फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले हफ्ते से ट्रैक पर दौड़ सकती है ट्रेन 18, तैयारी पूरी

Thu, 03 Jan 2019 03:10 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Train 18
बहुप्रतीक्षित ट्रेन 18 का दिल्ली से वाराणसी के बीच व्यावसायिक परिचालन कुंभ मेले से पहले अगले हफ्ते शुरू हो सकता है। उल्लेखनीय है कि प्रयागराज में कुंभ मेला 14 जनवरी से शुरू हो रहा है। यह भी संभावना है कि 24 जनवरी को दिल्ली में प्रवासी भारतीय दिवस के लिए प्रतिनिधियों को कुंभ मेले से दिल्ली लाने के लिए चार विशेष ट्रेनों में से एक ट्रेन 18 भी हो सकती है।
 
विज्ञापन

2 of 6
Train 18
रेल मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को खुद नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचकर इस ट्रेन का मुआयना किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि ट्रेन-18 को ट्रैक पर उतारने की तैयारी पूरी हो गई है। उम्मीद की जा रही है कि कुंभ से पहले ही इस ट्रेन को यात्रियों के लिए शुरू कर दिया जाए। इससे करीब 45 फीसदी समय बचेगा। अन्य ट्रेन से दिल्ली-वाराणसी की दूरी जहां साढ़े ग्यारह घंटे में तय होती है, इस ट्रेन से महज आठ घंटे में यात्रा पूरी हो जाएगी। पहली बार आधिकारिक तौर पर इसके रूट की घोषणा की गई।
 
विज्ञापन

3 of 6
Train 18
रेलवे बोर्ड की हरी झंडी का इंतजार

कमिश्नर रेलवे सेफ्टी के सुझाव पर रेलवे बोर्ड विचार कर रहा है। मंजूरी मिलने के बाद प्रधानमंत्री से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के लिए वक्त लिया जाएगा। रेल मंत्री ने कहा कि ट्रेनों की समय-सारणी में पहले से काफी सुधार हुआ है। अप्रैल 2018 में ट्रेनों की लेटलतीफी से एक लाख बीस हजार मिनट का नुकसान होता था, अब यह घटकर 58 हजार मिनट रह गया है। 


 

4 of 6
Train 18
ट्रेन की खासियत

. मेट्रो की तरह रुकने पर ही इस ट्रेन का दरवाजा खुलेगा
. इसकी सीट 360 डिग्री तक घूम सकती है
. शताब्दी की तरह पूरी ट्रेन चेयर कार वाली है 
. विमानों की तरह पूरे कोच में एलईडी लाइट है
. हाई स्पीड वाई-फाई व एप से मनोरंजन की सुविधा
. प्लेटफॉर्म पर रुकते ही स्वचालित स्लाइडिंग सीढ़ी प्लेटफार्म तक खुलेगी

 
विज्ञापन

5 of 6
ट्रेन-18
कुछ खामियां भी

ट्रेन में आठ घंटे बैठ कर यात्रा करना मुश्किल होगा। ट्रेन की सीट 360 डिग्री तो घूमती है, लेकिन आरामदायक बनाने के लिए सीट पीछे नहीं झुकती। इस ट्रेन में खाना रखने के लिए पर्याप्त स्थान नहीं है। बिना फेंसिंग के 160 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से ट्रेन दौड़ाने में दिक्कत। सेफ्टी कमिश्नर ने भी ज्यादा तेज चलाने के लिए फेंसिंग की बात की है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Train 18
ट्रेन 18 का हमने सफलतापूर्वक ट्रायल किया है। इसकी बेहतरी के लिए सुझावों को शामिल किया गया है। जल्द ही ट्रेन राष्ट्र को समर्पित की जाएगी। हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इसे हरी झंडी दिखाने का अनुरोध किया है। यह ट्रेन दिल्ली से वाराणसी के बीच की दूरी आठ घंटे में पूरी करेगी। - पीयूष गोयल, रेल मंत्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें