स्टोइनिस ने स्पेन के तट पर एक रोमांटिक अंदाज में नाव पर बैठकर सारा को प्रपोज किया। इस सरप्राइज प्रपोजल के बाद दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं।
ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस ने अपनी जिंदगी का नया अध्याय शुरू कर दिया है। उन्होंने अपनी लंबे समय की पार्टनर सारा जारनुक से तीन सितंबर 2025 को सगाई कर ली। इस खास मौके का खुलासा सारा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर किया। उन्होंने कुछ खूबसूरत तस्वीरें साझा कीं और लिखा, 'मैंने अपनी जिंदगी का सबसे आसान हां कहा।'
विज्ञापन
2 of 6
स्टोइनिस और सारा जारनुक
- फोटो : Instagram
रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्टोइनिस ने स्पेन के तट पर एक रोमांटिक अंदाज में नाव पर बैठकर सारा को प्रपोज किया। इस सरप्राइज प्रपोजल के बाद दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं और फैन्स उन्हें ढेरों शुभकामनाएं देने लगे।
विज्ञापन
3 of 6
स्टोइनिस और सारा जारनुक
- फोटो : Instagram
लंबे समय से कर रहे थे डेट
स्टोइनिस और सारा जारनुक का रिश्ता किसी से छिपा नहीं है। दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। सारा को अक्सर स्टेडियम में स्टोइनिस को सपोर्ट करते हुए देखा गया है। वहीं, दोनों ने सोशल मीडिया पर भी कई बार साथ में तस्वीरें साझा की हैं। सारा पेशे से एक ऑस्ट्रेलियन मॉडल और फैशन डिजाइनर हैं और अपने स्टाइल व ग्लैमर के लिए जानी जाती हैं।
4 of 6
स्टोइनिस और सारा जारनुक
- फोटो : Instagram
वनडे क्रिकेट से लिया संन्यास
मार्कस स्टोइनिस का यह साल कई मायनों में खास रहा है। निजी जीवन के साथ-साथ उनके क्रिकेट करियर में भी बड़ा बदलाव देखने को मिला। फरवरी 2025 में उन्होंने वनडे क्रिकेट से संन्यास लेकर अपना पूरा ध्यान टी20 फॉर्मेट पर लगाने का फैसला किया। उनका वनडे करियर 2015 में शुरू हुआ था।
विज्ञापन
5 of 6
स्टोइनिस और सारा जारनुक
- फोटो : Instagram
इस दौरान उन्होंने 71 मैचों में 1,495 रन बनाए, जिसमें 146 रन की एक यादगार पारी भी शामिल है। गेंदबाजी में उन्होंने 48 विकेट चटकाए। वह 2023 विश्व कप विजेता ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा भी रहे और 2018-19 में वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुने गए।
टी20 और आईपीएल में दमदार प्रदर्शन
स्टोइनिस वर्तमान में टी20 क्रिकेट पर पूरी तरह से फोकस कर रहे हैं। उन्होंने 74 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में 1245 रन बनाए और 45 विकेट लिए, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 148.57 का रहा है। आईपीएल में भी वह एक अहम खिलाड़ी माने जाते हैं। पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स जैसी टीमों के लिए खेलते हुए उन्होंने कई मैचों में अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी से टीम को जीत दिलाई है।