विश्व विख्यात बॉक्सर फ्लॉय्ड मेवेदर का नाम कौन नहीं जानता। बॉक्सिंग से रिटायर हो चुके मेवेदर समय-समय पर अपनी वापसी के संकेत देते रहे हैं। मगर रिंग में मेवेदर की वापसी संभव नहीं हुई और यह अभी सिर्फ एक कयास हैं।
विज्ञापन
सिर्फ एक मैच लड़ने के लिए वर्ल्ड चैंपियंस को मिलेंगे 350 करोड़ रुपए
2 of 7
फ्लोय्ड मेवेदर और कॉनोर मैकग्रेगॉर
हालांकि मेवेदर की वापसी एक बार फिर रिंग में वापसी की ओर इशारा कर रहे हैं। मेवेदर को इस बार एक ऐसा ऑफर मिला है, जिसे मना करने से पहले वो कई दफा सोचेंगे। लेकिन इस बार मेवेदर को बॉक्सिंग रिंग में उतरने के लिए यह ऑफर नहीं मिला है।
विज्ञापन
सिर्फ एक मैच लड़ने के लिए वर्ल्ड चैंपियंस को मिलेंगे 350 करोड़ रुपए
3 of 7
फ्लोय्ड मेवेदर और कॉनोर मैकग्रेगॉर
UFC का चलन भले ही भारत में पश्चिम में इसका जबरदस्त क्रेज है। इसी को देखते हुए UFC के अध्यक्ष डाना व्हाइट ने फ्लॉय्ड मेवेदर को UFC रिंग में उतरने का ऑफर दिया है। डाना व्हाइट ने एक चैनल को दिए इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया।
सिर्फ एक मैच लड़ने के लिए वर्ल्ड चैंपियंस को मिलेंगे 350 करोड़ रुपए
4 of 7
कॉनोर मैकग्रेगॉर
व्हाइट ने कहा कि उन्होंने मेवेदर को 25 मिलियन डॉलर यानी 172 करोड़ रुपए का ऑफर दिया था, अगर वो रिंग में कॉनोर मैकग्रेगॉर के खिलाफ उतरने के लिए राजी हो जाएं। मेवेदर जहां बॉक्सिंग के बादशाह है, तो वहीं मैकग्रेगॉर MMA के सरताज हैं। दोनों को इस मैच के लिए बराबर रकम मिलेगी।
विज्ञापन
सिर्फ एक मैच लड़ने के लिए वर्ल्ड चैंपियंस को मिलेंगे 350 करोड़ रुपए
5 of 7
फ्लोय्ड मेवेदर
इससे पहले कॉनोर मैकग्रेगॉर ने कहा कि वो मेवेदर के साथ बॉक्सिंग मैच तभी करेंगे, जब उन्हें सौ मिलियन डॉलर यानी करीब 680 करोड़ रुपए की रकम दी जाए। हालांकि एक कंपनी ने उन्हें 15 मिलियन डॉलर यानी 102 करोड़ रुपए और टीवी की कमाई में से मोटा हिस्सा ऑफर किया था।
विज्ञापन
सिर्फ एक मैच लड़ने के लिए वर्ल्ड चैंपियंस को मिलेंगे 350 करोड़ रुपए
6 of 7
कॉनोर मैकग्रेगॉर
सोशल मीडिया पर दोनों दिग्गज एक दूसर पर तीखे हमले करते आए हैं, मगर इस इवेंट के लिए उन्हें रिंग में देखने के लिए दुनिया काफी उत्सुक है। मेवेदर जब मैनी पैक्वे के खिलाफ रिंग में उतरे थे, तो टिकट बिक्री में भारी उछाल देखने को मिला था और मैकग्रेगॉर के खिलाफ मैच उससे भी बड़ा होगा।
सिर्फ एक मैच लड़ने के लिए वर्ल्ड चैंपियंस को मिलेंगे 350 करोड़ रुपए
7 of 7
फ्लोय्ड मेवेदर
हालांकि, इस बात के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है, मगर UFC अध्यक्ष के बयान के बाद दोनों महारथियों का एक-दूसरे के खिलाफ रिंग में उतरना काफी हद तक संभव है। इसके अलावा इस फाइट के लिए नियमों में भी बदलाव संभव हैं। दोनों का मैच फैंस के लिए ड्रीम मैच होगा।