फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत के पहले स्वदेशी प्रशिक्षक विमान एचटीटी-40 ने भरी उड़ान, देखें तस्वीरें

Fri, 17 Jun 2016 10:31 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
रक्ष्‍ाा मंत्री प‌र‌िकर
भारत के पहले स्वदेशी बेसिक प्रशिक्षण विमान ‘हिंदुस्तान टर्बो ट्रेनर(एचटीटी)-40’ ने शुक्रवार को पहली उड़ान भरी। रक्षा मंत्री मनोहर परिकर की मौजूदगी में यह इस विमान की पहली उद्घाटन उड़ान भी थी।
विज्ञापन

स्वदेशी प्रशिक्षक विमान एचटीटी-40 ने भरी उड़ान

2 of 6
HTT 40 on first flight
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड की ओर से डिजाइन और विकसित किए गए दो सीट वाले एचटीटी-40 को ग्रुप कैप्टन सी सुब्रह्मण्यम और ग्रुप कैप्टन वेणुगोपाल ने करीब 10 से 15 मिनट एचएएल एयरपोर्ट पर उड़ाया।
विज्ञापन

स्वदेशी प्रशिक्षक विमान एचटीटी-40 ने भरी उड़ान

3 of 6
Manohar in HTT 40
इस विमान को सेना के तीनों अंगों के सभी फ्लाइंग कैडेट को पहले चरण का प्रशिक्षण देने के मकसद से विकसित किया गया है। काफी विलंब के बाद 31 मई को एचटीटी-40 ने पहली उड़ान भरी थी।

स्वदेशी प्रशिक्षक विमान एचटीटी-40 ने भरी उड़ान

4 of 6
HTT-40
भारतीय वायुसेना 70 एचटीटी-40 विमानों का विनिर्माण करा सकती है। रक्षा मंत्री मनोहर परिकर ने एक सवाल के जवाब में कहा कि हमारी सरकार ने मेक इन इंडिया की पहल के साथ इसके लिए मदद उपलब्ध कराई है और इस विमान के संबंध में भारतीय वायुसेना का रुख बेहद सकारात्मक है। 
विज्ञापन

स्वदेशी प्रशिक्षक विमान एचटीटी-40 ने भरी उड़ान

5 of 6
Defense Minister Manohar parrikar in HTT40
रक्षा मंत्री मनोहर परिकर ने बढ़ते आतंकी मुठभेड़ के बारे में कहा कि यह दर्शाता है कि किस प्रकार देश का खुफिया नेटवर्क बढ़ रहा है और आतंक विरोधी नेटवर्क पर नकेल कसी जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वदेशी प्रशिक्षक विमान एचटीटी-40 ने भरी उड़ान

6 of 6
Manohar with HTT-40
उन्होंने कहा कि अधिक मुठभेड़ का मतलब है कि हम अधिक आतंकियों को बेअसर कर रहे हैं। परिकर ने कहा कि सैन्य बलों के शहीद होने और आतंकियों की मौतों का अनुपात 1:4/4.4 है। उन्होंने कहा कि अब तक 50 से अधिक आतंकियों को मारा जा चुका है जबकि 12 सेना के जवान शहीद हुए हैं। Published by Abhishek
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें