Rajghat
- फोटो : AmarUjala
अमेरिका से आ सकता है पौधा
अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (73 वर्ष) राजघाट पर कौन सा पौधा लगाएंगे, अभी यह स्पष्ट नहीं है। लेकिन सीपीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने अपने स्तर पर आम और पीपल सहित कुछ अन्य प्रकार के वृक्षों के एक-एक पौधे तैयार कर रखे हैं, जिन्हें चिन्हित जगह पर लगाया जा सकता है।
सूत्रों के मुताबिक व्हाइट हाउस अपने स्तर पर भी किसी पौधे का चयन कर सकता है और यह पौधा सीधे व्हाइट हाउस से भी भेजा जा सकता है।