महाकुंभ 2025 के समापन के मौके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक ब्लॉग में इस भव्य आयोजन को युग परिवर्तन की आहट बताया। उन्होंने कहा कि कि इस आयोजन ने विकसित भारत की विकास यात्रा के नए अध्याय का संदेश दिया। उधर, दिल्ली विधानसभा में आप विधायको को प्रवेश न देने पर सियासी घमासान मचा हुआ है। पूर्व मुख्यमंत्री अतिशी ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर तत्काल मिलने का समय मांगा। उधर, उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने सफाईकर्मियों के लिए बड़ी घोषणा की, जिसके तहत महाकुंभ में लगे सफाई कर्मचारियों को 10 हजार का अतिरिक्त बोनस मिलेगा। इसके अलावा न्यूनतम 16000 प्रति माह वेतन की घोषणा की है। वहीं, चैंपियंस ट्रॉफी में करारी हार के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ जल्द ही पीसीबी और टीम के खिलाड़ियों से चैंपियंस ट्रॉफी में मेजबानों के खराब प्रदर्शन पर चर्चा करेंगे। वहीं, एसएलबीसी सुरंग हादसे के छह दिन बाद भी श्रमिक फंसे हुए हैं। एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें.....