फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी की फोटो बदले जाने के बाद Viral हो रहीं मोदी की ये तस्वीरें

Sat, 14 Jan 2017 11:22 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
- फोटो : social media
खादी ग्राम उद्योग के कैलेंडर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जगह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो को लेकर सोशल मीडिया पर मोदी सरकार की जमकर खिंचाई की जा रही है। कुछ लोगों का कहना है कि खादी के कैलेंडर पर मोदी की तस्वीर सत्ता के बदलते मिजाज को दर्शाती है। वहीं खादी विलेज इंडस्ट्रीज कमीशन के कर्मचारी भी हैरान हैं। 

खादी के कैलेंडर में पीएम मोदी की तस्वीर के जवाब में सोशल मीडिया कुछ तस्वीरें शेयर की जा रही हैं, जिनमें पीएम मोदी को महात्मा गांधी की जगह बैठे दिखाया गया है। 
 
विज्ञापन

गांधी की फोटो बदले जाने के बाद Viral हो रहीं मोदी की ये तस्वीरें

2 of 10
- फोटो : social media
शनिवार को हरियाणा की बीजेपी सरकार में मंत्री अनिल विज के बयान को लेकर भी सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। 
विज्ञापन

गांधी की फोटो बदले जाने के बाद Viral हो रहीं मोदी की ये तस्वीरें

3 of 10
- फोटो : social media
मोदी को गांधी से बड़ा ब्रैंड बताने वाले अनिल विज ने हालांकि, बाद में बयान वापस ले लिया, लेकिन इससे ज्यादा असर नहीं पड़ा और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने तो ''मोदी ब्रैंड'' की तुलना हिटलर और मुसोलिनी तक से कर डाली। 

गांधी की फोटो बदले जाने के बाद Viral हो रहीं मोदी की ये तस्वीरें

4 of 10
- फोटो : social media
आपको बता दें कि अनिल विज ने कहा था कि जब से खादी के साथ गांधी का नाम जुड़ा है, खादी उठ ही नहीं सकी है, खादी डूब गई है। 
विज्ञापन

गांधी की फोटो बदले जाने के बाद Viral हो रहीं मोदी की ये तस्वीरें

5 of 10
- फोटो : social media
अनिल विज ने यह भी कहा कि गांधी ऐसा नाम है कि जिस दिन से नोट पर उनकी तस्वीर छपी है, उस दिन से नोट की कीमत घट रही है।
विज्ञापन

गांधी की फोटो बदले जाने के बाद Viral हो रहीं मोदी की ये तस्वीरें

6 of 10
- फोटो : social media
विज ने बयान पर विरोध होने के बाद इस वापस ले लिया था। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर सहित अन्य भाजपा नेताओं ने भी विज के इस बयान को उनकी निजी राय बताकर किनारा कर लिया है। 
विज्ञापन

गांधी की फोटो बदले जाने के बाद Viral हो रहीं मोदी की ये तस्वीरें

7 of 10
- फोटो : social media
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद अध्यक्ष लालू यादव ने भी ट्वीट कर इसे महात्मा गांधी का अपमान करार दिया। 

गांधी की फोटो बदले जाने के बाद Viral हो रहीं मोदी की ये तस्वीरें

8 of 10
- फोटो : social media
विज के बयान पर कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा नेताओं और मंत्रियों से ऐसे ही विवादित और अतार्किक बयानों की उम्मीद की जा सकती है। 

गांधी की फोटो बदले जाने के बाद Viral हो रहीं मोदी की ये तस्वीरें

9 of 10
- फोटो : social media
महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी ने कहा कि जिस तरह से भ्रष्ट राजनेता गैरकानूनी तरीके पैसे का इस्तेमाल कर रहे हैं। उसके चलते यह बापू की फोटो नोटों से हटाना बेहतर ही होगा।
विज्ञापन

गांधी की फोटो बदले जाने के बाद Viral हो रहीं मोदी की ये तस्वीरें

10 of 10
- फोटो : social media
चरखा कातते हुए पीएम नरेंद्र मोदी की यह तस्वीर भी इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें