फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो-वीडियो में देखें वतन वापसी: यूक्रेन में फंसे 219 भारतीय छात्र मुंबई पहुंचे, खिल उठे चेहरे, दूसरा बैच भी रवाना

Sat, 26 Feb 2022 10:16 PM IST
Amit Mandal एएनआई, मुंबई

सार

यूक्रेन में फंसे 219 भारतीयों को लेकर पहली उड़ान आज मुंबई पहुंची। यहां पहुंचे छात्रों के चेहरे बता रहे थे कि वे स्वदेश पहुंचकर कितने खुश हैं। इस दौरान यहां केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल भी मौजूद रहे।  
विज्ञापन
1 of 8
यूक्रेन से वापस लौटे भारतीय छात्र - फोटो : ANI
यूक्रेन में फंसे 219 भारतीयों को लेकर पहली निकासी उड़ान आज मुंबई पहुंची। विमान ने आज दोपहर रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट से उड़ान भरी थी। स्वागत के लिए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल हवाई अड्डा पर मौजूद रहे।



इस दौरान छात्रों ने कहा कि वो भारत पहुंचकर बहुत खुश हैं और सरकार की ओर से की गई त्वरित कार्रवाई से संतुष्ट हैं। तस्वीरों और वीडियो में देखें देश पहुंचकर इन्होंने किस तरह अपना भावनाएं जताईं। 
विज्ञापन

2 of 8
पीयूष गोयल रहे मौजूद - फोटो : ANI
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, जब से ये संकट शुरू हुआ, प्रधानमंत्री चिंता में थे कि कैसे हमारे बच्चे, हमारे नागरिक सुरक्षित भारत लौट सकें। रूट बनाए गए, आस-पास के देशों के साथ संपर्क किया गया, हेल्पलाइन एक्टिव की गई। संतोष की बात है कि आज हमारे 219 बच्चे भारत पहुंचे हैं। दूसरा बैच भी जल्द दिल्ली पहुंच जाएगा। अब लगातार प्रयास रहेगा कि जल्द से जल्द सभी को वापस लाया जाए। प्रधानमंत्री मोदी लगातार इस कार्यक्रम को मॉनिटर कर रहे हैं। 
 
 
विज्ञापन

3 of 8
भारत वापस आकर बहुत खुश हूं - फोटो : ANI
यूक्रेन से लौटे MBBS के एक छात्र ने बताया, मुझे भारत सरकार पर पूरा भरोसा था कि हमें हमारे देश वापस जरूर लाया जाएगा। वहां थोड़ा डर लग रहा था, लेकिन हम भारत वापस आकर बहुत खुश हैं। 
 

 

4 of 8
यूक्रेन से लौटे भारतीय छात्र - फोटो : ANI
यूक्रेन से लौटने पर एक छात्रा ने बताया, हमने देखा कि वहां कैसी स्थिति थी लेकिन भारत सरकार ने इतने कम समय में हमें निकाल कर यहां पहुंचा दिया। भारत के ज्यादा से ज्यादा बच्चों को निकाला जा रहा है। 
 
विज्ञापन

5 of 8
छात्रों ने सुनाई आपबीती - फोटो : ANI
यूक्रेन से लौटी एक छात्रा आकांक्षा रावत ने कहा, मैं वाकई में डर गई थी लेकिन भारत सरकार की बदौलत हम सुरक्षित पहुंच गए। हम सबसे पहले बचाए गए। सरकार ने कुछ ही दिनों के भीतर कार्रवाई की। 

 
विज्ञापन

6 of 8
यूक्रेन से भारतीय छात्र रवाना - फोटो : ANI
विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा कि बुखारेस्ट से दूसरी उड़ान 250 भारतीय नागरिकों के साथ दिल्ली के लिए रवाना हुई है। 
 
विज्ञापन

7 of 8
यूक्रने से भारतीय छात्र लौटे - फोटो : पीटीआई
जैसे ही यूक्रेन से छात्र भारत पहुंचे, परिजनों के चेहरे खुशी से खिल उठे। 
विज्ञापन

8 of 8
पोलैंड के राजदूत एडम बुराकोव्स्की - फोटो : ANI
दिल्ली: भारत में पोलैंड के राजदूत एडम बुराकोव्स्की ने यूक्रेन के दूतावास पर रूसी हमले के दौरान मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी।
 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें