फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Republic Day: तेलंगाना से गुजरात तक, जानें कैसे विभिन्न राज्यों ने बनाया गणतंत्र दिवस को खास

Fri, 26 Jan 2024 01:08 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Republic Day: तेलंगाना से गुजरात तक, जानें कैसे विभिन्न राज्यों ने बनाया गणतंत्र दिवस को खास
विज्ञापन
1 of 7
गणतंत्र दिवस 2024 - फोटो : ANI
75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर तिरंगा फहराएंगी। इस खास मौके पर केवल दिल्ली ही नहीं बल्कि भारत के सभी राज्यों में तिरंगा फहराया जा रहा है। गणतंत्र दिवस के मौके पर भारत में रूस के दूतावास ने एक समारोह आयोजित किया। इस समारोह में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने हिस्सा लिया। केवल दिल्ली ही नहीं बल्कि देश के अन्य राज्यों में भी गणतंत्र दिवस की धूम मची हुई है।


 
Trending Videos
विज्ञापन

तेलंगाना की राज्यपाल ने फहराया तिरंगा

2 of 7
गणतंत्र दिवस 2024 - फोटो : ANI
75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसई सौंदर्यरंजन ने सिकंदराबाद के परेड ग्राउंड में तिरंगा फहराया। इस दौरान मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी भी वहां मौजूद थे। तिरंगा फहराने के बाद उन्होंने तिरंगे को सलामी दी।
विज्ञापन

तमिलनाडु के राज्यपाल के साथ सीएम स्टालिन भी मौजूद

3 of 7
गणतंत्र दिवस 2024 - फोटो : ANI
तमिलनाडु में भी राज्यपाल आरएन रवि ने चेन्नई में तिरंगे को सलामी दी। गणतंत्र दिवस के इस खास मौके पर उनके साथ राज्य के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन भी मौजूद थे।

मिठाई बांटते दिखे नीतीस कुमार

4 of 7
गणतंत्र दिवस 2024 - फोटो : ANI
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी गणतंत्र दिवस के मौके पर अपने आवास पर ही तिरंगा फहराया। इस खास मौके पर उन्हें लोगों के बीच मिठाई बांटते हुए देखा गया।
विज्ञापन

धामी ने पढ़ा प्रस्तावना

5 of 7
गणतंत्र दिवस 2024 - फोटो : ANI
 उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी देहरादून में अपने आवास पर तिरंगा फहराकर गणतंत्र दिवस मनाया। तिरंगा फहराने के बाद उन्होंने लोगों के सामने प्रस्तावना पढ़ा।
विज्ञापन

गुजरात के राज्यपाल और सीएम ने लिया समारोह में हिस्सा

6 of 7
गणतंत्र दिवस 2024 - फोटो : ANI
गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और सीएम भूपेन्द्र पटेल  ने जूनागढ़ में गणतंत्र दिवस समारोह में हिस्सा लिया
विज्ञापन
विज्ञापन

असम के सीएम और राज्यपाल गणतंत्र दिवस समारोह में हुए शामिल

7 of 7
गणतंत्र दिवस 2024 - फोटो : ANI
गुवाहटी में असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने गणतंत्र दिवस समारोह में हिस्सा लिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें