फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Valentine day political love Marriage: बस से लेकर ट्रेन और प्लेन तक, इन नेताओं को सफर में हुआ प्यार फिर बन गए 'हमसफर'

Mon, 14 Feb 2022 10:24 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज हम बात करेंगे राजनीतिक घरानों की, जिनकी मोहब्बत की कहानी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। इनकी मोहब्बत बस, ट्रेन के सफर से शुरू हुई और वही हमसफर बन गई, तो कुछ राजनेता ऐसे हैं जिनकी आंखे हवा में चार हुई। 
 
विज्ञापन
1 of 7
political love Marriage - फोटो : अमर उजाला
आज Valentine day है। यानी प्रेम का दिन। यानी इजहार और इकरार का दिन। ऐसे में मोहब्बत की बात होना जरूरी है। हालांकि, इस खास मौके पर अक्सर प्रेमी कहानियों की चर्चा फिल्मी पर्दे से निकल कर वहीं पर खत्म हो जाती है। लेकिन, आज हम बात करेंगे राजनीतिक घरानों की, जिनकी मोहब्बत की कहानी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। इनकी मोहब्बत बस, ट्रेन के सफर से शुरू हुई और वही हमसफर बन गई, तो कुछ राजनेता ऐसे हैं जिनकी आंखें हवा में चार हुईं। 
विज्ञापन

स्मृति ईरानी-जुबिन ईरानी

2 of 7
स्मृति ईरानी-जुबिन ईरानी - फोटो : सोशल मीडिया
मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री और अमेठी से सांसद स्मृति ईरानी, कभी टीवी की चर्चित अभिनेत्री रही हैं। उन्होंने जुबिन ईरानी से लव मैरिज करी है। जुबिन के बारे में बात करें तो वह बिजनेसमैन हैं। स्मृति और जुबिन अलग-अलग जाति से आते हैं। 
विज्ञापन

अखिलेश यादव- डिंपल यादव

3 of 7
अखिलेश यादव-डिंपल यादव - फोटो : सोशल मीडिया
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव की प्रेम कहानी भी फिल्मी है। दोनों ने प्रेम विवाह किया है। हालांकि, शुरुआत में अखिलेश के पिता मुलायम सिंह को इस शादी पर आपत्ति थी, लेकिन बाद में वे मान गए। डिंपल यादव दो बाद लोकसभा सांसद रही हैं। 

बाबुल सुप्रियो- रचना शर्मा

4 of 7
बाबुल सुप्रियो- रचना शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
टीएमसी नेता बाबुल सुप्रियो, नरेंद्र मोदी सरकार में मंत्री रह चुके हैं। उन्होंने दो शादियां की हैं। दूसरी पत्नी का नाम रचना शर्मा है, जो कि एयर होस्टेस हैं। रचना और बाबुल की पहली मुलाकात मुंबई से कोलकाता जाने वाली फ्लाइट में हुई थी। यहीं पहले बाद दोनों की नजरें चार हुईं। प्यार परवान चढ़ा और बाद में दोनों ने शादी कर ली।
 
विज्ञापन

5 of 7
तेजस्वी यादव-रिचेल - फोटो : सोशल मीडिया
बिहार के मुख्मंत्री रहे लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे और राजद नेता तेजस्वी यादव ने अपनी दोस्त रिचेल गॉडिन्हो से शादी की है। दोनों लंबे समय से एक दूसरे को जानते थे। हाल ही में हुई इस शादी के चर्चे काफी रहे। दरअसल, रिचेल ईसाई समुदाय से आती हैं। इस कारण उनकी सादी से मामा साधु यादव नाराज भी हो गए थे। कहा तो यह भी जाता है कि तेजस्वी को अपने पिता लालू यादव को मनाने के लिए भी काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। 
विज्ञापन

नुसरत जहां-निखिल जैन

6 of 7
नुसरत जहां-निखिल जैन - फोटो : सोशल मीडिया
नुसरत जहां तृणमूल कांग्रेस के टिकट से लोकसभा सांसद हैं। राजनीति से पहले वह अभिनय की दुनिया से जुड़ी थीं। नुसरत ने बिजनेसमैन निखिल जैन से शादी रचाई थी। हालांकि, बाद में दोनों के तकरात हो गई और अब यह जोड़ा अलग है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुपम खेर-किरण खेर

7 of 7
अनुपम खेर-किरण खेर - फोटो : सोशल मीडिया
अनुपम खेर और किरण खेर फिल्मी दुनिया के दोनों दिग्गज कलाकार हैं। कईयों सुपरहिट फिल्में दोनों की झोलियों में हैं। हालांकि, किरण खेर अब राजनीति में ज्यादा सक्रिय हैं। वह लगातार दो बार चंडीगढ़ से सांसद हैं। उन्होंने अनुपम खेर से शादी रचाई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें