फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: 2026 से साल में दो बार होगी 10वीं की बोर्ड परीक्षा, आपातकाल पर कैबिनेट में प्रस्ताव पारित; सुर्खियां

Wed, 25 Jun 2025 08:17 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 11
दिन की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
सीबीएसई 2026 से हर साल दो बार 10वीं की बोर्ड परीक्षा आयोजित करेगा, जिसमें पहली परीक्षा अनिवार्य और दूसरी वैकल्पिक होगी। उधर, केंद्र सरकार ने कैबिनेट बैठक में आपातकाल की निंदा की और प्रस्ताव पारित किया। इस बैठक में आगरा में अंतरराष्ट्रीय आलू केंद्र और पुणे मेट्रो फेज-2 को मंजूरी दी गई। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने आपातकाल को लोकतंत्र की हत्या बताया और कहा कि वह उस दौर में आरएसएस के युवा प्रचारक थे। उधर, ईरान ने पहली बार माना कि अमेरिकी हमलों से उसके परमाणु ठिकानों को भारी नुकसान हुआ है। तबाही की तस्वीरें सामने आई हैं। वहीं, कांग्रेस में शशि थरूर के बयान पर विवाद गहराया हुआ, जिस पर खरगे ने अप्रत्यक्ष रूप से तंज कसा। हिमाचल प्रदेश में बादल फटने से तबाही मची, बिजली परियोजनाओं को नुकसान पहुंचा और कई लोग बह गए। उधर, ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला 41 साल बाद अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय बने हैं। वहीं, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में भारत की हार के बाद टीम में बदलाव की मांग उठी है और कुलदीप यादव को मौका मिल सकता है। गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कि कैसे युवा मोदी ने आपातकाल के दौरान संघर्ष किया और 2014 में कांग्रेस को सत्ता से बाहर कर दिया। नाटो देशों ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दबाव में रक्षा खर्च बढ़ाने पर सहमति जताई है। अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें देश-दुनिया, शिक्षा,  मनोरंजन, व्यापार, राजनीति से जुड़ी अहम खबरें.. 
विज्ञापन

2 of 11
2026 से साल में दो बार होगी सीबीएसई बोर्ड 10वीं की परीक्षा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
CBSE: 2026 से साल में दो बार होगी 10वीं की बोर्ड परीक्षा, सीबीएसई ने दी मानदंडों को मंजूरी
 
सीबीएसई ने 2026 से साल में दो बार कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा आयोजित करने के मानदंडों को मंजूरी दी। यह जानकारी परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने दी है। सीबीएसई कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं वर्ष में दो बार आयोजित करेगा। पहला चरण फरवरी में आयोजित किया जाएगा और दूसरा चरण मई में होगा। कक्षा 10 के छात्रों के लिए बोर्ड परीक्षा के पहले चरण में उपस्थित होना अनिवार्य, दूसरा चरण वैकल्पिक रहेगा। आंतरिक मूल्यांकन केवल एक बार किया जाएगा। इस फैसले के बाद छात्रों को अपने अंकों में सुधार का मौका मिल पाएगा। यदि किसी छात्र के अंक पहले चरण में कम रह जाते हैं, तो वह दूसरे चरण में अच्छा प्रदर्शन करके सुधार कर सकेगा। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 11
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव - फोटो : एएनआई
केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में अहम फैसले: आगरा में बनेगा अंतरराष्ट्रीय आलू केंद्र, पुणे मेट्रो फेज-2 को मंजूरी
केंद्र सरकार ने मंगलवार को कैबिनेट बैठक में तीन अहम फैसलों पर मुहर लगाई। आपातकाल की 50वीं बरसी के मौके पर कैबिनेट ने एक प्रस्ताव पास किया। इस प्रस्ताव में 1975 में लगे आपातकाल को ‘लोकतंत्र की हत्या’ बताया गया और इसकी कड़ी निंदा की गई है। इसके साथ ही आगरा में एक अंतरराष्ट्रीय आलू केंद्र बनाने और पुणे मेट्रो के फेज-2 को मंजूरी दी गई। इसके अलावा केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला के अंतरिक्ष मिशन के सफल प्रक्षेपण का स्वागत करते हुए प्रस्ताव पारित किया। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : एक्स/बीजेपी
PM Modi: पीएम मोदी बोले- आपातकाल विरोधी आंदोलन मेरे लिए सीखने का अनुभव, उस वक्त में आरएसएस का युवा प्रचारक था
देश के लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला माने जाने वाले आपातकाल के दौर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न केवल अपने जीवन का बड़ा सबक बताया, बल्कि इसे लोकतंत्र की ताकत समझने का अहम मौका भी करार दिया। आपातकाल के अनुभवों पर आधारित पुस्तक 'द इमरजेंसी डायरीज' बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हाथों लॉन्च होने जा रही है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 11
अमेरिकी हमलों में ईरानी परमाणु ठिकाना तबाह - फोटो : पीटीआई/अमर उजाला ग्राफिक
Iran: ईरान के परमाणु ठिकानों को अमेरिकी हमलों से पहुंचा भारी नुकसान, सामने आईं तबाही की तस्वीरें
ईरान के विदेश मंत्रालय ने पहली बार माना है कि अमेरिका के हमलों में उसके परमाणु ठिकानों को भारी नुकसान पहुंचा है। मंत्रालय के प्रवक्ता एस्माइल बाघेई ने बुधवार कहा, यह पक्का है कि हमारे परमाणु ठिकानों को भारी नुकसान पहुंचा है। हालांकि, उन्होंने परमाणु केंद्रों की स्थिति और नुकसान की और अधिक जानकारी देने से इनकार कर दिया। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

