब (आरसीटीसी) ग्राउंड में आयोजित भव्य मिलिट्री टैटू शो के दौरान हेलीकाप्टर शो, मार्च पास्ट, करतब आदि का प्रदर्शन कर 1971 के पराक्रमी योद्धाओं को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन
3 of 11
विजय दिवस की पूर्व संध्या पर जांबाजों ने दिखाए करतब
- फोटो : अमर उजाला
इस मौके पर पूर्वी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल आरसी तिवारी ने 1971 की वीर गाथा को साझा किया और वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
4 of 11
20 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भी मौजूद रहा
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान बांग्लादेश का एक 20 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भी मौजूद रहा, जिसमें आठ मुक्ति योद्धा और बांग्लादेश के दो सेवारत सैन्य अधिकारी और उनके परिजन शामिल थे।
विज्ञापन
5 of 11
विजय दिवस की पूर्व संध्या पर जांबाजों ने दिखाए करतब
- फोटो : अमर उजाला
सेना के हेलीकाप्टरों- ध्रुव, रूद्र और चीता ने आसमान का सीना चीरते हुए और पैराशूटर्स के हैरतअंगेज कारनामों ने वहां जुटे हजारों लोगों की भीड़ को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन
6 of 11
विजय दिवस की पूर्व संध्या पर जांबाजों ने दिखाए करतब
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
7 of 11
लेफ्टिनेंट जनरल आरसी तिवारी ने श्रद्धांजलि अर्पित की
- फोटो : अमर उजाला
जवानों ने युद्ध के समय को सजीव कर दिखाया। कैसे कठिन परिस्थितियों में साहस और हिम्मत के बल पर दुश्मनों के छक्के छुड़ाते हैं।
8 of 11
विजय दिवस की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम
- फोटो : अमर उजाला
इसके साथ ही सेना के बैंड, गतका सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सबका मन मोह लिया। इस समारोह में अतिथि के रूप में मिजोरम के राज्यपाल एवं पूर्व सेनाध्यक्ष वीके
सिंह मौजूद रहे।
9 of 11
विजय दिवस की पूर्व संध्या पर जांबाजों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान तीनों सेनाओं के वरिष्ठ अधिकारियों समेत विजय दिवस समारोह में हिस्सा लेने आए बांग्लादेशी मुक्ति योद्धाओं के प्रतिनिधिदल व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
10 of 11
विजय दिवस की पूर्व संध्या पर जांबाजों ने दिखाए करतब
- फोटो : अमर उजाला
सेना के जांबाजों द्वारा प्रस्तुत अद्भूत प्रदर्शन से पूरा समारोह स्थल तालियों की गडगड़ाहट गूंज उठा। सेना के इस करतब को देखने के लिए आरसीटीसी ग्राउंड के चारों तरफ हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ जुटी थी।