फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: दिल्ली में एनसीपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज, खरगे-राहुल की अध्यक्षता में होगी 'राजस्थान रणनीत

Thu, 06 Jul 2023 07:16 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big Breaking News Today - फोटो : Amar Ujala Graphics
सियासी संकट के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के अध्यक्ष शरद पवार ने आज दिल्ली में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है। इस बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से पार्टी के नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी आज राजस्थान मामलों को लेकर एक अहम रणनीति बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में गहलोत-पायलट विवाद का समाधान निकलने की उम्मीद है।  नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन का कहना है कि भारत में समान नागरिक संहिता लागू करना काफी मुश्किल भरा काम है। साथ ही उन्होंने कहा कि यूसीसी हिंदू राष्ट्र की थ्योरी से मेल खाता है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर... 
 
विज्ञापन

2 of 11
'राजस्थान रणनीति बैठक' - फोटो : अमर उजाला
खरगे-राहुल की अध्यक्षता में आज होगी 'राजस्थान रणनीति बैठक'
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी आज यानी छह जुलाई को राजस्थान मामलों को लेकर एक अहम रणनीति बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में गहलोत-पायलट विवाद का समाधान निकलने की उम्मीद है। इस सिलसिले में कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने पूरी एआईसीसी टीम रणनीति बैठक में बुलाया है। इसके अलावा बैठक में राज्य के कई वरिष्ठ नेताओं को भी बुलाया गया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर


 
विज्ञापन

3 of 11
प्रख्यात अर्थशास्त्री प्रोफेसर अमृत्य सेन (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
‘देश में जल्द लागू हो यूसीसी’

देश में इन दिनों समान नागरिक संहिता पर काफी विवाद चल रहा है। इसी कड़ी में नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन का कहना है कि भारत में सामान्य नागरिक संहिता लागू करना काफी मुश्किल भरा काम है। इसके लिए काफी मेहनत चाहिए। यूसीसी हिंदू राष्ट्र की थ्योरी से मेल खाता है। नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन एक जाने-माने अर्थशास्त्री भी हैं। सेन को भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर



 

4 of 11
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया
कॉलेजियम ने की सात उच्च न्यायालयों के लिए मुख्य न्यायाधीशों की सिफारिश

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने सात हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के नाम प्रस्तावित किए हैं। बॉम्बे, गुजरात, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश सहित सात राज्यों के चीफ जस्टिस की नियुक्ति के लिए कॉलेजियम ने नामों की सिफारिश की है। कॉलेजियम ने बॉम्बे, गुजरात, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, मणिपुर, ओडिशा और केरल हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों के नामों की सिफारिश की है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
 
विज्ञापन

5 of 11
जेपी नड्डा - फोटो : ट्विटर/जगत प्रकाश नड्डा
कई और मंत्रियों को संगठन में भेजने की तैयारी में भाजपा

आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा संगठन को चुस्त दुरुस्त करने में जुट गई है। मंगलवार को केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी को तेलंगाना का प्रदेश अध्यक्ष बनाने के बाद कुछ और केंद्रीय मंत्रियों को संगठन में भेजे जाने की तैयारी है। भावी बदलाव पर बुधवार को पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संघ के सर सह कार्यवाह और पार्टी-संघ के बीच समन्वयक की भूमिका निभा रहे अरुण कुमार से भी चर्चा की है।
यहां पढ़ें पूरी खबर


 
विज्ञापन

6 of 11
Sharad Pawar - फोटो : ANI
दिल्ली में एनसीपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज

सियासी संकट के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के अध्यक्ष शरद पवार ने आज दिल्ली में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है। इस बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से पार्टी के नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है। महाराष्ट्र में पार्टी के टूटने के बाद शरद पवार इस बैठक के जरिए एनसीपी के नेताओं को एकजुट करने की कोशिश करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर

 
विज्ञापन

7 of 11
Eknath Shinde - फोटो : Social Media
अजित पवार के मुख्यमंत्री बनने के सपने पर शिंदे गुट का बयान

महाराष्ट्र की राजनीति में इन दिनों खींचतान जारी है। अजित पवार के सत्ता पक्ष में शामिल होने से शिंदे गुट काफी परेशान है। शिंदे गुट के विधायकों में बढ़ रहे असंतोष के कारण मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपने आवास पर बैठक आयोजित की। विधायकों का कहना है कि शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे कभी भी एनसीपी के साथ साझेदारी नहीं कर सकते थे।
यहां पढ़ें पूरी खबर
 

8 of 11
Mohan Bhagwat - फोटो : ANI
'अनसुलझे सवालों के जवाब के लिए भारत की ओर आशा से देख रही दुनिया'

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि दुनिया अब तक कई सवालों के जवाब ढूंढ़ने में नाकाम रही है और अब सोचती है कि भारत उनका समाधान कर सकता है। उन्होंने कहा कि देश में राष्ट्रीय जागृति का काम चल रहा है और इस समय भारत को बौद्धिक क्षत्रियों (योद्धाओं) की जरूरत है।
यहां पढ़ें पूरी खबर


 

9 of 11
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
मैक्सिको में यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी

मेक्सिको में एक भीषण सड़क हादसे में कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 17 लोग घायल हुए हैं। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, मरने वालों की संख्या 27 है। हादसा मेक्सिको के दक्षिणी प्रांत ओक्साका में बुधवार को हुआ, जब यात्रियों से भरी बस एक गहरी संकरी खाई में गिर गई। प्रांतीय परिवहन पुलिस ने ट्वीट कर बताया कि बस मेक्सिको सिटी से ओक्साका के ओसोंडुआ शहर जा रही थी।
यहां पढ़ें पूरी खबर

 

10 of 11
विदेशी निवेश (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
विकसित देशों में 37 फीसदी घटा विदेशी निवेश

दुनिया के विकसित देशों में पिछले साल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) में 37 फीसदी की गिरावट आई है, जबकि भारत में 10 फीसदी अधिक विदेशी निवेश आया है। इस दौरान एशियाई विकासशील देशों में 2021 की तरह ही 662 अरब डॉलर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश आया। यह आंकड़ा वैश्विक स्तर पर मिले कुल एफडीआई का करीब आधा है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
 
विज्ञापन

11 of 11
कथावाचन करते पंडित धीरेंद्र शास्त्री। - फोटो : सोशल मीडिया
पंडित धीरेंद्र शास्त्री की हनुमान कथा आज

पंडित धीरेंद्र शास्त्री की हनुमान कथा गुरुवार को आईपी एक्सटेंशन के उत्सव ग्राउंड में शुरू होगी। कथा आठ जुलाई तक चलेगी। इस कारण सड़क संख्या 57-ए पर हसनपुर टी-प्वाइंट से एनएच-24 तक, सीबीएसई भवन के सामने गाजीपुर नाले पर रोड नंबर 56 के कट और सीबीएसई भवन के पास रोड नंबर 57 वाले कट पर यातायात की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। वाहन चालकों को दिक्कत न हो इसके लिए पुलिस ने ट्रैफिक के सुचारू संचालन के पर्याप्त इंतजाम किए हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें