फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्ण सूर्य ग्रहण आज: भारत में समय से लेकर ऑनलाइन देखने तक, जानिए 5 खास बातें

Tue, 02 Jul 2019 07:01 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
सूर्य ग्रहण 2019: साल 2019 का दूसरा सूर्य ग्रहण दुनिया आज यानी मंगलवार को देखेगी। आज का सूर्य ग्रहण का समय रात में 11 बजकर 25 मिनट से शुरू होकर 3 जुलाई की सुबह 3 बजकर 20 मिनट तक रहेगा। यह पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा जो कुल चार मिनट और 33 सेकंड तक चलने की संभावना है।

साल 2019 का सूर्य ग्रहण प्रशांत महासागर और दक्षिण अमेरिका के कुछ ही देशों में देखा जा सकता है। क्योंकि सूर्य के 6,000 मील के ग्रहण पथ में केवल चुनिंदा देश ही आ रहे हैं। आज हम आपको इस पूर्ण सूर्य ग्रहण के बारे में पांच बातें बताने जा रहे हैं जिन्हें जानना जरूरी है। इससे पहले साल का पहला सूर्य ग्रहण 5 जनवरी को था।
 
विज्ञापन

2 of 7
सूर्य ग्रहण

पूर्ण सूर्य ग्रहण कैसे होता है?

सूर्य ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच होता है ताकि चंद्रमा के पृथ्वी पर सतह पर छाया पड़ने से सूर्य का दृश्यता अवरुद्ध हो जाती है। पूर्ण सूर्य ग्रहण के मामले में चंद्रमा, सूर्य के प्रकाश को पूरी तरह से अवरुद्ध कर देता है।
 
विज्ञापन

3 of 7
सूर्यग्रहण (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

पूर्ण सूर्य ग्रहण का भारत में समय

साल 2019 का पूर्ण सूर्य ग्रहण का अधिकांश हिस्सा दक्षिण प्रशांत महासागर में होगा। रात में 11 बजकर 25 मिनट से शुरू होकर 3 जुलाई की सुबह 3 बजकर 20 मिनट तक रहेगा। इसलिए यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, लेकिन ऑनलाइन माध्यम से इसे देखने के लिए कई विकल्प उपलब्ध हैं।
 

4 of 7
सूर्यग्रहण (फाइल फोटो)

किन देशों में दिखाई देगा सूर्य ग्रहण?

ग्रहण की शुरुआत न्यूजीलैंड के वेलिंग्टन से 4000 किमी पूर्व-उत्तर में होगी। आंशिक सूर्य ग्रहण चिली, अर्जेंटीना, उरुग्वे, इक्वाडोर, ब्राजील और पैराग्वे में दिखाई देगा। जबकि, पूर्ण सूर्य ग्रहण केवल चिली और अर्जेंटीना के कुछ हिस्सों से दिखाई देगा।
विज्ञापन

5 of 7
सूर्यग्रहण (फाइल फोटो)

ऑनलाइन माध्यम से इसे कैसे देख सकते हैं?

यह सूर्य ग्रहण भारत में रात के समय होगा इसलिए यह भारत में दिखाई नहीं देगा। हालांकि, जो लोग देखना चाहते हैं वे सैन फ्रांसिस्को की एक्सप्लोरटोरियम संग्रहालय (Exploratorium Museum) की वेबसाइट https://www.exploratorium.edu पर लॉग इन कर इसे देख सकते हैं। यह संग्रहालय चिली के राष्ट्रीय विज्ञान फाउंडेशन के सेरो टोलो वेधशाला से सूर्य ग्रहण 2019 को लाइव स्ट्रीम करेगा। लाइव स्ट्रीम भारतीय समयानुसार रात 12:53 पर शुरू होगी।
विज्ञापन

6 of 7
सूर्यग्रहण (फाइल फोटो)

सूर्य ग्रहण देखने के लिए साधारण धूप के चश्मे का उपयोग न करें

यदि आप दुनिया के ऐसे हिस्से में हैं, जहां पूर्ण सूर्य ग्रहण या आंशिक सूर्य ग्रहण लग रहा है, तो इसे नंगी आंखों से न देखें और न ही साधारण धूप का चश्मा या पोलरॉइड फिल्टर का उपयोग करें। इसे देखने के लिए केवल सूर्य ग्रहण के लिए बनाए विशेष चश्मे का ही उपयोग करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सूर्य ग्रहण (फाइल फोटो)

इस साल कितने ग्रहण पड़ने वाले हैं

इस साल आंशिक और पूर्ण को मिलाकर कुल चार ग्रहण पड़ने हैं। इस साल की शुरुआत में छह जनवरी को आंशिक सूर्य ग्रहण हुआ था। आज इस साल का दूसरा सूर्य ग्रहण है जो कि पहला पूर्ण सूर्य ग्रहण भी है। इसके बाद 16 जुलाई को इस साल का तीसरा ग्रहण देखने को मिलेगा, यह आंशिक चंद्र ग्रहण होगा। इस साल का अंतिम और चौथा ग्रहण 26 दिसंबर को होगा। इस दिन वलयकार सूर्य ग्रहण होगा, इसे भारत में भी देखा जा सकेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें