Weird News: दुनियाभर में जीव-जंतुओं की लाखों प्रजातियां मिलती हैं, जिनमें से कई जीव अक्सर चर्चा में रहते हैं। कुछ अपनी खास बनावट के लिए, कई अपनी आक्रामता के लिए जाने जाते हैं। एक ऐसा ही जीव है, जो प्राकृतिक बुलेटप्रूफ जैकेट के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। यह जानवर दुनिया का एकमात्र बुलेटप्रूफ जानवर है। इस जीव के शरीर की बनावट इसे दूसरों से काफी अलग बनाती है।
इस जीव का नाम आर्मडिलो है, जिसका 'बुलेटप्रूफ' शरीर वाकई अद्भुत है। यह इसे बाहरी खतरों के खिलाफ प्राकृतिक रक्षा प्रणाली प्रदान करता है। आर्माडिलो की शरीर में एक तरह का इन-बिल्ट कवच होता है, जो किसी बुलेट प्रूफ जैकेट से कम नहीं है। इसकी त्वचा बहुत सख्त होती है, जो इसे शिकारियों से बचाती है। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये कवच इतना सख्त होता है कि इसपर गोलियों का भी असर नहीं होता है।