आम आदमी पार्टी के विधायक संदीप कुमार का एक कथित सेक्स वीडियो सामने आया है, वह दिल्ली सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री थे। वीडियो वायरल होने के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल ने उन्हें अपने कैबिनेट से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।
बताते चलें कि, यह पहला मौका नहीं है, जब किसी नेता का सेक्स स्कैंडल सामने आया हो। आईए जानत हैं, वो 10 मुख्य चेहरे, जिन पर लग चुके हैं, ऐसे आरोप।
विज्ञापन
2 of 11
संदीप कुमार की आपत्तिजनक सीडी सामने आई
केजरीवाल सरकार को अपने एक विधायक की वजह से सवालों के घेरे में आना पड़ा है। इस बार मुद्दा बना सेक्स स्कैंडल। सरकार के मंत्री संदीप कुमार की सीडी सामने आई जिसमें वे आपत्तिजनक स्थिति में दिखे।
विज्ञापन
3 of 11
एनडी तिवारी मिले थे आपत्तिजनक स्थिति में
कांग्रेस के नेता और उस समय आंध्र प्रदेश के राज्यपाल भी सेक्स स्कैंडल में फंसे थे। दरअसल, आंध्र प्रदेश के एक स्थानीय टीवी चैनल ने जो फुटेज दिखाया था उसमें तिवारी को तीन महिलाओं के साथ बिस्तर में लेटा पाया गया था।
4 of 11
कांग्रेस नेता मनु सिंघवी की वीडियो यूट्यूब पर अपलोड
कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी के सेक्स वीडियो को यूट्यूब पर अपलोड कर दिया गया था, हालांकि सवालों के घेरे में आने के बाद उस वीडियो को हटा लिया गया. बताते चलें कि इस वीडियो में सिंघवी एक महिला वकील के साथ आपत्तिजनक हालात में पाए गए थे।
विज्ञापन
5 of 11
राघव जी पर नौकर के साथ यौन संबंध बनाने का लगा आरोप
भाजपा के पूर्व नेता राघव जी अपने नौकर के साथ यौन संबंध बनाने की वजह से खबरों में आए थे। इस खबर के फैलने के बाद उन्हें पद के साथ-साथ पार्टी से भी निकाल दिया गया। मध्य प्रदेश की राजनीतिक के वरिष्ठ नेता राघव जी पर अपने नौकर के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का आरोप लगा था। राघव जी को इस मामले में इस्तीफा देना पड़ा था और यह मामला अभी न्यायाधीन है।
विज्ञापन
6 of 11
संजय जोशी भी फंसे सेक्स स्कैंडल में
सेक्स सीडी स्कैंडल में भाजपा के तत्कालीन गुजरात गृह सचिव संजय जोशी का नाम भी सामने आया था। 2005 के इस मामले में वह महिलाओं के साथ आपत्तिजनक स्थिती में पाए गए थे।
विज्ञापन
7 of 11
गोपाल कांडा कांड
हरियाणा के पूर्व मंत्री गोपाल कांडा भी सेक्स स्कैंडल का आरोप झेल रहे हैं। गीतिका शर्मा नाम की महिला ने अपने सुसाइड नोट में कांडा का नाम लेकर लिखा था कि उसके साथ यौन शोषण किया है।
8 of 11
कांग्रेस नेता महिपाल मदेरणा सेक्स स्कैंडल
कांग्रेस के नेता महिपाल मदेरणा भी सेक्स स्कैंडल में फंस चुके हैं। उन पर पेशे से नर्स भवरी देवी ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। खबरों के अनुसार भवरी देवी के पास ऐसी सीडी थी जिसमें महिपाल आपत्तिजनक स्थिति में थे और भवरी ने उनसे धमकी दे, करोड़ों रुपये की मांग की थी।
9 of 11
बाबू लाल नागर पर लगा यौन शोषण का आरोप
सेक्स स्कैंडल का आरोप राजस्थान के पूर्व मंत्री बाबू लाल नागर पर भी लगा था। इन पर एक महिला के साथ धोखाधड़ी करने का और जबरन शारीरिक संबंध बनाने का आरोप था।
10 of 11
सेक्स स्कैंडल में फंसे संदीप कुमार
हरक सिंह रावत पर महिला के रपे का आरोप
बीजेपी के नेता और पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत पर हाल ही में एक महिला से रेप करने का आरोप लगा था। महिला के मुताबिक, रावत ने दो साल पहले उसका रेप किया था।
कांग्रेस नेता सत्यनारायण पटेल की सेक्स सीडी स्कैंडल
मध्य प्रदेश से कांग्रेस नेता सत्यनारायण पटेल की सेक्स सीडी सामने आने से राजनीति में हड़कंप मच गया था। इससे पहले राघव जी भी सेक्स स्कैंडल में फंसे थे, ऐसे में इस नेता का नाम सामने आने से पार्टी फिर सवालों के घेरे में आ गए थे।