6 of 11
विदेश दौरे से लौटने के बाद पीएम मोदी से मिलने पहुंचे थरूर और कांग्रेस प्रमुख खरगे (फाइल) - फोटो : एएनआई
Congress: 'कुछ लोगों के लिए पहले मोदी...देश बाद में', खरगे ने थरूर पर कसा तंज; कांग्रेस सांसद ने किया पलटवार
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर की तरफ से इन दिनों दिए गए बयान से पार्टी में आंतरिक क्लेश बढ़ गया है। इसके चलते थरूर एक बार फिर अपनी पार्टी के भीतर विवादों में आ गए हैं। कारण है कि हाल ही में थरूर ने नरेंद्र मोदी की विदेश नीति की तारीफ करते हुए लिखे गए उनके एक लेख पर कांग्रेस पार्टी ने उनसे दूरी बना ली है। बात यहां तक पहुंच गई है कि बुधवार को पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी थरूर का नाम लिए बिना उन पर तंज भी कसा है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

7 of 11
कुल्लू में बादल फटने से तबाही। - फोटो : अमर उजाला
Himachal Weather: हिमाचल के कुल्लू में चार जगह फटे बादल, मची तबाही; बिजली प्रोजेक्ट को नुकसान, तीन लोग बहे
मानसून की दस्तक के बाद बुधवार को ऑरेंज अलर्ट के बीच हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से कई जगह तबाही हुई है। बंजार, सैंज कुल्लू, मणिकर्ण से लेकर मनाली तक जिले में विभिन्न स्थानों पर बादल फटने और अचानक आई बाढ़ की घटनाएं सामने आई हैं।  बुधवार को कुल्लू के सैंज के जीवानाला, गड़सा के शिलागढ़, मनाली के स्रो गैलरी, बंजार के होरनगाड़ में बादल फटने की घटना हुई है। इसी प्रकार गड़सा घाटी में हुरला नाला, पंचा नाला और मनिहार नाला, मणिकर्ण के ब्रह्म गंगा नाला, ग्ररहण, कुथी काकड़ी नाला तथा जिभी के पास कोटलाधार के पास भारी बारिश के कारण बाढ़ आ गई। पढ़ें पूरी खबर
 

8 of 11
एक्सिओम मिशन में शुभांशु शुक्ला। - फोटो : अमर उजाला
41 साल बाद अंतरिक्ष में होगा कोई भारतीय: क्या है एक्सिओम मिशन, जिसके जरिए देश को मिलेगा दूसरा अंतरिक्ष यात्री?
25 जून 2025 तारीख भारत के लिए ऐतिहासिक हो गई है। अमेरिकी वाणिज्यिक स्पेस कंपनी- एक्सिओम (Axiom) अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (आईएसएस) के लिए अपना एक्सिओम-4 मिशन लॉन्च कर चुकी है। भारत के शुभांशु शुक्ल पायलट के तौर पर इस मिशन में शामिल हैं।  41 साल बाद भारत का कोई शख्स अंतरिक्ष यात्री बनेगा। इससे पहले 1984 में राकेश शर्मा अंतरिक्ष में जाने वाले पहले भारतीय थे। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
कुलदीप यादव और शार्दुल ठाकुर - फोटो : बीसीसीआई/पीटीआई
IND vs ENG: हार के बाद क्या दूसरे मैच में बदलाव करेगी टीम इंडिया? कुलदीप को मौका मिलने की कितनी संभावना; जानें
इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में मिली हार के बाद भारतीय टीम में बदलाव की मांग ने जोर पकड़ा है। रोहित शर्मा और विराट कोहली की अनुपस्थिति में खेलने उतरी भारत को इंग्लैंड दौरे पर शुरुआती मैच में हार मिली। इस मैच में भारत के शीर्ष पांच बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन निचले क्रम के खराब प्रदर्शन और जसप्रीत बुमराह के अलावा अन्य गेंदबाजों का उपयुक्त योगदान नहीं दे पाना भारत को भारी पड़ा। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
आपातकाल के 50 साल पर कार्यक्रम में बोलते गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : एएनआई
शाह ने सुनाए किस्से: युवा मोदी ने इंदिरा की तानाशाही का विरोध किया... 2014 में पीएम बन कांग्रेस को उखाड़ फेंका    
आपातकाल के 50 साल पूरे होने के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की किताब का विमोचन करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कि पांच दशक पहले कैसे अपनी युवावस्था के दौरान नरेंद्र मोदी ने दमन करने वाली ताकतों के खिलाफ आवाज उठाई। शाह ने इस कार्यक्रम के दौरान बताया कि मोदी ने गुजरात में न केवल आंदोलन की अगुवाई की, बल्कि उन्होंने 19 महीने की चुनौतीपूर्ण अवधि में गरीबों की मदद के लिए भी कड़ा संघर्ष किया। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

11 of 11
डोनाल्ड ट्रंप, राष्ट्रपति, अमेरिका - फोटो : एएनआई
NATO Defence Expense: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के दबाव में नाटो सदस्य; रक्षा खर्च में भारी वृद्धि पर बनी सहमति
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दबाव के बाद उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के सदस्य देशों ने कहा है कि वे रक्षा खर्च में भारी वृद्धि पर सहमत हैं। अमेरिका समेत 32 देशों के इस समूह का शिखर सम्मेलन नीदरलैंड के द हेग में आयोजित किया गया। इसमें शामिल नेताओं ने बुधवार को रक्षा खर्च में भारी वृद्धि पर सहमति जताने के अलावा किसी भी देश पर हमला होने की स्थिति में एक-दूसरे की मदद करने की 'प्रतिबद्धता' भी जताई। बता दें कि नॉर्थ अटलांटिक ट्रीटी ऑर्गनाइजेशन (NATO) में शामिल 32 देशों में अधिकांश यूरोप और उत्तरी अमेरिका के हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें