फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक खास 'क्लब' में बुमराह, सिर्फ 3 भारतीय ही कर सके यह कारनामा

Fri, 17 Jun 2016 06:13 PM IST
सुरेंद्र कुमार वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
team india - फोटो : pti
वनडे सीरीज के बाद अब टी-20 सीरीज शुरू होने वाली है। जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे मुकाबलों में भारतीय गेंदबाजों ने जोरदार खेल दिखाया, खासकर तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने। वह तीसरे वनडे में एक समय हैट्रिक के बेहद करीब पहुंच गए थे लेकिन यह कारनामा नहीं कर सके। भले ही बुमराह हैट्रिक न बना पाए हों लेकिन इस साल वनडे में अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत करने वाला यह गेंदबाज भारतीय टीम के लिए लकी बना हुआ है क्योंकि उनके रहते टीम एक भी वनडे नहीं हारी है।

टी-20 से पहले खत्म हुई वनडे सीरीज में बुमराह ने एक वो उपलब्धि हासिल कि जिसे 4 दशक से कुछ ज्यादा समय तक के वनडे इतिहास में उनसे पहले सिर्फ 3 भारतीय गेंदबाज ही कर सके।
Trending Videos
विज्ञापन

बुमराह के नाम वनडे में एक अनोखी उपलब्धि, सिर्फ 3 भारतीय ही कर सके

2 of 5
टीम इंडिया - फोटो : PTI
जसप्रीत बुमराह उन 4 दुर्लभ भारतीय गेंदबाजों में शुमार हो गए हैं जिन्होंने द्विपक्षीय वनडे सीरीज में 2 बार 4-4 बार विकेट लेने का कारनामा किया है। बुमराह ने अब तक 4 वनडे मैच खेले हैं और उन सभी मैचों में टीम इंडिया को एक बार भी हार नहीं मिली। उन्होंने सीरीज में 9 विकेट अपने नाम किए।
 
जानते हैं कि बुमराह से पहले किन 3 गेंदबाजों ने यह कीर्तिमान बनाया है।
विज्ञापन

बुमराह के नाम वनडे में एक अनोखी उपलब्धि, सिर्फ 3 भारतीय ही कर सके

3 of 5
मोहम्मद शमी
द्विपक्षीय वनडे सीरीज में जसप्रीत बुमराह से पहले आखिरी बार किसी सीरीज में टीम इंडिया के लिए 2 बार 4-4 विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे मोहम्मद शमी। शमी ने 2014 में वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में यह उपलब्धि हासिल की थी। 3 मैचों की इस सीरीज में उन्होंने कुल 10 विकेट लिए।

बुमराह के नाम वनडे में एक अनोखी उपलब्धि, सिर्फ 3 भारतीय ही कर सके

4 of 5
अमित - फोटो : PTI
जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी से पहले 2013 में इसी हरारे के मैदान पर लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने 4-4 विकेट 2 मैचों में लेने का कारनामा किया था। यह सीरीज 5 मैचों की थी और विराट कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया यहां आई थी। अमित ने कुल 18 विकेट लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुमराह के नाम वनडे में एक अनोखी उपलब्धि, सिर्फ 3 भारतीय ही कर सके

5 of 5
टीम इंडिया - फोटो : PTI
किसी भी द्विपक्षीय वनडे सीरीज में टीम इंडिया की ओर से 2 बार 4-4 विकेट लेने की शुरुआत 28 साल पहले कृष्णमचारी श्रीकांत ने की थी। श्रीकांत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में 1988 में यह कारनामा किया था। 3 मैचों की सीरीज में श्रीकांत के खाते में 11 विकेट आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें