फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vice President Election 2025: आज देश को मिलेंगे नए उपराष्ट्रपति, तस्वीरों में देखिए किन नेताओं ने डाले वोट

Tue, 09 Sep 2025 01:07 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Vice President Election 2025 Voting Updates in Hindi: देश में उपराष्ट्रपति पद के मतदान जारी है। प्रधानमंत्री मोदी ने इस चुनाव में सबसे पहले वोट डाला है। इसके बाद से तमाम दलों के सांसदों की तरफ से वोट डाले जा रहे हैं। तस्वीरों में देखिए किन-किन नेताओं ने मतदान किया...
विज्ञापन
1 of 14
उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव जारी - फोटो : ANI+PTI

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफा देने के बाद खाली हुए उपराष्ट्रपति पद के लिए मतदान आज किया जा रहा है। इस चुनाव में सत्ताधारी दल एनडीए की तरफ से सीपी राधाकृष्णन और विपक्ष गठबंधन इंडिया की तरफ से सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज बी. सुदर्शन रेड्डी के बीच मुकाबला है। इस कड़ी में तमाम दलों के सांसदों और नामित सांसदों की तरफ से वोट डाले जा रहे हैं।

क्यों छोड़ा उपराष्ट्रपति का पद?
जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई को, मानसून सत्र के पहले दिन, स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफ़ा दे दिया था। उस दिन से ही वे सार्वजनिक जीवन से दूरी बनाए हुए हैं।

भारत के उपराष्ट्रपति का चुनाव
भारत में उपराष्ट्रपति पद का चुनाव हर पांच वर्ष में होता है। उपराष्ट्रपति, राज्यसभा के पदेन सभापति भी होते हैं। इस चुनाव में संसद के दोनों सदनों, लोकसभा और राज्यसभा, के निर्वाचित और नामित सदस्य मतदान करते हैं। चुनाव गुप्त मतदान द्वारा और एकल संक्रमणीय मत प्रणाली (सिंगल ट्रांसफरेबल वोट) से कराया जाता है। निर्वाचन आयोग इसकी प्रक्रिया संचालित करता है। जीतने वाले उम्मीदवार को वैध मतों का बहुमत प्राप्त करना जरूरी होता है।

विज्ञापन

पीएम मोदी ने उपराष्ट्रपति पद के लिए किया मतदान

2 of 14
पीएम मोदी ने उपराष्ट्रपति पद के लिए किया मतदान - फोटो : ANI
उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव की शुरुआत में सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वोट डाला। इसके बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट भी किया।
 
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और किरेन रिजिजू ने डाले वोट

3 of 14
अश्विनी वैष्णव और किरेन रिजिजू - फोटो : PTI
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने उपराष्ट्रपति पद के लिए जारी चुनाव में मतदान किया।

मल्लिकार्जुन खरगे और नितिन गडकरी ने किया मतदान

4 of 14
मल्लिकार्जुन खरगे और नितिन गडकरी ने किया मतदान - फोटो : PTI
उपराष्ट्रपति पद के लिए जारी चुनाव में कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मतदान किया।
विज्ञापन

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने किया मतदान

5 of 14
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ सोनिया गांधी - फोटो : PTI
उपराष्ट्रपति पद के लिए जारी चुनाव में राज्यसभा सांसद और कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मतदान किया।
विज्ञापन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया मतदान

6 of 14
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया मतदान - फोटो : PTI
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी उपराष्ट्रपति पद के लिए जारी चुनाव में अपना वोट डाला।
विज्ञापन

उपराष्ट्रपति पद के लिए जारी चुनाव में राहुल गांधी ने किया मतदान

7 of 14
राहुल गांधी ने उपराष्ट्रपति पद के लिए किया मतदान - फोटो : PTI
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने उपराष्ट्रपति पद के लिए जारी चुनाव में अपना वोट डाला।

रामगोपाल यादव और अनुराग ठाकुर ने किया मतदान

8 of 14
सपा सांसद रामगोपाल यादव और भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर - फोटो : PTI
सपा सांसद रामगोपाल यादव और भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने भी उपराष्ट्रपति पद के लिए जारी चुनाव में मतदान किया।

राज्यसभा सांसद पीटी उषा ने मतदान किया

9 of 14
राज्यसभा सांसद पीटी उषा ने मतदान किया - फोटो : PTI
उपराष्ट्रपति पद के लिए जारी चुनाव में राज्यसभा सांसद पीटी उषा ने मतदान किया।

सर्बानंद सोनोवाल, सुरेश गोपी और बांसुरी स्वराज ने मतदान किया

10 of 14
सर्बानंद सोनोवाल, सुरेश गोपी और बांसुरी स्वराज - फोटो : PTI
केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, सुरेश गोपी और भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने भी उपराष्ट्रपति पद के लिए जारी चुनाव में अपना वोट डाला।

जयंत चौधरी, अरूण गोविल और स्वाति मालिवाल ने किया मतदान

11 of 14
जयंत चौधरी, अरूण गोविल और स्वाति मालिवाल ने किया मतदान - फोटो : PTI
केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी, भाजपा सांसद अरूण गोविल और आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद स्वाति मालिवाल ने भी उपराष्ट्रपति पद के लिए जारी चुनाव में मतदान किया।

प्रियंका गांधी, जया बच्चन और रामदास अठावले ने डाला वोट

12 of 14
प्रियंका गांधी, जया बच्चन और रामदास अठावले ने डाला वोट - फोटो : PTI
उपराष्ट्रपति पद के लिए जारी चुनाव में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी, सपा सांसद जया बच्चन और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने वोट डाला।

केसी वेणुगोपाल, के. कनिमोझी और इंजीनियर राशिद ने किया मतदान

13 of 14
केसी वेणुगोपाल, के. कनिमोझी और इंजीनियर राशिद ने किया मतदान - फोटो : PTI
कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल, डीएमके सांसद के. कनिमोझी और जम्मू-कश्मीर से सांसद इंजीनियर राशिद ने भी उपराष्ट्रपति पद के लिए जारी चुनाव में मतदान किया।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, अन्नपूर्ण देवी और निशिकांत दुबे ने डाला वोट

14 of 14
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, अन्नपूर्ण देवी और निशिकांत दुबे ने किया मतदान - फोटो : PTI
उपराष्ट्रपति पद के लिए जारी चुनाव में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, महिला बाल विकास मंत्री अन्नपूर्ण देवी और भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने भी मतदान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें