फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साये की तरह CM के संग रहती हैं डिंपल, जानिए उनकी अनकही बातें

Tue, 24 Jan 2017 01:12 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
आर्मी कर्नल की बेटी डिंपल
आर्मी कर्नल की बेटी डिंपल जो साए की तरह सीएम अखिलेश के संग रहती हैं। यूपी चुनाव में नई पारी खेलने को तैयार है। जान‌िए उनकी अनकही बातें।
विज्ञापन

2 of 6
डिंपल यादव तनाव में है
1978 में पुणे में आर्मी कर्नल एससी रावत के घर जन्‍मीं डिंपल की दो और बहने हैं। इंटरमीडिएट के बाद डिंपल यादव ने लखनऊ विश्‍वविद्यालय से ह्यूमेनिटीज़ में अपना ग्रेजुएशन किया। इसी दौरान अखिलेश यादव से उनकी मित्रता हुई और फिर प्रेम। शादी के बाद डिंपल गृहणी बन गईं और अखिलेश अपने पिता मुलायम सिंह यादव की समाजवादी पार्टी ज्‍वाइन कर राजनीति में सक्रिय हो गये। डिंपल और अखिलेश के तीन बच्‍चे हैं अदिति, अर्जुन और टीना, जिनमें अर्जुन और टीना जुड़वां हैं।
विज्ञापन

3 of 6
डिंपल यादव तनाव में है
बाप से बगावत कर अपनी ताकत दिखा चुके अखिलेश यादव अपनी पत्नी डिंपल यादव को यूपी चुनाव में स्टार प्रचारक के तौर पर उतारने जा रहे हैं। 'विकास की चाबी डिंपल भाभी' यूपी चुनाव में इस बार सबसे ज्यादा इसी नारे का इस्तेमाल होने वाला है। पूरा नारा 'विकास का पहिया अखिलेश भइया, विकास की चाबी डिंपल भाभी' है। आपको बता दें कि डिंपल यादव उस वक्त चर्चा में आई थीं, जब उन्होंने 2014 में संसद में महिला सशक्तिकरण पर चर्चा में भाग लिया था और महिलाओं के अधिकारों के बारे में बोला था।

4 of 6
ड‌िम्पल यादव - फोटो : amar ujala
24 नवंबर 1999 को अखिलेश ने डिंपल से लव-मैरिज की। हालांकि पहले तो दोनों परिवार इस लव मैरिज के खिलाफ थे, लेकिन बाद में दोनों के प्यार के आगे परिवार को झुकना पड़ा। खुद एक ब्रांड बन चुके अखिलेश यादव इस बार पत्नी डिंपल यादव के चेहरे पर भी चुनाव लड़ने जा रहे हैं। अखिलेश यादव के समर्थक डिंपल यादव के लिए कई तरह के नारे लगा रहे हैं। 'अखिलेश भइया के काम को, डिंपल भाभी अंजाम दो'
विज्ञापन

5 of 6
मलाला डे पर ड‌िंपल यादव - फोटो : amar ujala
सैनिक परिवार से ताल्लुक रखने वाली डिंपल यादव अनुशासन पसंद है और महिलाओं के अधिकारों को लेकर हमेशा सजग रहती हैं। विश्लेषकों की मानें तो इस बार का यूपी चुानव विकास के मुद्दे पर लड़ा जाएगा। ऐसे में डिंपल यादव महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर जनसमर्थन हासिल कर सकती हैं। डिंपल यादव के समर्थकों ने इसकी पूरी तैयारी भी कर ली है। तभी तो उनके लिए 'डिंपल जी ने ठाना है अखिलेश को आगे बढ़ाना है' नारा बुलंद किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मलाला डे पर ड‌िंपल यादव - फोटो : amar ujala
रैलियों व जनसभाओं में खुद डिंपल यादव 'कहो दिल से अखिलेश फिर से' का नारा देती सुनी जा सकती हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि यादव परिवार की सबसे ताकतवर बहू डिंपल यादव पति अखिलेश से सलाह मशविरा करने से बाद ताबड़तोड़ रैलियां करने वाली हैं। माना यह भी जा रहा है कि डिंपल यादव-प्रियंका गांधी के साथ मंच साझा कर सकती हैं। हालांकि डिंपल की शान में नारे लगाने के लिए उनके समर्थक तैयार हैं। एक के बढ़कर एक नारा लिखा जा रहा है। 'महिलाओं की शान में डिंपल भाभी मैदान में'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें