फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसमान से बरसती आग के बीच कहीं सुकून की बारिश तो कहीं बरसी आफत, देखिए तस्वीरें

Tue, 02 Jul 2019 04:34 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
1 of 8
मुंबई में बारिश की वजह से हालात - फोटो : पीटीआई
देश के कई हिस्सों में मॉनसून ने दस्तक दे दी है तो कई हिस्सों में लोग अभी भी इस इंतजार में हैं कि कब बादलों तक उनकी मांग पहुंचेगी और कब वहां भी तपती धरती को वर्षा का जल सुकून पहुंचाएगा। पसीने से तरबतर लोग अब बस बारिश की ही बाट जोह रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
मुंबई में बारिश - फोटो : पीटीआई
देश की आर्थिक राजधानी और फिल्म इंडस्ट्री का गढ़ मायानगरी यानी मुंबई में मॉनसून अपने पूरे शबाब पर है। मुंबई के नजारे देखकर तो लगता है कि समुद्र का पानी अपने घर से निकल कर मुंबई में भर गया है। हालांकि, बारिश के दौरान मुंबई का यह हाल नया नहीं है।
विज्ञापन

3 of 8
रेलवे ट्रैक पर भरा बारिश का पानी - फोटो : एएनआई
मुंबई में रविवार देर रात से लगातार हो रही भारिश ने पूरे शहर को जलमग्न कर दिया है। कई इलाकों में पानी भरा होने के साथ-साथ रेलवे ट्रैक भी पानी के आगोश में है। इसके चलते कुछ ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है तो कुछ का रूट बदला गया है। 

4 of 8
बारिश की वजह से परेशान बच्चे - फोटो : पीटीआई
मुंबई की बारिश ने बीएमसी के दावे की कलई खोलकर रख गी है। सड़कों और इलाकों में पानी भरा होने के चलते एक ओर जहां बच्चों को स्कूल जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है तो दूसरी ओर ऑफिस आने-जाने वाले लोग भी इस समस्या से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 8
बारिश की वजह से लगा जाम - फोटो : पीटीआई
बारिश ने एक ओर तपती गर्मी से तो निजात दिलाई है, लेकिन मुंबईवासियों के लिए समस्याएं उससे दोगुनी खड़ी कर दी हैं। यातायात व्यवस्था एक तरह से ठप पड़ गई है। वाहन पानी में फंस रहे हैं, उन्हें निकालने के लिए धक्के लगाने पड़ रहे हैं, इस वजह से जाम भी लग रहा है।
विज्ञापन

6 of 8
बारिश के चलते मुंबई के हालात - फोटो : पीटीआई
सड़कें तो सड़कें लोगों के घर और दुकानें भी बारिश के असर से अछूते नहीं रह गए हैं। घरों और दुकानों में पानी भर जाने के चलते लोग घुटनों तक पानी में रहने को मजबूर हैं। लगातार बारिश होने की वजह से पानी बाहर भी नहीं निकल पा रहा है।
विज्ञापन

7 of 8
मुंबई में आफत की बारिश - फोटो : पीटीआई
जोरदार बारिश के चलते शहर के कई क्षेत्रों में पेड़ उखड़ गए। कहीं-कहीं से मकान गिरने की भी खबरें आ रही हैं। मौसम विभाग के पास भी मुंबईवासियों के लिए कोई अच्छी खबर नहीं है। मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल यहां की परेशानी जल्द खत्म होने वाली नहीं है। 
विज्ञापन

8 of 8
बारिश ने कुछ ऐसे कर दिए मुंबई के हालात - फोटो : पीटीआई
मौसम विभाग ने मुंबई और कोंकण में भारी बारिश की चेतावनी जारी की थी। मौसम विभाग ने हाई टाइट का अलर्ट भी जारी किया था। मौसम विभाग ने बताया है कि उत्तरी कोंकण में दो जुलाई तक भारी बारिश होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें