फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: आज तेलंगाना-आंध्र प्रदेश में गरजेंगे पीएम, तीसरे चरण में 64.58 फीसदी मतदान; देश-दुनिया की अहम खबरें

Wed, 08 May 2024 07:52 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान संपन्न होने के बाद पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे। वह एक रोड शो में भी शामिल होंगे। उधर, खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में आरोपी तीन भारतीय नागरिक पहली बार वीडियो के जरिए मंगलवार को कनाडा की एक अदालत के सामने पेश हुए। वहीं, इस्राइली सुरक्षा बलों ने अब पूर्वी रफाह पर कब्जा कर लिया है। उधर, उत्तराखंड में आग से धधकते जंगलों ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। मुक्यमंत्री धामी को कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 11
पीएम मोदी (फाइल) - फोटो : एएनआई
आज तेलंगाना-आंध्र प्रदेश में पीएम मोदी की तीन जनसभाएं
देश में इन दिनों चुनावी मौसम चल रहा है। अब तक तीन चरणों के दौरान कई प्रदेशों में मतदान हो गए हैं और अभी आगे कई राज्यों में कराए जाने हैं। इसके साथ ही धुआंधार चुनाव प्रचार का दौर भी जारी है। इसकी मिसाल है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक ही दिन में दो राज्यों में तीन रैलियों और एक रोड़ शो में शामिल होंगे। पढ़ें पूरी खबर
 
विज्ञापन

3 of 11
लोकसभा चुनाव अपडेट - फोटो : अमर उजाला
लोकसभा चुनाव: तीसरे चरण में 93 सीटों पर 64.58 फीसदी मतदान
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश की 93 सीटों पर मंगलवार को औसतन 64.58 फीसदी मतदान हुआ है। असम में सबसे अधिक 81.71 फीसदी और उत्तर प्रदेश में सबसे कम 57.34 फीसदी मत पड़े हैं। पश्चिम बंगाल में छिटपुट हिंसा को छोड़कर मतदान शांतिपूर्ण रहा है। मतदान प्रतिशत में अभी बदलाव की उम्मीद है क्योंकि चुनाव आयोग की तरफ से अंतिम आंकड़े नहीं जारी किए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
आग के कहर ने बढ़ाई चिंता...सीएम के कार्यक्रम स्थगित
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, प्रदेश सरकार जंगल में आग लगाने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई करेगी। वनाग्नि पर काबू पाने के लिए हर मोर्चे पर कार्य हो रहा है। कहा, सेना की सहायता लेने के साथ ही अधिकारियों को भी ग्राउंड जीरो पर जाकर आग पर नियंत्रण पाने के निर्देश दिए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 11
विधायकों के साथ प्रेसवार्ता करते नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा। - फोटो : संवाद
हरियाणा: अल्पमत में सरकार, BJP ने संकट को नकारा
लोकसभा चुनावों की गहमागमही के बीच मंगलवार को हरियाणा की राजनीतिक में एक बड़ा नाटकीय घटनाक्रम सामने आया है। बदले समीकरणों के चलते तीन निर्दलीय विधायकों ने भाजपा सरकार से समर्थन वापस लेने और कांग्रेस को लोकसभा व विधानसभा चुनाव में समर्थन देने की घोषणा की। चरखी दादरी से विधायक सोमबीर सांगवान, पुंडरी से निर्दलीय विधायक रणधीर गोलन और नीलोखेड़ी से विधायक धर्मपाल गोंदर ने रोहतक में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ प्रेस वार्ता कर इसका एलान किया। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

6 of 11
चारधाम यात्रा रजिस्ट्रेशन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चारधाम यात्रा 2024: आज से हरिद्वार-ऋषिकेश में काउंटर पर शुरू होंगे ऑफलाइन पंजीकरण
पर्यटन विभाग की ओर से चारधाम यात्रा के लिए तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। इसके लिए बुधवार से हरिद्वार और ऋषिकेश में सुबह सात से शाम सात बजे तक ऑफलाइन पंजीकरण भी शुरू किए जाएंगे। धर्मनगरी में भी ऑफलाइन पंजीकरण के लिए छह काउंटर बनाए गए हैं। इन पर हर धाम के लिए पांच-पांच सौ यात्रियों के पंजीकरण किए जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

7 of 11
दिल्ली बनाम राजस्थान - फोटो : IPL/BCCI
DC vs RR: कुलदीप ने 18वें ओवर में दो विकेट लेकर पलटा मैच
आईपीएल 2024 के 56वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 20 रन से हरा दिया है। दिल्ली की टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 221 रन बनाए थे। अभिषेक पोरेल ने सबसे ज्यादा 65 रन की पारी खेली थी। जवाब में राजस्थान की टीम 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 201 रन ही बना सकी। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : पीटीआई
अमेरिका: स्टॉर्मी ने डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ अदालत में दी गवाही
एडल्ट स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स ने मंगलवार को पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ अदालत में गवाही दी। ट्रप पर आरोप है कि उन्होंने यौन संबंधों को लेकर चुप रहने के लिए डेनियल्स को गोपनीय तरीके से पैसे दिए। डेनियल्स ने अदालत को बताया कि कैसे साल 2006 में गोल्फ टूर्नामेंट के दौरान उनकी पहली मुलाकात ट्रंप से हुई थी। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
गाजा में चल रहे युद्ध के बीच हमलों से नष्ट घर - फोटो : एएनआई (फाइल)
Israel-Hamas War: रफाह बॉर्डर पर इस्राइल का कब्जा, हमास संघर्ष विराम को राजी
इस्राइली रक्षा बल (आईडीएफ) ने मंगलवार को मिस्र और गाजा के बीच रफाह बॉर्डर क्रॉसिंग पर कब्जा कर लिया। इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की तरफ से रफाह पर जमीनी हमले की चेतावनी के कुछ घंटे बाद ही इस्राइली टैंक रफाह बॉर्डर पर पहुंच गए। वहीं, रफाह सीमा पर इस्राइल के कब्जे से कुछ देर पहले ही हमास ने कतर की मध्यस्थता से तय संघर्ष विराम समझौता मान लिया। साथ ही, वह 33 बंधकों को रिहा करने पर भी राजी हुआ है। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
कनाडा पुलिस ने जारी की निज्जर हत्या मामले में गिरफ्तार संदिग्धों की तस्वीरें। - फोटो : RCMP
कनाडा: अदालत में पेश हुए निज्जर की हत्या के आरोपी तीन भारतीय
खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में आरोपी तीन भारतीय नागरिक पहली बार वीडियो के जरिए मंगलवार को कनाडा की एक अदालत के सामने पेश हुए। इन आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया था और उन पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया था। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

11 of 11
जम्मू कश्मीर पुलिस मुख्यालय - फोटो : संवाद
Srinagar: पाकिस्तान में बैठे सात और आतंकी आकाओं की संपत्ति कुर्क
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पाकिस्तान में बैठे सात और आतंकी आकाओं की लाखों रुपये की संपत्तियां उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में कुर्क कर लीं। इससे पहले यहां 2 मई को सात व 3 मई को एक आतंकी संपत्ति कुर्क की जा चुकी है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें