फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर आज मतदान, मुंबई की पहली अंडरग्राउंड मेट्रो का शुभारंभ करेंगे PM

Sat, 05 Oct 2024 05:27 AM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
हरियाणा में 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए आज सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया। इस चुनाव में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस की विनेश फोगट के अलावा जेजेपी के दुष्यंत चौटाला समेत एक हजार से अधिक उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा।  मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 1,031 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, जिनमें 101 महिलाएं शामिल हैं। इनमें से 464 उम्मीदवार निर्दलीय के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं। मतदान के लिए कुल 20,632 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की बहुप्रतीक्षित पहली अंडर ग्राउंड मेट्रो एक्वा लाइन 3 के पहले चरण का शुभारंभ आज यानी 05 अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। मुंबई की पहलीअंडर ग्राउंड मेट्रो एक्वा लाइन 3 देश की पहली संपूर्ण भूमिगत मेट्रो है जो देश की आर्थिक राजधानी में शुरू होने जा रही है। इसका पहला चरण, जो गोरेगांव के आरे जेवीएलआर और बीकेसी के बीच होगा। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 10
हरियाणा चुनाव - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा की 12 सीटें जिन पर देशभर की नजर... किसकी आसान डगर, मतदाता आज करेंगे फैसला
हरियाणा विधानसभा चुनाव के रण में चर्चित चेहरों और बागियों के उतरने से मुकाबला रोचक हो गया है। भाजपा, कांग्रेस, इनेलो-बसपा, जजपा-आसपा और आप प्रत्याशियों ने 49 दिन के प्रचार में अपने वादों और घोषणाओं से मतदाताओं को लुभाने की पूरी कोशिश की है। निर्दलीय प्रत्याशी भी कई सीटों पर समीकरण बनाते और बिगाड़ते नजर आ रहे हैं।  पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन

3 of 10
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
मुंबई की पहली अंडरग्राउंड मेट्रो का आज शुभारंभ करेंगे PM, पहले चरण में आरे से बीकेसी के बीच सेवा
देश की आर्थिक राजधानी  मुंबई की बहुप्रतीक्षित पहली अंडर ग्राउंड मेट्रो एक्वा लाइन 3 के पहले चरण का शुभारंभ आज यानी 05 अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इस दौरान वे ठाणे से चल कर मुंबई के बीकेसी आएंगे। मुंबई की पहलीअंडर ग्राउंड मेट्रो एक्वा लाइन 3 देश की पहली संपूर्ण भूमिगत मेट्रो है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
 

4 of 10
सोनम वांगचुक - फोटो : अमर उजाला
सोनम वांगचुक आज से जंतर मंतर पर करेंगे भूख हड़ताल, कहा- आश्वासन के बाद भी नहीं मिला कोई जवाब
पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक और उनके साथ दिल्ली आए लद्दाख के करीब 150 प्रदर्शनकारी अपनी मांगों को लेकर आज से जंतर मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठेंगे।
वांगचुक ने कहा कि उन्हें राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री या केंद्रीय गृह मंत्री से मुलाकात को लेकर उनकी मांग पर सरकार से कोई जवाब नहीं मिला है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
 
विज्ञापन

5 of 10
नक्सली - फोटो : अमर उजाला
छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों का नक्सलियों पर बड़ा प्रहार, मारे गये 30
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिले की सीमा पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 30 नक्सली मारे गये है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिले की सीमा पर नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना मिलने पर सुरक्षाबल के जवानों को नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
 
विज्ञापन

6 of 10
एस. जयशंकर, विदेश मंत्री, भारत - फोटो : X / @DrSJaishankar
नौ साल बाद भारत के बड़े नेता का पाकिस्तान दौरा, जयशंकर 15-16 अक्तूबर को जाएंगे, जानिए मकसद
भारत और पाकिस्तान के रिश्तों की तल्खी किसी से छिपी नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में केवल दो ही चर्चित अवसर रहे हैं जब देश का शीर्ष नेतृत्व पड़ोसी देश पाकिस्तान के दौरे पर गया हो। पहला अवसर खुद पीएम मोदी की यात्रा थी जब वे पहले कार्यकाल में अचानक तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के पास पहुंचे थे। इसके बाद तत्कालीन विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पाकिस्तान दौरा किया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
 
विज्ञापन

7 of 10
हरियाणा विधानसभा चुनाव - फोटो : संवाद
सैनी-हुड्डा, विनेश से चौटाला परिवार तक की सीटों का हाल, हरियाणा की हॉट सीटों पर कैसे हैं समीकरण?
हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए शनिवार को मतदान है। यहां कुल 1031 उम्मीदवार चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं। हरियाणा के 22 जिलों के 90 विधानसभा क्षेत्रों के 2.03 करोड़ मतदाता मतदान करने के लिए पात्र हैं। इस चुनाव में कई दिग्गजों की सियासी किस्मत भी दांव पर होगी। इसमें राज्य के मुख्यमंत्री नायब सैनी, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, इनेलो के वरिष्ठ नेता अभय सिंह चौटाला और पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला जैसे बड़े चेहरे भी शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
 

8 of 10
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
UP: दिवाली पर 1.86 करोड़ परिवारों को मुफ्त सिलिंडर देने की तैयारी, 3-4 दिन के भीतर होगा भुगतान
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने दिवाली पर 1.86 करोड़ परिवारों को मुफ्त सिलिंडर देने की तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रदेश सरकार हर साल होली और दिवाली पर उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को यह उपहार देती है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
 

9 of 10
हरमनप्रीत कौर - फोटो : PTI
न्यूजीलैंड से मिले झटके के बाद मायूस हुईं हरमनप्रीत, मैच के बाद बताया कहां हुई चूक, जानें
भारतीय महिला टीम को अपने पहले मैच में करारी हार का सामना करना पड़ा। न्यूजीलैंड ने उन्हें 58 रनों से करारी शिकस्त दी। भारत की इस हार पर कप्तान हरमनप्रीत कौर ने निराशा जताई। उन्होंने कहा कि, हमने अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट नहीं खेला। आगे बढ़ते हुए हम जानते हैं कि हर मैच महत्वपूर्ण है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


 
विज्ञापन

10 of 10
जो बाइडन - फोटो : PTI
US election: अमेरिकी चुनाव परिणामों पर बाइडन ने जताई चिंता 
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने नवबंर में होने वाले चुनावों को लेकर चिंता जाहिर की है। जो बाइडन ने कहा कि, उन्हें चिंता है कि अगर पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हार गए तो वे क्या करेंगे। अमेरिका में अगले महीने राष्ट्रपति पद को लेकर चुनाव होने हैं। इस बार मैदान में डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से उपराष्ट्रपति कमला हैरिस  और रिपब्लिकन पार्टी की ओर से पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हैं। पढ़ें पूरी खबर
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें