फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खबरें फटाफटः अब तक की बड़ी खबरें

Mon, 10 Oct 2016 01:48 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
# भारत की पाक को दो टूक, आतंकियों के सफाए के लिए फिर क्रॉस करेंगे LoC

# सीपीएम कार्यकर्ता की हत्या, पुलिस को राजनीतिक मर्डर का शक

# पंपोर हमला: ईडीआई की इमारत में 2-3 आतंकियों के छिपे होने की आशंका, मुठभेड़ जारी

# मीडिया रिपोर्ट: संसद पर हमला कर बदला ले सकते हैं आतंकी

# हथियारों के सप्लायर्स से सरकार ने कहा- तैयार रहो, कभी भी पड़ सकती है जरूरत
विज्ञापन

2 of 6
भारत की पाक को दो टूक, आतंकियों के सफाए के लिए फिर क्रॉस करेंगे LoC
सीमा पार से जारी आतंकवाद के खिलाफ भारत ने पाकिस्तान के समक्ष अपना रुख स्पष्ट कर दिया है। भारत ने पाकिस्तान से कहा है कि आतंकियों को ठिकाने लगाने के लिए भारतीय सेना एलओसी के पार जाकर कार्रवाई करती रहेगी। मोदी सरकार में शीर्ष स्तर पर मौजूद सूत्रों के मुताबिक भारत ने इस बारे में पाकिस्तान को इशारा कर दिया है।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : Demo Pic.
सीपीएम कार्यकर्ता की हत्या, पुलिस को राजनीतिक मर्डर का शक
केरला से बड़ी खबर सामने आ रही है। कुन्नूर में 52 वर्षीय सीपीएम नेता की अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी है। हत्या भरी भाजार में हुई। बाजार में खरीददारी कर रहे सीपीएम नेता पर अचानक से चार-पांच लोगों ने हमला कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की शिनाख्त कर रही है। 

4 of 6
- फोटो : File Photo
पंपोर हमला: ईडीआई की इमारत में 2-3 आतंकियों के छिपे होने की आशंका, मुठभेड़ जारी
श्रीनगर के पास पंपोर में एक सरकारी इमारत पर बड़े आतंकी हमले की खबर है। बताया जा रहा है कि श्रीनगर से 11 किमी दूर पंपोर में आतंकवादियों ने सेमपोरा स्थित जम्मू कश्मीर एन्टरप्रेन्योरशिप डवलपमेंट इन्स्टीट्यूट (जेकेईडीआई) के मुख्यालय परिसर की एक इमारत पर आतंकियों ने हमला किया है। हमले में जवान के घायल होने की खबर है।
विज्ञापन

5 of 6
मीडिया रिपोर्ट: संसद पर हमला कर बदला ले सकते हैं आतंकी
पाक अधिकृत कश्मीर में भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राइक से पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई बौखलाई हुई है। आईएसआई ने जैश ए मोहम्मद के आतंकियों को किसी भी तरह हमला करके स्ट्राइक का बदला लेने को कहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हथियारों के सप्लायर्स से सरकार ने कहा- तैयार रहो, कभी भी पड़ सकती है जरूरत
भारत-पाक तनाव के चलते केंद्र सरकार ने हथियारों के सप्लायर्स को तैयार रहने को कहा है। हथियारों के आपूर्तिकर्ताओं को कहा गया है कि आपातकाल की स्थिति में जरूरत पड़ने पर हथियारों की कमी नहीं पड़नी चाहिए। आपूर्तिकर्ताओं से हथियारों को अभी से तैयार करने को कह दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें