फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुवनेश्वर को मिला महंगे एशियाई गेंदबाज के 'रिकॉर्ड' से छुटकारा

Thu, 01 Sep 2016 02:54 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
भुवनेश्वर कुमार - फोटो : Getty
अब तक टीम इंडिया के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के नाम वनडे क्रिकेट में एशिया के सबसे महंगे गेंदबाज का 'अनचाहा' रिकॉर्ड दर्ज था लेकिन अब यह रिकॉर्ड पाक गेंदबाज के नाम हो गया है। भुवनेश्वर ने यह 'अनचाहा' रिकॉर्ड पिछले साल अक्टूबर में बनाया था।
विज्ञापन

भुवनेश्वर से 'छिन' गया एशिया के सबसे महंगे गेंदबाज का 'अनचाहा' रिकॉर्ड

2 of 8
भुवनेश्वर कुमार - फोटो : Getty
भुवनेश्वर कुमार ने पिछले साल 25 अक्टूबर को मुंबई में खेले गए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे मुकाबले के शुरुआत में किफायती गेंदबाजी की थी, लेकिन बाद में वह लय से भटक गए और 10 ओवर में 106 रन दे डाले। खास बात यह है कि उन्होंने शुरुआत में एक ओवर मेडन भी डाला था। इस तरह से 9 ओवर में ही रन लुटाने का 'शतक' लगा दिया था भुवनेश्वर ने।
विज्ञापन

भुवनेश्वर से 'छिन' गया एशिया के सबसे महंगे गेंदबाज का 'अनचाहा' रिकॉर्ड

3 of 8
वनडे इतिहास में अब तक 9 गेंदबाज ऐसे हैं जिन्होंने किसी एक मैच में 100 से ज्यादा रन खर्च कर दिए। इन 9 में से सिर्फ एक गेंदबाज ऐसा भी है जिसकी राष्ट्रीय टीम को टेस्ट खेलने का दर्जा हासिल नहीं है और एसोसिएट टीम है।

भुवनेश्वर से 'छिन' गया एशिया के सबसे महंगे गेंदबाज का 'अनचाहा' रिकॉर्ड

4 of 8
वहाब रियाज - फोटो : Getty
भुवनेश्वर कुमार वनडे में एशियाई खिलाड़ी के रूप में सबसे महंगे गेंदबाज बने थे पिछले साल। लेकिन पाकिस्तान के तेज गेंदबाज वहाब रियाज ने दो दिन पहले इंग्लैंड के खिलाफ गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर में 110 रन लुटा दिए और यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इस मैच में इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने इस गेंदबाज की इस कदर धुनाई कर डाली कि उन्हें रोकने की हर योजना फ्लॉप हो गई। इंग्लैंड ने मैच में 444 रन ठोके थे।
विज्ञापन

भुवनेश्वर से 'छिन' गया एशिया के सबसे महंगे गेंदबाज का 'अनचाहा' रिकॉर्ड

5 of 8
वैसे वनडे इतिहास में किसी एक मैच में सबसे ज्यादा रन लुटाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज के नाम दर्ज है। 12 मार्च, 2006 को जोहांसबर्ग में खेले गए उस ऐतिहासिक मैच में माइक लुइस ने सबसे ज्यादा रन लुटाए जो उनकी टीम की सबसे बड़ी हार का कारण बना। ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में 434 रन बनाए थे जिसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 438 रन बनाकर मैच जीत लिया था। यह क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा मैच है।
विज्ञापन

भुवनेश्वर से 'छिन' गया एशिया के सबसे महंगे गेंदबाज का 'अनचाहा' रिकॉर्ड

6 of 8
भुवनेश्वर कुमार - फोटो : Getty
वनडे में 5 सबसे महंगे गेंदबाजों में कंगारू गेंदबाज माइक लुइस (10 ओवर में 113 रन), पाक के वहाब रियाज (110 रन) और भारत के भुवनेश्वर कुमार (106 रन) क्रमशः शीर्ष 3 में शामिल हैं। जबकि चौथे और पांचवें पर न्यूजीलैंड के एम स्नेडेन और टिम साउदी हैं जिन्होंने क्रमशः 9 जून 1983 में इंग्लैंड के खिलाफ 12 ओवर में 105 रन लुटाए जबकि 8 मार्च, 2009 में भारत के खिलाफ 105 रन खर्च किए थे।
विज्ञापन

भुवनेश्वर से 'छिन' गया एशिया के सबसे महंगे गेंदबाज का 'अनचाहा' रिकॉर्ड

7 of 8
विनय कुमार - फोटो : Getty
वनडे में रन लुटाने के मामले में 'शतक' लगाने वालों की लिस्ट में टीम इंडिया का एक और गेंदबाज भी है। तेज गेंदबाज विनय कुमार ने 2 नवंबर, 2013 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने घर बंगलुरू में 9 ओवर में 102 रन लुटा दिए थे। विनय इकोनॉमी के आधार पर (11) अपने स्पेल में 100 से ज्यादा रन खर्च करने के मामले में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले भारतीय गेंदबाज भी हैं।
विज्ञापन

भुवनेश्वर से 'छिन' गया एशिया के सबसे महंगे गेंदबाज का 'अनचाहा' रिकॉर्ड

8 of 8
वहाब रियाज - फोटो : Getty
जहां तक पाक के तेज गेंदबाज वहाब रियाज का सवाल है तो वह पहले भी अपनी टीम की ओर से सबसे महंगे गेंदबाज रहे थे। पाक के शीर्ष दो महंगे गेंदबाजों में वहाब का ही नाम है। एक मैच में 110 रन लुटाने से पहले उन्होंने 3 साल पहले 17 मार्च, 2013 को जोहांसबर्ग में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 10 ओवर में 93 रन बनाए थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें