फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Top News: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का आज लोकार्पण करेंगे पीएम मोदी, उपराष्ट्रपति चुनाव पर अपने पत्ते खोलेगी भाजपा, पढ़ें अहम समाचार

Sat, 16 Jul 2022 06:37 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करेंगे। एक्सप्रेसवे के शुरू हो जाने से दिल्ली और लखनऊ से सीधे जुड़ जाएगा बुंदेलखंड। लोकार्पण समारोह में शामिल होने के लिए झांसी और ललितपुर से बड़ी संख्या में लोग जा रहे हैं। वहीं राष्ट्रपति चुनाव में आदिवासी कार्ड खेलने वाली भाजपा शनिवार को उपराष्ट्रपति चुनाव पर अपने पत्ते खोलेगी। इसके साथ ही लखनऊ के लुलु माल में नमाज पढ़ने के विरोध में फिर हंगामा हुआ। इसके जवाब में हिंदू संगठनों ने शुक्रवार को सुंदरकांड के पाठ का आहवान किया था। देर शाम करीब 7 बजे तीन युवक वहां सुंदरकांड पाठ करने के लिए पहुंचे तो हंगामा शुरू हो गया। इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 11
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी - फोटो : Twitter
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का आज लोकार्पण करेंगे प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करेंगे। एक्सप्रेसवे के शुरू हो जाने से दिल्ली और लखनऊ से सीधे जुड़ जाएगा बुंदेलखंड। लोकार्पण समारोह में शामिल होने के लिए झांसी और ललितपुर से बड़ी संख्या में लोग जा रहे हैं। इन्हें ले जाने के लिए रोडवेज की 120 और 200 प्राइवेट बसों को लगाया गया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन

3 of 11
उपराष्ट्रपति चुनाव - फोटो : अमर उजाला
उपराष्ट्रपति पद के लिए भाजपा आज तय कर सकती है उम्मीदवार का नाम
राष्ट्रपति चुनाव में आदिवासी कार्ड खेलने वाली भाजपा शनिवार को उपराष्ट्रपति चुनाव पर अपने पत्ते खोलेगी। उपराष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवारों के नामों पर मंथन के लिए पार्टी मुख्यालय में संसदीय बोर्ड की बैठक बुलाई गई है। चर्चा है कि इस चुनाव में भाजपा अगड़े वर्ग के किसी चेहरे पर भी दांव लगा सकती है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 11
संसद - फोटो : Social Media
मानसून सत्र में संसद में रखे जाएंगे 24 विधेयक
सोमवार से शुरू होने वाले संसद के मानसून सत्र में सरकार कई अहम बिल पेश करेगी। केंद्र ने छावनी विधेयक, बहु-राज्य सहकारी समिति (संशोधन) विधेयक और दिवाला व दिवालियापन संहिता (संशोधन) विधेयक सहित 24 विधेयकों को सूचीबद्ध किया है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 11
लुलु मॉल - फोटो : self
लुलु मॉल में सुंदरकांड व नमाज पढ़ने को लेकर हंगामा
लखनऊ के लुलु माल में नमाज पढ़ने के विरोध में हिंदू संगठनों ने शुक्रवार को सुंदरकांड के पाठ का आहवान किया। देर शाम करीब 7 बजे तीन युवक वहां सुंदरकांड पाठ करने के लिए पहुंचे तो हंगामा शुरू हो गया। वहीं एक युवक नमाज पढ़ने केलिए पहुंचा था। माल में हंगामा बढ़ने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 11
बारिश(सांकेतिक) - फोटो : Social media
महाराष्ट्र में बारिश के कारण अब तक 102 लोगों की मौत
महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी है। इस मानसूनी सीजन में बारिश के कारण हुए हादसों में अब तक 102 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें तीन मौतें पिछले 24 घंटे में हुईं। प्रदेश आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने वर्तमान मानसून सीजन की रिपोर्ट जारी की है। वहीं, गुजरात में भी बारिश के कई जिलों के हालात बिगड़े हुए हैं। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

7 of 11
बोरिस जॉनसन - फोटो : twitter.com/BorisJohnson
सुनक के खिलाफ जॉनसन ने चलाई मुहिम
ब्रिटेन में अगले प्रधानमंत्री बनने की दौड़ में कई नामी चेहरे पुरजोर कोशिश कर रहे हैं। इनमें से एक भारतवंशी ऋषि सुनक भी हैं। वहीं कार्यवाहक प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने सुनक को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सहयोगी दल ऋषि सुनक के अलावा किसी और का समर्थन करें।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

8 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
भारत-चीन सैन्य कमांडरों की वार्ता कल डेपसांग में  
पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर उत्पन्न गतिरोध के समाधान के लिए भारत और चीन के सैन्य कमांडरों की 16वें दौर की वार्ता 17 जुलाई को होगी। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक ये बातचीत एलएसी के भारतीय सीमा की तरफ होगी। दोनों देशों की सेनाओं के बीच 15वें दौर की उच्चस्तरीय वार्ता 11 मार्च को हुई थी। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

9 of 11
कोरोना वैक्सीन - फोटो : Social Media
एक दिन में 13 लाख लोगों ने ली एहतियाती खुराक
देश में आगामी 75 दिन के लिए कोरोना रोधी टीकाकरण का अमृत महोत्सव शुरू हुआ। एहतियाती खुराक लेने वाले 13 लाख से अधिक लोगों में करीब चार लाख बुजुर्ग हैं, जिन्हें पहले से यह खुराक निशुल्क मिल रही थी। यानी करीब नौ लाख लोगों ने (18 से 59 साल की आयु वालों) ने मुफ्त तीसरी खुराक ली।    
यहां पढ़ें पूरी खबर...

10 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
रुपये में गिरावट से बढ़ेगी महंगाई, आयात-विदेश में पढ़ना महंगा    
डॉलर के मुकाबले रुपया टूटकर 80 के करीब पहुंच गया है। घरेलू मुद्रा की कीमत में लगातार गिरावट से न सिर्फ महंगाई और बढ़ेगी बल्कि कच्चे तेल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों का आयात महंगा हो जाएगा। विदेश में पढ़ाई और विदेशी यात्रा पर पहले से ज्यादा खर्च करना पड़ेगा। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

11 of 11
रिपुदमन सिंह मलिक - फोटो : सोशल मीडिया
कनिष्क विमान धमाके में लिप्तता कुबूलने के बाद मुकर गया था रिपुदमन मलिक
एयर इंडिया के कनिष्क विमान में 1985 में हुए धमाके की जांच के प्रभारी तत्कालीन आरसीएमपी डिप्टी कमिश्नर गैरी बास के मुताबिक, एक बार तो रिपुदमन सिंह मलिक ने विमान धमाके में अपनी लिप्तता कुबूल कर ली थी लेकिन बाद में वह मुकर गया। जांच में उन्होंने पाया कि उसने अपने कई शत्रु बना लिए थे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें